Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: जिले की सभी महिलाओं के लिए “बचपन की टिकट” कार्यक्रम का निःशुल्क भव्य आयोजन 12 अप्रैल को; सखी-सहेली समूह की पहल: महिलाओं के लिए यादगार बनेगा “बचपन की टिकट” कार्यक्रम, जल्द कराएं पंजीयन….

    April 2, 2026

    जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो में अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित, देखें सूची…

    April 2, 2026

    Korba: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

    April 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 30 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 30 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: 30 मई का राशिफल बता रहा है कि आज गुरुवार का दिन मेष, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। इन्हें आज करियर में लाभ और तरक्की का अवसर मिलेगा। दरअसल आज चंद्रमा का संचार कुंभ राशि में शनि के साथ हो रहा है जहां शनि भी चंद्रमा के साथ विराजमान हैं। ऐसे में आज शनि शश योग बन रहा है और साथ ही चंद्रमा और गुरु के बीच चतुर्थ दशम योग भी निर्मित हुआ है जिससे गजकेसरी योग भी बना है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि वालों को कमाई का नया स्रोत मिलेगा
    आज का मेष राशि के लिए लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज कमाई का नया स्रोत या साधन मिल सकता है। नौकरी में आप आज सहकर्मियों और साथियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रख पाएंगे जिससे आपका काम आज तेजी से निपटेगा। वैसे आज इस राशि के जातकों पर टारगेट का दबाव बना रहेगा। आपकी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा और आप कुछ पारंपरिक कार्यों में शामिल होंगे। आपके घर पर मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपकी माता की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए आज कोई गिफ्ट ले सकते हैं। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का भी मौका मिलेगा।

    ​वृषभ राशि 

    आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के प्रभाव और यश में वृद्धि लेकर आया है। आप आज किसी सफलता और उपलब्धि से आप प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। आप निवेश के द्वारा भी आज कमाई कर सकते हैं। अगर आपने किसी से पैसा उधार लिया था तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। आपको आज परिवार की खुशी के लिए न चाहते हुए भी कुछ खर्च करना होगा। पिता की ओर से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। बिजनस में एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपके लिए आज का दिन अत्यंत फलदायी रहने वाला है। आपकी राशि से भाग्य स्थान में बना शनि शश योग आपको आज परिश्रम का लाभ दिलाएगा। अगर आप लंबे समय से अपने करियर में उन्नति के बारे में सोच रहे हैं तो उसमें आपको उछाल देखने को मिलेगा। आपके अंदर छिपी कला लोगों के सामने आ सकती है। आपको आज अपने काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को छोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में बड़े मुनाफे का अवसर खोने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़प्पन दिखाना होगा और सहयोगियों की गलतियों को माफ करना होगा। किसी भी कानूनी मामले में आपको आज लापरवाही से बचना होगा।

    यह भी पढ़ें :  जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में बेतहाशा एवं अनाधिकृत नामांकन शुल्क वृद्धि का विरोध

    ​कर्क राशि 

    आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए संघर्ष के बाद सफलता दिलाने वाला होगा। चंद्रमा के साथ शनि होने से आपको आज पूर्व में किए परिश्रम का भी लाभ मिलेगा। अपने भाई-बहनों के भरोसे पैसों से जुड़ी कोई भी योजना न बनाएं। कार्यक्षेत्र में किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज आर्थिक फैसले जोश में आकर लेने से बचें। आप अपनी शान दिखाने वाली चीज़ें ख़रीदने में भी काफ़ी पैसा ख़र्च कर सकते हैं। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा और यदि आप लंबे समय से किसी बात को लेकर चिंतित थे तो उससे भी राहत मिलेगी।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज धर्म कर्म और सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आपको आज मार्गदर्शन मिलेगा जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। सेहत के मामले में आपको आज अपना पूरा ध्यान रखना होगा और खानपान संबंधी लापरवाही से आपको बचना होगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको आज बचना चाहिए और आर्थिक लेनदेन तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर आप जल्दबाजी में किसी के साथ डील फाइनल करते हैं तो यह निश्चित रूप से बाद में आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। संतान पक्ष को लेकर चल रही किसी समस्या से आज आपको राहत मिलने वाली है।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज धन संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आपका जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला भी आज सुलझ सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता आज निखरेगी, लेकिन स्वास्थ्य के कारणों की वजह से आपको आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रबंधन और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातक आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपके लिए सलाह है कि विपरीत परिस्थितियों में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का भरपूर सहयोग और सानिध्य आपको मिलता नजर आ रहा है। आपके जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय के लिए उपयोगी साबित होगी।

    यह भी पढ़ें :  नवरात्रि पर्व को देखते हुए भारी वाहनों को रतनपुर के चारों दिशाओं से प्रवेश की गई प्रतिबंधित

