Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘हम तो फंस गए, आप मत फंसना’. क्यों आधे से ज्यादा EV मालिक दे रहे हैं ये सलाह
    Featured

    ‘हम तो फंस गए, आप मत फंसना’. क्यों आधे से ज्यादा EV मालिक दे रहे हैं ये सलाह

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्‍ली/स्वराज टुडे: इलेक्ट्रिक वाहनों को फ्यूचर मोबिलिटी माना जा रहा है. सरकार भी इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सहित अन्‍य ईवी को काफी प्रमोट कर रही है. पिछले कुछ वर्षों में भारत में इलेक्ट्रिक व्हिकल खरीदने वालों की तादात भी काफी बढी है.

    लेकिन, हाल ही में हुए एक सर्वे में सामने आया है कि ईवी खरीदने वाले आधे से ज्‍यादा लोग अपने इस निर्णय से खुश नहीं है. अब ये वापस आईसीई (Internal Combustion Engine) वाला वाहन खरीदना चाहते हैं. यानी इन्‍हें लगता है कि डीजल, पेट्रोल या सीएनजी से चलने वाली गाड़ी ही सही है. इस सर्वे में दिल्‍ली, एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु के 500 इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को शामिल किया गया था.

    इलेक्ट्रिक वाहन लेना फायदे का सौदा नहीं !

    पार्क प्‍लस द्वारा यह सर्वे किया गया था. सर्वे में शामिल 51 फीसदी लोगों का कहना था कि वे ईवी खरीदने के अपने निर्णय पर पछता रहे हैं. ईवी के साथ कई तरह की दिक्‍कतें हैं, जिनकी वजह से उन्‍हें आए दिन परेशानी उठानी पड़ती है. पर्याप्‍त मात्रा में चार्जिंग स्‍टेशन का न होना, रेगुलर मेंटेनेंस में दिक्‍कत और रिसेल वैल्‍यू काफी कम होने की वजह से ईवी मालिकों का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहन लेना फायदे का सौदा नहीं है.

    सबसे बड़ी समस्‍या चार्जिंग

    सर्वे के अनुसार, 88% इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए सुलभ, सुरक्षित और कार्यशील चार्जिंग स्टेशन ढूंढना सबसे बड़ी चिंता का विषय था. भारत में 20,000 से अधिक ईवी चार्जिंग स्टेशन होने के बावजूद, ईवी मालिकों को लगा कि इन स्टेशनों की दृश्यता बेहद अस्पष्ट है और इन्‍हें खोजना दुष्‍कर कार्य है. ईवी मालिक 50 किमी से कम की सीमित दूरी की छोटी शहरी यात्रा को ही पसंद करते हैं.

    यह भी पढ़ें :  कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    रखरखाव में दिक्‍कत

    सर्वे में शामिल 73 फीसदी ईवी मालिकों का कहना था कि उनकी ईवी कारें एक “ब्लैक बॉक्स” की तरह हैं, जिसे वे समझ नहीं पाए. इनका रखरखाव एक बड़ी समस्‍या है. छोटी-मोटी समस्याओं का हल स्‍थानीय मैकेनिक नहीं कर सकते और गाड़ी को कंपनी के अधिकृत डीलर के पास ही ले जाना पड़ता है. इसके अलावा मरम्मत की लागत के बारे में भी कोई पारदर्शिता नहीं है.

    बहुत कम रीसेल वैल्‍यू

    ईवी वाहनों की रीसेल वैल्‍यू बहुत कम है. गाड़ी के मूल्‍य निर्धारण का कोई तार्किक तरीका अभी तक बना ही नहीं है. यही वजह है कि ईवी को अगर बेचना पड़े तो इसका बहुत कम मूल्‍य मिलता है. वहीं, डीजल, पेट्रोल या सीएनजी वाहन की रीसैल वैल्‍यू का मूल्‍यांकन बेहतर तरीके से किया जा सकता है. गाड़ी की कंडिशन और उसके द्वारा अभी तक तय किए गए किलोमीटर के आधार पर रीसेल वैल्‍यू निकाली जा सकती है.

    यह भी पढ़ें: गो तस्करों की मौत मामले में नया मोड़ : वीडियो में ट्रक रोककर महानदी में कूदते दिख रहे युवक, लगा था माब लिंचिंग का आरोप

    यह भी पढ़ें: कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भर गया पानी, 3 यूपीएससी छात्रों की दर्दनाक मौत

    यह भी पढ़ें: लिव इन पार्टनर संग कमरे में मृत मिली मॉडल, पति समझता था-‘घर की मुर्गी दाल बराबर’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026

    संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    September 27, 2026

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,965 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,525 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    इंदौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.