Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 29 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 29 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 29 जुलाई दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार भरणी नक्षत्र उपरांत कृतिका नक्षत्र से होगा। इन दोनों नक्षत्रों पर चलते हुए चंद्रमा आज मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु ग्रह की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। ऐसे में आज का दिन वृषभ, सिंह और मीन राशि के जातको के लिए लाभकारी रहेगा। लेकिन वृश्चिक राशि के जातकों को आज सेहत और आय का ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं आपके सितारे आज क्या कहते हैं, देखें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए सावन का दूसरा सोमवार का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में कामकाज का दबाव झेलना पड़ सकता है। आज आपके सामने कई जिम्मेदारियां होंगी, जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा। व्यापार करने वाले लोगों को भी आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए भी समय निकाल पाएंगे। वृद्धजनों की सेवा करेंगे और शुभ कार्यों में धन भी खर्च करेंगे, जिनके मन में हर्ष की भावना रहेगी। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए सावन का दूसरा सोमवार का दिन सुख-समृद्धि लेकर आएगा। आज आपके सभी सोचे हुए काम पूरे होते नजर आ रहे हैं। राजनीति की दिशा में काम करने वाले लोगों के विरोधी आज आपसे आगे निकलने की कोशिश करेंगे। अगर आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अटके धन की प्राप्ति भी होगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप दिन का काम जल्दी निपटा कर शाम का समय परिजनों के साथ बिताएंगे, जिससे आपका मन शांत रहेगा।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए सावन का दूसरा सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा और आप पहले से अधिक जोश के साथ काम करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन की बात हो सकती है। बिजनस के लिए कोई नई डील फाइनल हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह से आपके कई काम बनेंगे और शुभ कार्यों में आपका मन लगेगा। शाम का समय मित्रों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार.....पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक विकास की झलक

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों की सावन का दूसरा सोमवार का दिन शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप अपने व्यवसाय के लिए जो भी निर्णय लेंगे, उसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं को ध्यान से देख लें, अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। संतान पक्ष के विवाह में आ रही रुकावट आज खत्म होंगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती हुई नजर आएगी। छात्रों को आज अपने शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। सायंकाल का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए सावन का दूसरा सोमवार का दिन शुभ रहेगा, विरोधियों के षड्यंत्र विफल होंगे। आज कुछ ऐसा काम पूरा होगा, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आज आप सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अगर आज आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए सोच समझकर फैसला लें। परिवार में लंबे समय से अगर कोई कड़वाहट चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी और परिवार के सदस्य फिर से साथ रहेंगे। सायंकाल का समय घर के छोटे सदस्यों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए सावन का दूसरा सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। संतान कुछ ऐसा काम करते हुए नजर आएंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा। अगर लंबे समय से आप किसी ऐसी चीज का इंतजार कर रहे थे, जो रुकी हुई थी तो आज वह आपको मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। सावन सोमवार की वजह से आपका मन धार्मिक कार्यों और पूजा पाठ में अधिक लगेगा। व्यापार में आज आपके प्रतिद्वंद्वी आपका सिरदर्द बन सकते हैं। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए सावन का दूसरा का दूसरा सोमवार शुभ फलदायी रहने वाला है। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, उसमें अच्छी उन्नति होगी और धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। सावन सोमवार की वजह से पूजा पाठ के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और भोलेनाथ की कृपा से आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। संतान की उन्नति को देखकर मन प्रसन्न होगा और आपका मन का बोझ भी हल्का होगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा और घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शाम का समय धर्म कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा।

    यह भी पढ़ें :  जेनी ने प्रेसवार्ता के दौरान किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह ने 16 साल की उम्र में किया मेरा दुष्कर्म

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए सावन का दूसरा सोमवार सामान्य रहने वाला है। नौकरी व व्यापार करने वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा। सावन सोमवार की वजह से घर में भक्तिमय माहौल रहेगा और दान पुण्य के कार्यों में धन खर्च भी करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। संतान के साथ घर की जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों को सावन के दूसरे सोमवार को मित्रों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में सारे काम बनेंगे और आपके शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता के कारण वे पराजित होते हुए दिखाई देंगे, वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। अगर आप कोई काम करने की सोच रहे हैं तो आज वह माता पिता के सहयोग से पूरा होने का संकेत दे रहा है। नौकरी पेशा जातक आज किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। परिवार में सभी सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहेगा और भाई-बहनों का साथ भी मिलेगा। शाम को किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के सावन के दूसरा सोमवार को सभी अधूरे कार्य पूरे होंगे और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी पेशा जातकों के आज अधिकारियों की मदद से समय पर कार्यों को पूरा कर पाएंगे। वहीं व्यापारी संतुष्टि के साथ आप अधिक लाभ प्राप्त करेंगे और अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो वह किसी अधिकारी के सहयोग से सुलझता नजर आ रहा है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। शाम के समय सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

    यह भी पढ़ें :  बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर और एक्टर शांतनु भामरे ने अपने महिला मित्र तारा (शिवतारा) खोडके पर लगाया ठगी का आरोप, साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए सावन का दूसरा सोमवार लाभदायक रहेगा। अगर आज आप पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लक्ष्मीजी की कृपा आप पर हो सकती है, जिससे धन लाभ होने के आसार हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में लंबे समय से अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज बड़े बुजुर्गों की वजह से समाप्त हो जाएगा। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज आप किसी ऐसे दोस्त से मिलकर प्रसन्न होंगे, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। शाम को आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों को सावन के दूसरे सोमवार चारों ओर से लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आपके आसपास का वातावरण आनंदमय और खुशहाल रहेगा। अगर आप बिजनस में अधिक पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो भविष्य में इसका उत्तम लाभ आपको मिलेगा। परिवार के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे, जिससे सभी का भला होगा, सभी छोटे उनकी बात मानेंगे और बड़े आपसे प्यार करेंगे। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। सायंकाल का समय मित्रों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: ‘हम तो फंस गए, आप मत फंसना’. क्यों आधे से ज्यादा EV मालिक दे रहे हैं ये सलाह

    यह भी पढ़ें: गो तस्करों की मौत मामले में नया मोड़ : वीडियो में ट्रक रोककर महानदी में कूदते दिख रहे युवक, लगा था माब लिंचिंग का आरोप

    यह भी पढ़ें: कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भर गया पानी, 3 यूपीएससी छात्रों की दर्दनाक मौत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026

    लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, डीजे की तेज धमक से मां की गोद में दम तोड़ गई मासूम !

    November 14, 2026

    श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

    November 13, 2026

    Bilaspur: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोपी अंबिकापुर से गिरफतार

    November 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,085 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,566 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,428 Views
    Don't Miss

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    आज का राशिफल: ज्‍योतिष के अनुसार हर दिन एक नया दिन होता है और इसका…

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026

    लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, डीजे की तेज धमक से मां की गोद में दम तोड़ गई मासूम !

    November 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.