Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 20 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 20 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 20 जून गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात वृश्चिक राशि में अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज सूर्य सायन भी कर्क राशि में होने जा रहा है। इसके साथ ही आज सूर्य मिथुन राशि में होकर बुधादित्य योग बना रहे हैं। इन स्थितियों में आज का दिन वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को पूरा साथ देगा। जबकि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। जानें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा का संचार होने से आज का दिन इनके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज अधिक परिश्रम करना होगा। वैसे आज आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। हालांकि व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेते समय आपको अच्छी सोच और समझ से काम लेना होगा, तभी सफलता और लाभ का आनंद ले पाएंगे। पारिवारिक संबंधों में आज नई ताजगी आएगी और परिवार में कोई शुभ कार्य भी होगा। लव लाइफ में प्रेमी की बातों को सम्मान देना होगा। आज आप कुछ मुद्दों पर आसानी से काम करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों आप आज बेहतर प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे।

    वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज घर के बड़ों से विशेष रूप से माता-पिता से आशीर्वाद और लाभ मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा और आपके व्यापार में भी आज विस्तार होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग आज प्रशस्त होगा। प्रतियोगिता में आज आप बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। लव लाइफ में आज आपको कोई तोहफा मिल सकता है और साथ में घूमने भी जा सकते हैं। यदि कोई पुराना कर्ज है तो आज उससे आपको मुक्ति मिलेगी और आपका अटका हुआ पैसा भी आज के दिन मिल सकता है। परिवार में आज सुखद वातावरण रहेगा। आपके भाई बहन आपको भरपूर स्नेह देंगे।

    मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के लिए आज का दिन आपके लिए दिन मध्यम फलदायी रहेगा। लव लाइफ में आज आपको उलझन का सामना करना होगा। निजी संबंधों के मामले में आज आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें और वाणी व्यवहार पर संयम रखें। छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आज अधिक मेहनत करनी होगी। आपको अपने जीवन के कुछ अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। संतान की ओर से आज कोई आपको शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: शिवाय हॉस्पिटल में किडनी-पेशाब की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया दे रहे अपनी सेवाएं

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि वालों के आर्थिक प्रयास सफल होंगे
    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपनी संतान के करियर से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं, जिससे उनका भविष्य मजबूत होगा। आप आज शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता पाएंगे। आज आपको अपने व्यवसाय से जुड़ी योजना बनाने के लिए विशेषज्ञ की सलाह की आवश्यकता होगी। पिता का मार्गदर्शन भी आज आपके लिए लाभकारी रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होती नजर आ रही है। जो जातक बिजली के उपकरणों का काम करते हैं आज उनकी कमाई अच्छी रहेगी। आज आप परिजनों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे।

    सिंह राशि 

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाला रहेगा। आप आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभाएंगे। आपको आज ससुराल पक्ष से भी सहयोग और लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्य और बच्चे भी आज आपसे कुछ अनुरोध कर सकते हैं, और परिवार की खुशी के लिए आज आपको धन खर्च करना होगा। जो लोग विवाह के योग्य हैं आज इनके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करना होगा क्योंकि आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिलने वाली है। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। अप्रत्याशित धन लाभ भी आज आपको मिल सकता है।

    ​कन्या राशि 

    आज का दिन कन्या राशि के लिए लाभकारी रहेगा। आज इस राशि के छात्र शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको आज गुरुजनों से भी उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके व्यापार में तेजी से बदलाव होंगे और नए अवसर भी आपके सामने आएंगे। सफलता पाने के लिए आप आज कड़ी मेहनत करेंगे। आर्थिक प्रयास आपके सफल होंगे। रचनात्मक क्षमता का आप लाभ ले पाएंगे। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो कोई करीबी आपसे नाराज हो सकता है। खर्च पर आप नियंत्रण रखें। आपको आज उपहार की प्राप्ति हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    ​तुला राशि 

    तुला राशि से आज दूसरे भाव में चंद्रमा का संचार हो रहा है। सितारे कहते हैं कि आज आपको अनावश्यक लेन-देन से बचना होगा। भाग्य से ज्यादा आपको आज परिश्रम पर भरोसा करना होगा। वैसे राशि स्वामी शुक्र के शुभ प्रभाव से आप धैर्य के साथ सभी परेशानियों को दूर कर लेंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आप विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहें नहीं तो आपकी छवि खराब कर सकते हैं। अपना व्यावसायिक आपके जीवन में आज एक नया दौर शुरू होने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान को लेकर थोड़े चिंतित नजर आएंगे। छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि में आज चंद्रमा का संचार हो रहा है जो इनके लिए लाभकारी रहेगा। सितारे कहते हैं कि, यदि आप कोई नया काम करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा और आप किसी चली आ रही समस्या का समाधान प्राप्त कर पाएंगे। लव लाइफ में प्रगाढ़ता के कारण आज आपका मूड खुशनुमा रहेगा और आप अपने प्रिय मित्रों के साथ आनंददायक पल बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ असंभव कार्य आपके सामने आएंगे, लेकिन आप उन्हें हल करने में सफल रहेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होता हुआ दिखाई देगा। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपको पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहा कोई तनाव आज दूर होगा। लेकिन सेहत के मामले में आज आपको ध्यान रखना होगा। आज आपकी किसी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जिससे आप अपने जीवन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। निजी जीवन में इस समय किसी से कोई वादा न करें, क्योंकि उसके पूरे होने की संभावना कम है। धर्म कर्म के काम में आज आपका रुझान रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपके करियर में कुछ बदलाव की संभावना है, जिसके लिए आप नए लोगों से मिलेंगे और आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने भाई की सलाह से काम करेंगे, जिसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    ​मकर राशि 

    आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आज अपनी संतान की उन्नति देखकर मन ही मन प्रसन्न होंगे। आपके परिवार के कुछ अटके हुए कार्य आज आपके भाई-बहनों के सहयोग से पूरे होंगे। लेकिन आपको आज बाहर का खाना खाने से बचना होगा, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी आज सुधार होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक व्यवसाय के लिए कारगर साबित होगी। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। सहकर्मियों को भी नया ज्ञान और अवसर प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

    ​कुंभ राशि 

    आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उनको आज सम्मान और सफलता मिलेगी। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा। वैसे आपके लिए आज जरूरी है कि भूत और भविष्य की योजनाओं में न उलझें, वर्तमान में रहें और हर पल का आनंद लें। इधर उधर के बारे में अधिक सोचेंगे तो आपके मन में नकारात्मक भाव का समावेश होगा। करियर में आज आपको किसी परिचित के माध्यम से लाभ का सुनहरा मौका मिल सकता है। नौकरी में आज अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आज आप शामिल हो सकते हैं।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा कहा जा सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल और सुख बना रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए किया गया आपका प्रयास फलीभूत होगा। आज किसी परिचित के माध्यम से आपको व्यापार में मुनाफा होगा। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। आज कुछ ऐसे खर्चे आपके सामने आएंगे जो आपको न चाहते हुए भी करने होंगे। आज आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं और आप उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026

    Korba: मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    October 4, 2026

    DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

    October 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,982 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,401 Views
    Don't Miss

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के लेकर मीडिया रिपोर्ट में…

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.