Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भूखे कोबरा ने तोते को बनाया शिकार, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    August 1, 2026

    एनटीपीसी कोरबा में जूनियर बालक अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

    August 1, 2026

    राशिफल 01 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर रेड में बरामद हुआ इतना कैश… गिनते-गिनते थक गई ED!
    Featured

    कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर रेड में बरामद हुआ इतना कैश… गिनते-गिनते थक गई ED!

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्‍ली/स्वराज टुडे:  हरियाणा के महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को बैंक-ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ा एक्‍शन लिया. छापेमारी के दौरान ईडी को कांग्रेस विधायक के ठिकानों से इतना कैश मिला कि जांच एजेंसियां भी गिनते-गिनते इसे थक गई. दरअसल, विधायक, उनके बेटे और कुछ व्यावसायिक ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ईडी की टीम को 1.42 करोड़ रुपये कैश मिला.

    30 से अधिक अघोषित फ्लैट और जमीन के दस्तावेज बरामद

    आरोप है कि जब उनसे इस बारे में पूछा गया वो कुछ भी साफ-साफ नहीं बता पाए. इतना ही नहीं विधायक और उनके परिवार से जुड़े ठिकानों पर 30 से अधिक ‘अघोषित’ फ्लैट और जमीन से संबंधित दस्तावेज जब्त करने का दावा ईडी कर रही हैं.

    इन जगहों पर ED ने मारा था छापा

    विधायक, उनके परिवार, एक संबंद्ध कंपनी ‘सनसिटी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड’ (एएसएल) और इसके प्रवर्तक मोहिंदर अग्रवाल, गौरव अग्रवाल और कुछ अन्य के खिलाफ दिल्ली, जमशेदपुर (झारखंड), हरियाणा के महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में गुरुवार को छापेमारी शुरू की गई थी. एएसएल कंपनी कोल्ड रोल स्टील उत्पाद बनाती है.

    केनरा बैंक को लगाई 1,392.86 करोड़ की चंपत

    ईडी के इस मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच सीबीआई द्वारा दर्ज धोखाधड़ी के केस के बाद शुरू की गई है. सीबीआई की एफआईआर में आरोपियों पर रुपयों की हेराफेरी करके ‘धोखाधड़ी’ करने, आपराधिक धांधली, आपराधिक विश्वासघात और ठगी करके केनरा बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के संघ को 1,392.86 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है.

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता स्व. बिसाहूदास महंत जी को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया

    ईडी ने एक बयान में कहा कि छापेमारी अभियान में समूह की इकाइयों और व्यक्तियों के कई परिसर से 1.42 करोड़ रुपये की नकदी, 32 अघोषित फ्लैट और जमीन, विभिन्न लॉकर, ट्रस्ट आदि के दस्तावेज जब्त किए गए. जिन इकाइयों पर छापेमारी की गई उनमें राव दान सिंह के बेटे अक्षत सिंह की इकाइयां भी शामिल हैं. हालांकि, इसमें यह नहीं बताया गया कि वास्तव में कहां से क्या जब्त किया गया था.

    चार बार के विधायक हैं राव दान सिंह

    हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में राव दान सिंह (65) महेंद्रगढ़ सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस साल के अंत में हरियाणा विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं. चार बार के विधायक और व्यवसायी ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के धर्मबीर सिंह से 41,000 से अधिक मतों के अंतर से हार गए. उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता है.

    यह भी पढ़े: पिछली सरकार के आदेश को वर्तमान विष्णुदेव की सरकार ने बदला, SDM की जगह अब तहसीलदार करेंगे यह काम

    यह भी पढ़े: एक लीटर पानी में 150 km चलेगा ये स्कूटर, लाइसेंस की भी नहीं है जरूरत, देखें वीडियो

    यह भी पढ़े: इंस्टाग्राम से दोस्ती फिर प्यार फिर शादी, उसके बाद हुआ ऐसा खुलासा कि महिला के पैरों तले खिसक गई जमीन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भूखे कोबरा ने तोते को बनाया शिकार, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    August 1, 2026

    एनटीपीसी कोरबा में जूनियर बालक अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

    August 1, 2026

    राशिफल 01 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 1, 2026

    Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम

    July 31, 2026

    Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    July 31, 2026

    ”माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़

    July 31, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,797 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,458 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,153 Views
    Don't Miss

    भूखे कोबरा ने तोते को बनाया शिकार, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के पतर्रीपारा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक…

    एनटीपीसी कोरबा में जूनियर बालक अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

    August 1, 2026

    राशिफल 01 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 1, 2026

    Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम

    July 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.