Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    हैवान मां की खौफनाक करतूत! अपनी 8 महीने की दुधमुंही बच्ची को पिला दिया तेजाब, उसके बाद जो हुआ…

    May 20, 2026

    पूर्व विधायक की महिला संग आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, MLA के अकाउंट से हुआ पोस्ट, राजनीतिक गलियारे में आया भूचाल

    May 20, 2026

    Bhopal: गर्मी की छुट्टियों के बाद सरकारी स्कूलों में शुरू होगी गेस्ट टीचर्स की ज्वाइनिंग प्रक्रिया

    May 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»यूपी में तीन वजहों से भाजपा को मिली करारी हार, अब महाएक्शन की तैयारी, RSS प्रमुख और सीएम योगी की अहम बैठक आज
    Featured

    यूपी में तीन वजहों से भाजपा को मिली करारी हार, अब महाएक्शन की तैयारी, RSS प्रमुख और सीएम योगी की अहम बैठक आज

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में भाजपा की करारी हार के बाद मंथन का दौर चल रहा है, पिछले तीन दिन से लखनऊ में चल रही मैराथन बैठकों में सीटवार जानकारी जुटाई जा रही है. तीन स्तर पर फीडबैक लिया जा रहा है.

    सबसे पहले हारे हुए उम्मीदवार से पूछा जा रहा है, लोकसभा क्षेत्रवार भेजी गई विशेष टीम से फीडबैक लिया जा रहा है. तीसरी रिपोर्ट मंडल स्तर पर तैयार कराई जा रही है. तीनों रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश स्तर पर रिपोर्ट बनेगी और उसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा.

    यूपी की हार पर लखनऊ में मंथन

    गुरुवार को अवध क्षेत्र के नेताओं की बैठक हुई और शुक्रवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के उम्मीदवारों और पदाधिकारियों से रिपोर्ट ली गई. कानपुर-बुंदेलखंड में भाजपा को 10 सीटों में से सिर्फ 4 सीटें मिली है जबकि अवध क्षेत्र की 16 सीटों में से भगवा पार्टी को महज 7 सीटों पर संतोष करना पड़ा है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि सूबे में 2014 में 71 और 2019 में 62 सीटें जीतने वाली भाजपा से चूक कहां हुई कि वह महज 33 सीटों पर सिमट गई. तीन दिन के मंथन में जो जानकारी छनकर बाहर आई है उसके मुताबिक तीन कारणों से यूपी में भगवा पार्टी को मुंह की खानी पड़ी है.

    यूपी में भाजपा की हार के तीन कारण

    पहला कारण है उम्मीदवारों के चयन में गलती, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनहित में कोई कार्य नहीं किया , लोग उन्हें नापसंद करते थे उन्हें ही भाजपा ने टिकट दे दिया. दूसरा कारण है भितरघात यानी कि भाजपा एक लड़ाई विपक्ष से लड़ रही थी और दूसरी अपनों से. अपने पसंदीदा नेता को टिकट नही मिलने से उनके कार्यकर्ता (समर्थक) काफी नाराज थे. कई जगहों पर ऊपर से उम्मीदवार (पैराशूट प्रत्याशी) थोप दिये गये और कई जगहों पर विरोध के बावजूद पुराने सांसद को ही टिकट दे दिया गया. इसके चलते कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार प्रसार में केवल एक औपचारिकता ही पूर्ण की.

    यह भी पढ़ें :  रायपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं अन्य राज्यों से सकुशल बरामद, आरोपी दो मुस्लिम युवक भी गिरफ्तार

    फैजाबाद-अयोध्या का उदाहरण सबके सामने है. हार के लिए तीसरा सबसे बड़ा कारण बना है भाजपा का 400 पार का नारा और उसके खिलाफ विपक्ष का नैरेटिव. विपक्ष पिछड़ों दलितों और मुस्लिमों को यह समझाने में कामयाब रहा कि एनडीए चार सौ इसलिए मांग रहा है कि बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान को बदलकर आरक्षण खत्म कर दिया जाए. भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने भी आमसभा में खुलेआम इस बात की घोषणा की थी कि 400 पार होने के बाद संविधान को बदल दिया जाएगा.

    सीएम योगी क्या जवाब देंगे

    बात सिर्फ इतनी नहीं है कि दिल्ली का रास्ता देने वाले यूपी में बीजेपी बुरी तरह हार गई. तीन साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनौतियां बढ़ गई है. 43 सीटें जीतने वाले इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है और भाजपा में आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. चुनाव में हार जीत के बाद ऐसा होना स्वाभाविक है.

    आरएसएसस प्रमुख मोहन भागवत और इंद्रेश कुमार ने परिणाम के बाद जो बयान दिये थे उससे भाजपा में कोलाहल है. लेकिन इसी बीच आज शनिवार को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से गोरखपुर में मिल रहे हैं. आखिर वह भागवत को क्या जवाब देंगे?

    यह भी पढ़ें: हॉरर फिल्म ‘स्त्री’ के सेट पर जब सच मे आ गया भूत, एक्टर राजकुमार राव ने खोला डरावना राज

    यह भी पढ़ें:’30 लाख रुपये में बिका NEET पेपर…’, आ गया बड़ा कबूलनामा, आरोपियों ने बता दिया कैसे रची गई साजिश

    यह भी पढ़ें: बीएड-डीएड कॉलेज मान्यता घोटाला: स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा NCTA के चेयरपर्सन और जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलपति को भेजा गया नोटिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई 2026 को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का ऐलान, जरूरी दवाइयां आज ही ले लें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    हैवान मां की खौफनाक करतूत! अपनी 8 महीने की दुधमुंही बच्ची को पिला दिया तेजाब, उसके बाद जो हुआ…

    May 20, 2026

    पूर्व विधायक की महिला संग आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, MLA के अकाउंट से हुआ पोस्ट, राजनीतिक गलियारे में आया भूचाल

    May 20, 2026

    Bhopal: गर्मी की छुट्टियों के बाद सरकारी स्कूलों में शुरू होगी गेस्ट टीचर्स की ज्वाइनिंग प्रक्रिया

    May 20, 2026

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 7 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जानें कौन कर सकता अप्लाई? अंतिम तिथि 8 जून 2026

    May 20, 2026

    Raipur: 6 साल से लापता बालक बेंगलुरु से सकुशल बरामद, माता-पिता के किया गया सुपुर्द

    May 19, 2026

    Korba: होटल गणेश इन में सीए प्रोफेशनल्स हेतु प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

    May 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,478 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026985 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026880 Views
    Don't Miss

    हैवान मां की खौफनाक करतूत! अपनी 8 महीने की दुधमुंही बच्ची को पिला दिया तेजाब, उसके बाद जो हुआ…

    May 20, 2026

    राजस्थान भिवाड़ी/स्वराज टुडे: भिवाड़ी के कैप्टन चौक इलाके से एक चौंकाने वाली और बेहद परेशान…

    पूर्व विधायक की महिला संग आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, MLA के अकाउंट से हुआ पोस्ट, राजनीतिक गलियारे में आया भूचाल

    May 20, 2026

    Bhopal: गर्मी की छुट्टियों के बाद सरकारी स्कूलों में शुरू होगी गेस्ट टीचर्स की ज्वाइनिंग प्रक्रिया

    May 20, 2026

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 7 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जानें कौन कर सकता अप्लाई? अंतिम तिथि 8 जून 2026

    May 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.