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका दिन आज व्यस्तता भरा रहेगा। दिन भर परिश्रम के बाद आप थकान भी महसूस करेंगे। वैसे आज आपको कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा और कोई बड़ा जोखिम भरा निर्णय लेने से बचना होगा क्योंकि आपकी चूक से नुकसान होने का भय बना हुआ है। आपको अपने करीबियों से बातचीत में संयम रखना होगा और उनकी बातों पर ध्यान भी देना होगा नहीं तो उनकी नाराजगी का सामना करना होगा। नौकरी और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। कुछ नए संपर्कों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी बात पर आपकी अपनी मां से असहमति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आज का दिन आपका सुखद बीतेगा, शाम के समय आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।

    ​वृश्चिक राशि 

    आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से अच्छा कहा जा सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोग आज किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और अचानक धन लाभ होने से आपको खुशी मिलेगी। लेकिन आपके लिए आज जरूरी है कि किसी से भी कुछ कहने से पहले अपने शब्दों पर विचार कर लें नहीं तो लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। विद्यार्थी को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको आज परिवार के वरिष्ठजनों से सहयोग और मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। किसी शुभ काम में शामिल होने का संयोग भी बन रहा है।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के लिए आज सितारे कह रहे हैं कि आपको आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा क्योंकि इसमें आपको नुकसान होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारी वर्ग से तालमेल बनाए रखना होगा क्योंकि आपकी किसी बात से अधिकारी के नाराज होने की आशंका है। बिजनस में आज आपकी आज अच्छी कमाई होगी। आप किसी साहसिक फैसले के द्वारा भी कमाई कर सकते हैं। आपको आज जनसंपर्क से भी लाभ मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपकी भौतिक वस्तुओं में भी वृद्धि होगी। धार्मिक मामलों में आपकी आस्था बढ़ेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छा मौका मिल सकता है।

    ​मकर राशि 

    आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज अपनी सकारात्मक ऊर्जा का लाभ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। पार्टनरशिप में करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा बनेगा। पिता और बड़े भाई से आपको लाभ मिल सकता है। आपको कुछ नई योजनाओं का भी फायदा मिलेगा। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन इसके लिए उपयुक्त रहने वाला है कार्यस्थल पर आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, ऐसे में आपको आज धैर्य और कूटनीति से काम लेना होगा। वाणी को संयमित रखना भी आज आपके लिए जरूरी है।

    यह भी पढ़ें :  एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के छात्रों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ी

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको आज बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने का योग बना हुआ है। कुंभ राशि के जातक आज भावुकता में आकर कोई निर्णय ले सकते हैं जिसकी वजह से नुकसान होने का भी भय रहेगा इसलिए जो भी फैसला लें उस पर अच्छे से विचार कर लें। पारिवारिक जीवन में आपको आज घर के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई समस्या आज परिश्रम और लगन से दूर हो सकती है। अगर आप घर या जमीन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज अच्छी डील मिल सकती है। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों और सहयोगियों से मेलजोल बनाए रखना चाहिए, फायदा मिलेगा।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी कला से नाम और य़श अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा। लेकिन खर्च के मामले में आज आपको संभलकर रहना होगा, कुछ गैर जरूरी खर्चे होंगे। वैसे आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी। आज कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज सांसारिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी लेकिन आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिलने से आप चिंतित भी होंगे। अगर आपको किसी की मदद करने का मौका मिले तो इसमें आपको तत्परता दिखानी होगी इससे आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी यात्रा पर जाने का भी मौका भी मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: उधार दिए पैसे वापस मांगना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

    यह भी पढ़ें: किस आधार पर तय होता है नया जन्म, जानिए क्या कहता है विष्णु पुराण

    यह भी पढ़ें: होटल रूम में इस वजह से बिछाई जाती है सफेद चादर, यह है हैरान करने वाली सच्चाई !! 

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: जिले की सभी महिलाओं के लिए “बचपन की टिकट” कार्यक्रम का निःशुल्क भव्य आयोजन 12 अप्रैल को; सखी-सहेली समूह की पहल: महिलाओं के लिए यादगार बनेगा “बचपन की टिकट” कार्यक्रम, जल्द कराएं पंजीयन….

    April 2, 2026

    जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो में अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित, देखें सूची…

    April 2, 2026

    Korba: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

    April 2, 2026

    Earthquake News: भीषण भूकम्प से काँप उठी इंडोनेशिया की धरती, 7.8 की तीव्रता के बाद एक और खतरा, 4 साल पहले भी आया था जलजला

    April 2, 2026

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026778 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026634 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026629 Views
    Don't Miss

    Korba: जिले की सभी महिलाओं के लिए “बचपन की टिकट” कार्यक्रम का निःशुल्क भव्य आयोजन 12 अप्रैल को; सखी-सहेली समूह की पहल: महिलाओं के लिए यादगार बनेगा “बचपन की टिकट” कार्यक्रम, जल्द कराएं पंजीयन….

    April 2, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की महिलाओं को उनकी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर…

    जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो में अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित, देखें सूची…

    April 2, 2026

    Korba: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

    April 2, 2026

    Earthquake News: भीषण भूकम्प से काँप उठी इंडोनेशिया की धरती, 7.8 की तीव्रता के बाद एक और खतरा, 4 साल पहले भी आया था जलजला

    April 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.