Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भारत सम्मान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार पर की विस्तृत चर्चा
    Featured

    भारत सम्मान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार पर की विस्तृत चर्चा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: भारत सम्मान के प्रमुख संपादक जितेंद्र कुमार जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाक़ात कर पिछली सरकार में पत्रकारों पर हुए ज़्यादती एवं पुलिसिया क़हर के विषय में विस्तृत चर्चा की.

    जितेंद्र ने मुख्यमंत्री को बताया कि भारत सम्मान ने पिछली सरकार में छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की ज़मीनों को अवैध तरीक़े से हड़पने वालों के विरुद्ध बिना किसी भय एवं लालच के पूरी ईमानदारी से पत्रकारिता किया जिससे ना केवल पूर्व सरकार से संरक्षण प्राप्त भू-माफियाओं को जेल जाना पड़ा बल्कि आदिवासियों की कई मामलों में हड़पी गई ज़मीनें उन्हें वापस भी मिलीं.

    IMG 20240729 WA0052

    मुख्यमंत्री को स्मरण कराते हुए जितेंद्र ने अंबिकापुर में हुए पंकज बेक कस्टोडियल डेथ के मुद्दे पर भी बात की और याद दिलाया कि प्रदेश के भूतपूर्व गृह-मंत्री रामसेवक पैंकरा के नेतृत्व में गठित जाँच कमेटी ने अपने रिपोर्ट में पंकज बेक की हत्या होना बताया था. कांग्रेस की सरकार में आदिवासी पंकज बेक को इंसाफ़ तो नहीं मिला हाँ ! बड़ी बेशर्मी से उक्त घटना में मुख्य आरोपी तात्कालीन निलंबित इंस्पेक्टर को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव क्रिकेट मैच का फ़ीता कटवाते दिखे थे अब इस सरकार में भी नयाय ना मिले तो पीड़िता आख़िर कहाँ जाए?

    मुख्यमंत्री से हुई व्यक्तिगत मुलाक़ात में भारत सम्मान के द्वारा प्रदेश के पुलिस परिवार आंदोलन, सरगुजा लखनपुर चौकी अंतर्गत ग्राम कुन्नी चौकी में नाबालिक बच्ची पर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में भारत सम्मान की भूमिका की याद दिलाई. प्रदेश में हो रहे अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाले क्रांतिकारी पत्रकारों को भूपेश सरकार ने झूठे मुक़दमों में फँसाकर जेल भेजा जितेंद्र ने स्वयं का उदाहरण देते हुए बताया कि पुलिस बर्बरता का वे किस प्रकार वे स्वयं शिकार हुए हैं जिसके अंतर्गत पिछली सरकार ने 11 झूठे मामले उनपर गढ़ कर षड्यंत्र पूर्वक उन्हें जेल में रखा, भूपेश सरकार में क़ानून व्यवस्था की हालत इतनी बदतर हो गई थी उनकी गिरफ़्तारी पर भू-माफिया, गुंडे और अपराधी अंबिकापुर देहात थाने में पुलिस की जय-जयकार कर रहे थे.

    यह भी पढ़ें :  मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    पत्रकारों पर हुए अत्याचारों पर मुख्यमंत्री को सौंपें अपने विस्तृत ज्ञापन एवं प्रामाणिक दस्तावेजों के आधार पर जितेंद्र ने स्वयं के मामले सहित प्रदेश में हुए इस तरह के अन्य मामलों पर विशेष जाँच दल गठित कर जाँच उपरांत सभी फर्जी मामलों को सरकार द्वारा वापस लेने की माँग की जिसपर मुख्यमंत्री ने दस्तावेजों का सरसरी तौर पर मुआयना किया एवं मामले को देखने की बात कही.

    भारत सम्मान के प्रधान संपादक का कहना है कि पिछली सरकार में जो जुल्म हुए वे अपनी जगह है लेकिन सरकार बदलने के बाद भी पत्रकारों को प्रताड़ित करना चिंता का विषय है. आगे जितेंद्र ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि, चुनावों में उलझे होने के कारण वर्तमान सरकार अचार संहिता लागू होने के कारण एक्शन मोड में नहीं आ पायी थी जिसका लाभ लेकर कांग्रेस शासन काल में मलाई काट चुके अधिकारियों ने चापलूसी से वर्तमान सरकार में भी अपनी कुर्सी बचायी हुई है और वे पिछली सरकार के जुल्म को आगे बढ़ाने का कार्य करते हुए वर्तमान सरकार को बदनाम करने का कार्य रहे हैं.

    जितेंद्र का कहना है कि वर्तमान सरकार अभी पूरी तरह से जानता को राहत देने में सफल दिखती प्रतीत नहीं हो रही है उत्तरी छत्तीसगढ़ से लेकर राजधानी रायपुर तक अपराधी बेलगाम हैं, आए दिन चाकू बाजी एवं अन्य गंभीर अपराध गैंगवार आदि धड़ल्ले से चल रहे हैं लेकिन एक पत्रकार का ज़िला बदर किया गया. कांग्रेस के भू-माफियाओं से भाजपा विधायकों की साँठगाँठ है इसलिए वे लगातार आदिवासियों की ज़मीनों को हड़प रहे हैं परंतु सरकार दैनिक अखबार के कार्यालयों एवं संपत्तियों पर बुलडोज़र चलाने में व्यस्त है यदि जल्दी ही प्रदेश मंत्रिमंडल ने कमान अपने हाथ में नहीं लिया तो वर्तमान सरकार पर जो ब्यूरोक्रेसी के भरोसे चलने के आरोप लगते हैं वो सच होता दिखेगा और सरकार को बदनाम होने ने कोई नहीं रोक सकेगा.

    यह भी पढ़ें :  दो दिन पहले जिस कमरे में एक साँप को मारा गया था, वहीं दूसरे साँप ने दो मासूमों को डस लिया...भाई की मौत...बहन लड़ रही जिंदगी की जंग

    यह भी पढ़ें: विष्णु के सुशासन से कोरबा ने पकड़ी विकास की रफ्तार, कोरबा के हर वॉर्ड में शुरू होंगे कार्य

    यह भी पढ़ें: रसोई टिप्स: गैस लाइटर नहीं कर रहा है काम, अपनाएं ये तरीका, बन सकती है बिगड़ी बात

    यह भी पढ़ें: एटीएम के शटर बॉक्स में प‌ट्टी लगाकर रकम चोरी करने वाले आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,239 Views
    Don't Miss

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    निर्देशक एवं निर्माता डॉ. कृष्णा चौहान का गीत “पापा आप ग्रेट हो” बॉलीवुड लीजेंड फिल्म…

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.