Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने प्रदेश में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमाओं के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जाँच की मांग, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

    August 5, 2026

    युवक बोला- ‘मैं एक इच्छाधारी नाग, मुझे नागिन से करनी है शादी’…. बुलानी पड़ी 5 थानों से पुलिस

    August 5, 2026

    Korba: जिला चिकित्सालय के स्पेशलिस्ट चिकित्सा दल द्वारा लेमरू क्षेत्र में घर-घर जाकर स्वास्थ्य एवं मलेरिया जांच का आयोजन

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 14 अक्टूबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 14 अक्टूबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 14 अक्टूबर दिन सोमवार को चंद्रमा कुंभ राशि पर संचार करने वाले हैं, जहां पहले से ही शनिदेव विराजमान हैं। साथ ही गुरु वृषभ राशि में मौजूद होने से चंद्रमा और गुरु एक दूसरे चौथे व दशम भाव होने से केंद्र योग बना रहे हैं। केंद्र योग के साथ आज वृद्धि योग और शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से मेष राशि वालों के करियर में अच्छी वृद्धि होगी और सिंह राशि वाले सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वहीं मकर राशि वाले यात्रा करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। ग्रहों की स्थितियों के बीच सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं…

    मेष राशिफल 

    मेष राशि वालों के आज सोचे हुए काम पूरे होते नजर आएंगे, जिससे आपको खुशी होगी। नौकरी करने वालों को आज किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे करियर में अच्छी वृद्धि होगी। आज किसी मेहमान के आगमन पर धन खर्च हो सकता है और छात्रों की शिक्षा के क्षेत्र में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। अगर आप आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए यात्रा करते हैं, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अगर आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ है तो आज उस मामले में किसी अधिकारी से आपकी बहस हो सकती है।

    वृषभ राशिफल 

    वृषभ राशि वाले सप्ताह के पहले दिन घरेलू उपयोग की कोई मनपसंद वस्तु खरीद सकते हैं, जिसका आपको फायदा जरूर होगा। नौकरी और बिजनस करने वालों को आज कार्यक्षेत्र में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन स्थिति में जल्द ही सुधार आएगा। नवविवाहित जातकों के घर पर किसी खास मेहमान का आगमन भी हो सकता है। दाम्पत्य जीवन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। शाम का समय माता-पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा में व्यतीत करेंगे।

    मिथुन राशिफल 

    मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ अपने बच्चों के भविष्य से संबंधित योजनाएं बनाएंगे, जिसमें आपको उनके सहयोग की भी आवश्यकता होगी। आज आपका मन किसी बात को लेकर चिंतित रह सकता है, जिसके कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी आ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है, जिससे घरवाले काफी खुश नजर आएंगे। शाम के समय आप किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    कर्क राशिफल 

    कर्क राशि वाले सोमवार के दिन अगर कोई भी कार्य करने का मन बना लेंगे तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम की तारीफ सुनने को मिल सकती है, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार करने वालों को व्यापारिक कार्यों में अच्छा लाभ होगा और किसी अन्य बिजनस में निवेश भी कर सकते हैं। मौसम में बदलाव की वजह से स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे क्योंकि इसमें गिरावट देखी जा रही है। लव लाइफ वाले आज अपने पार्टनर के बारे में घरवालों को जानकारी दे सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते को मंजूरी मिले।

    सिंह राशिफल 

    सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। सुबह सुबह आपको कई शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे और धन प्राप्ति के मार्ग भी मिलेंगे, जिससे आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपना कोई ऐसा काम पूरा कर सकते हैं, जो काफी समय से रुका हुआ था। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, इस पर कुछ धन भी खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों को आज किसी नयी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

    कन्या राशिफल

    कन्या राशि वालों को आज अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और किसी योजना में निवेश करने से अच्छा लाभ भी होगा। नौकरी करने वालों के कार्यों को आज अधिकारियों द्वारा सराहा जाएगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी संपत्ति के खरीद फरोख्त का मन बनाया है, तो आज उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। परिवार में आज किसी शुभ कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, इसमें आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। शाम का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 01 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    तुला राशिफल 

    तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके कंधों का बोझ हल्का होगा। परिवार से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन खुश हो जाएगा। परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है, जिससे सभी घरवाले काफी खुश नजर आएंगे। व्यापार करने वालों को आज अच्छा मुनाफा होगा और बनाई गई योजनाओं से अच्छा मुनाफा मिलेगा। शाम के समय यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो बहुत सावधानी से जाएं क्योंकि कीमती सामान के खोने या चोरी होने का डर है, इसलिए सावधान रहें।

