Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन की बैठक में संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा एवं 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

    August 13, 2026

    Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप

    August 13, 2026

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शिक्षक हुआ साइबर ठगी का शिकार, खाते से 4 लाख 500 रुपए कर दिए पार
    Featured

    शिक्षक हुआ साइबर ठगी का शिकार, खाते से 4 लाख 500 रुपए कर दिए पार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 8, 2024Updated:June 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    जीपीएम/स्वराज टुडे: गौरेला में साईबर ठग ने शिक्षक के खाते से 4 लाख 500 रुपए उड़ा दिये। दरअसल साइबर ठगों ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की राशि का तुरंत भुगतान करने के लिए भेजे गए लिंक को डाउनलोड करवाकर शिक्षक के खाते से 4 लाख 500 रुपए पार कर दिए।

    शिक्षक को खुद के ठगे जाने का अहसास होने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जिले में पुलिस विभाग के द्वारा लगातार साईबर ठगों से बचने के लिए कार्य शाला का आयोजन किया जा रहा है तो दूसरी ओर इन साईबर ठगों के द्वारा ठगी को अंजाम भी दिया जा रहा है । हैरानी की बात यह है कि  इन ठगों के ठगी का शिकार पढ़े लिखे लोग ही हो रहे है। आज के युग में लोगों इंटरनेट,ऑनलाइन बैंकिंग जितनी बड़ी सुविधा लोगो को मिल रही है, उतनी ही तेजी से साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं। एक छोटा सा चूक और आपकी गाढ़ी कमाई खाते से गायब।

    साइबर ठगों ने शिक्षक को ऐसे लगाया चूना

    यह पूरा मामला उस दौरान हुआ जब पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में ऑनलाइन माध्यम से एफएलएन का ट्रेनिंग शिक्षकों को कराया जा रहा है। वहीं 5 जून बुधवार को इस ट्रेनिंग के दौरान जीपीएम जिले के सुभाष चन्द्र कालोनी पुराना गौरेला निवासी एवं गौरेला ब्लाक के प्रायमरी स्कूल रंजकी में पदस्थ सहायक शिक्षक पीयूष विश्वकर्मा के मोबाइल नम्बर 9340228564 में मोबाईल नम्बर 6291274026 से व्हाट्सअप में मैसेज आया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    उस मैसेज में एक लिंक भेजा गया और उसके बाद लिंक भेजने वाले ने फोन पर बात करके शिक्षक पीयूष से कहा कि आपका आईसीआईसीआई बैंक से कर्ज है। उस कर्ज का किश्त आपके एसबीआई के खाते से कटकर जमा होता है। ठग ने कहा कि अब इंडसइंड बैंक आईसीआईसीआई बैंक से कनेक्ट हो गया है इसलिए क्रेडिट कार्ड के कर्ज का एक लाख रुपए का भुगतान आज ही जमा कराना आवश्यक है। इतना कहकर ठग ने पीयूष विश्वकर्मा को भेजा हुआ लिंक डाउनलोड करने को कहा।

    चूंकि ठग के द्वारा फोन पर दी गई क्रेडिट कार्ड से सम्बन्धित सभी जानकारी सही थी, इसलिए पीयूष भी उस ठग की बातों में आ गया और उसने भेजे गए लिंक को डाउनलोड कर लिया । वहीं लिंक को डाउनलोड करते ही पीयूष का मोबाईल फोन हैक हो गया और सभी कॉल फॉरवर्ड होने लगे। उसके बाद ठग ने पीयूष के खाते से पहले 3 लाख रुपए ट्रान्सफर कर लिए।

    उसके कुछ देर बाद वो 3 लाख रुपए खाता में वापस कर दिया गया। इसके कुछ देर बाद ठग ने पीयूष के खाते से 4 लाख 500 रूपये पंजाब नेशनल बैंक के खाता नंबर 0923001700062491 आईएमपीएस के माध्यम से ट्रांसफर करके पूरे ठगी के घटनाक्रम को अंजाम दे दिया।

    जब पीयूष को खुद के साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो वो गौरेला थाने पहुचकर अज्ञात ठग के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज कराया है । पीड़ित की शिकायत पर गौरेला पुलिस और साईबर सेल की टीम ठगी करने वाले के मोबाइल नंबर और जिस खाते में पैसों का ट्रांसफर हुआ सभी की पतासाजी करने में जुट गई है। वही मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरेला पेण्ड्रा मरवाही ओम चंदेल का कहना है जैसे ही शिक्षक के खाते से ठगी की गई वो तत्काल साइबर सेल पहुचा जिसके बाद साईबर सेल की टीम तत्काल एक्टिव हो गई है सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें :  पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    श्री चंदेल ने लोगों को पुनः सतर्क करते हुए कहा कि कोई भी अनजान लिंक अपने मोबाइल पर डाउनलोड ना करें अन्यथा आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: राह चलती लड़कियों के हिप्स पर हाथ मारने वाला सलमान चढ़ा पुलिस के हत्थे, थाने में हुई इतनी खातिरदारी कि अपने पैरों पर चलना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

    यह भी पढ़ें: 118 अतिथि शिक्षकों की होगी नियुक्ति, शिक्षा के स्तर में होगा सुधार, डीएमएफ से की जाएगी भर्ती, 12 हजार मिलेगा मानदेय

    यह भी पढ़ें: यूपी के कांग्रेस मुख्यालय के बाहर 1 लाख खटाखट लेने की लगी लाइन, पहली बार पीएम मोदी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन की बैठक में संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा एवं 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

    August 13, 2026

    Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप

    August 13, 2026

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,838 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,482 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,290 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन की बैठक में संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा एवं 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर राजनीतिक संगठन) की महत्वपूर्ण प्रादेशिक बैठक आज कोरबा…

    Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप

    August 13, 2026

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.