Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कांस्टेबल नीतू कुमारी की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, उसके क्वार्टर में आखिर क्या हुआ था उस रात कि अगले दिन बिछ गई पांच लाशें
    Featured

    कांस्टेबल नीतू कुमारी की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, उसके क्वार्टर में आखिर क्या हुआ था उस रात कि अगले दिन बिछ गई पांच लाशें

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    भागलपुर/स्वराज टुडे: तारीख 13 अगस्त 2024… बिहार का भागलपुर जिला. यहां पुलिस लाइन में स्थित कांस्टेबल नीतू कुमारी के क्वार्टर नंबर-CB-38 के बाहर भीड़ जुटी हुई थी. तभी पुलिस की गाड़ी आई. कुछ पुलिसकर्मियों ने भीड़ को एक तरफ किया. बाकी के पुलिस अधिकारी और कुछ कांस्टेबल नीतू कुमारी के घर के अंदर घुसे. अंदर का नजारा बेहद खौफनाक था. यहां एक दो नहीं बल्कि पूरी पांच-पांच लाशें पड़ी हुई थीं.

    सबसे ज्यादा बुरी हालत में कांस्टेबल नीतू की लाश थी. सिर चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में ताबड़तोड़ हमले के निशान थे. खून जम चुका था. उसी के बगल में दो बच्चों और नीतू की सास की लाश थी. उनके गले को चाकू से रेत डालने के निशान थे. फर्श पर खून ही खून फैला हुआ था. मानो यहां खून की होली खेली गई हो. वहीं बगल के कमरे में पुलिस गई तो वहां नीतू के पति की लाश फाँसी के फंदे से लटकी हुई थी.

    क्या लिखा सुसाइड नोट में?

    पास में एक सुसाइड नोट भी था. यह सुसाइड नोट नीतू के पति ने ही लिखा था. सुसाइड नोट में लिखा था- नीतू ने मेरी मां और दोनों बच्चों को मार डाला. इसके बाद गुस्से में आकर मैंने भी ईंट से कुच-कुच कर नीतू को मारा फिर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर डाली. अब जब मेरी पूरी दुनिया ही उजड़ गई तो मैं जीकर क्या करूंगा. मैं भी मरने जा रहा हूं.

    पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लिया. सभी लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. सुसाइड नोट से मामला साफ था कि नीतू ने पहले अपने बच्चों और सास को मार डाला. जिसके बाद नीतू के पति ने उसी का मर्डर कर खुद भी पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. सुसाइड नोट में सिपाही नीतू कुमारी का किसी से अवैध संबंध होने की बात भी लिखी मिली. लेकिन फिर भी पुलिस इस केस को हर एंगल से खंगाल रही है. क्योंकि केस में कुछ और चीजें भी सामने आ सकती हैं.

    यह भी पढ़ें :  विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    दूध वाले को लगा सबसे पहले पता

    डीआईजी विवेकानंद ने बताया कि 2015 बैच की कांस्टेबल नीतू कुमारी का आवास अंदर से बंद था. सुबह दूध देने वाला पहुंचा और दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों की ओर से धक्का मारकर दरवाजे को खोला गया, जहां 5 शव पाए गए, जिनका गला रेता हुआ था. वहीं नीतू के पति का शव फंदे से लटका मिला.

    लव मैरिज का खूनी अंत

    आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की गई तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं. लोगों ने बताया कि नीतू का पति पंकज बेरोजगार था. जबकि, नीतू ही घर में कमाने वाली थी. दोनों पति पत्नी में अक्सर लड़ाई होती रहती थी. नीतू मूल रूप से बक्सर की रहने वाली थी. भागलपुर में उसकी ट्रांसफर हुई थी. इसलिए वो यहां परिवार के साथ रह रही थी. बेशक नीतू-पंकज की लव मैरिज हुई थी लेकिन कुछ समय से दंपति में रोज झगड़े होने लगे थे. पंकज को शक था कि नीतू का अफेयर बाहर किसी मर्द से चल रहा है. लेकिन नीतू इस बात का विरोध करती थी. अब सच्चाई क्या है ये तो पुलिसिया जांच में ही पता लग पाएगा. नीतू और पंकज के मोबाइल जांच के लिए भेजे गए हैं. फिलहाल मामले में पुलिस हर एक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.

    यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो स्टेशन से कूदकर शख्स ने की आत्महत्या, जान बचाने की कोशिश हुई नाकाम, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: गुड़ में मिलाकर खा लें 1 चम्मच ये देसी चीज, दुबले-पतले शरीर में फूँक देगी जान, एक ही महीने में फूल जाएंगी मसल

    यह भी पढ़ें :  Health care: चुपचाप गाढ़ा हो रहा है खून! शरीर में दिखने लगें ये संकेत तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज

    यह भी पढ़ें: पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर, जवानों को मिले 38 लाख रुपये कैश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026

    बिस्तर पर दुल्हन का शव तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर दिल दहला देने वाली घटना

    September 24, 2026

    New Delhi: आसिफ के फोन में मिला अश्लील कंटेंट, हेमंत-मुकेश की सर्च हिस्ट्री डिलीट, आस्था कुंज रेप केस में खुला बड़ा राज़

    September 24, 2026

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,521 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    आज का राशिफल: आज का दिन कई राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में…

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026

    बिस्तर पर दुल्हन का शव तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर दिल दहला देने वाली घटना

    September 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.