    वृश्चिक राशिफल 

    वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ रहने वाला है। आज आप अपना समय दूसरों की मदद में बिताएंगे, जिसमें आपको कुछ पैसे भी खर्च करने पड़ सकता है और थकान भी महसूस होगी। नौकरी करने वालों की कार्यशैली में आज सुधार देखने को मिलेगा और अपने कार्यों से सभी को प्रभावित भी करेंगे। आज आपकी प्रगति को देखकर शत्रु ईर्ष्या करेंगे। आज आप अपने साथ साथ परिवार के सदस्यों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। लव लाइफ वाले आज लव पार्टनर के साथ जरूरी बातचीत कर सकते हैं। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    धनु राशिफल

    धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। नौकरी में अगर आपका अपने अधिकारियों से वाद-विवाद होता है तो उसमें आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। आज आपको घर के किसी काम को पूरा करने की मदद के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार करने वाले धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज पुराने मित्रों से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा और कहीं बाहर घूमने जाने की योजना भी बनाएंगे। सायंकाल का समय परिजनों के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे।

    मकर राशिफल 

    मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आज अगर आपको किसी काम से यात्रा पर जाना है तो आपको इस बात पर ध्यान देना होगा कि तनाव को खुद पर हावी न होने दें और सामान का ध्यान रखें। व्यापार में किसी नई डील के फाइनल होने से आश्चर्य हो सकता है और आपको अच्छा धन लाभ भी होगा। जीवनसाथी या संतान की तबीयत खराब हो सकती है, जिससे तनाव रहेगा और भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। आज अगर आपको कोई जोखिम भरा काम करना पड़े तो आप ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि इससे भविष्य में आपको ही नुकसान होगा।

    यह भी पढ़ें :  Health Care: फल ही नहीं पपीते का पत्ता भी है बड़ा लाभदायक... एक पत्ता आपके लीवर, किडनी और हार्ट' को 70 साल तक बीमार नहीं होने देगा

    कुंभ राशिफल 

    कुंभ राशि वाले सोमवार के दिन बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से संतुष्ट रहेंगे, जिससे भविष्य के लिए आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी। व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। नौकरी करने वालों को आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा और अधिकारियों व सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच कोई विवाद चल रहा है तो उसे आज बातचीत से सुलझा लें। हालांकि शाम को कोई ऐसी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपको थोड़ा तनाव हो सकता है।

    मीन राशिफल 

    मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापार में अगर आप कुछ बदलाव करने वाले हैं तो कुछ समय के लिए रुक जाएं। नौकरी करने वाले अपने काम से काम रखें और किसी भी तरह की राजनीति से दूर रहें। विद्यार्थियों ने अगर कोई परीक्षा दी है तो उन्हें आज उसमें सफलता मिल सकती है। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। निवेश करने से बचें और किसी से भी धन का लेन देन ना करें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। शाम के समय जीवनसाथी के साथ देवदर्शन का लाभ लेंगे।

    यह भी पढ़ें: कश्मीरी पण्डितों को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान, कहा – सरकार बनाने से पहले ही …

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में नया गीजर खरीदने का कर रहे हैं प्लान…तो इन बातों का रखें ध्यान

    यह भी पढ़ें: घोर पापी होने के बावजूद रावण के इन मंत्रों में थी अपार शक्तियां, आप भी जान लें कौन से हैं वो मंत्र, मनोकामना पूर्ण करने के लिए देवता भी हो जाएंगे मजबूर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने प्रदेश में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमाओं के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जाँच की मांग, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

    August 5, 2026

    युवक बोला- ‘मैं एक इच्छाधारी नाग, मुझे नागिन से करनी है शादी’…. बुलानी पड़ी 5 थानों से पुलिस

    August 5, 2026

    Korba: जिला चिकित्सालय के स्पेशलिस्ट चिकित्सा दल द्वारा लेमरू क्षेत्र में घर-घर जाकर स्वास्थ्य एवं मलेरिया जांच का आयोजन

    August 4, 2026

    डाबर के इन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद, FSSAI का ”100% Pure” दावों पर बड़ा एक्शन

    August 4, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त, जिलेभर में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त शिकंजे से मचा हड़कंप

    August 4, 2026

    कोरबा जिले में संचालित मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

    August 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,808 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,465 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,163 Views
    Don't Miss

    Korba: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने प्रदेश में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमाओं के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जाँच की मांग, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

    August 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों…

    युवक बोला- ‘मैं एक इच्छाधारी नाग, मुझे नागिन से करनी है शादी’…. बुलानी पड़ी 5 थानों से पुलिस

    August 5, 2026

    Korba: जिला चिकित्सालय के स्पेशलिस्ट चिकित्सा दल द्वारा लेमरू क्षेत्र में घर-घर जाकर स्वास्थ्य एवं मलेरिया जांच का आयोजन

    August 4, 2026

    डाबर के इन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद, FSSAI का ”100% Pure” दावों पर बड़ा एक्शन

    August 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.