Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026

    Korba: जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता, आयोजन समिति द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, March 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जैन मुनियों से अभद्रता, वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश, देखें वायरल वीडियो
    Featured

    जैन मुनियों से अभद्रता, वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश, देखें वायरल वीडियो

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 28, 2024No Comments3 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तराखंड
    टिहरी/स्वराज टुडे: सोमवार को सोशल मीडिया पर उत्तराखंड का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में एक युवक जैन मुनियों के साथ अभद्रता करता हुआ दिखाई दे रहा था। रास्ते के किनारे बैठे जैन मुनियों से बहस करता हुआ दिखाई दे रहा है।

    वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तराखंड प्रशासन ने ऐक्शन लिया है। जैन मुनियों से अभद्रता करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला टिहरी के देवप्रयाग थाने का है। सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर डीजीपी अभिनव कुमार ने एसटीएफ को जाँच सौंप दी है।

    ये है चमोली (उत्तराखंड) का यूट्यूबर सूरज सिंह फर्स्वाण। कुछ जैन मुनि उत्तराखंड गए तो उनके कपड़े नहीं पहनकर घूमने पर इसको आपत्ति थी। इसने अमर्यादित व्यवहार करते हुए Video बनाई और वायरल की। पुलिस ने IPC सेक्शन- 153A, 295A आईपीसी एवं 67A में FIR दर्ज कर ली है, गिरफ्तारी बाकी है। pic.twitter.com/YlttPeVybo

    — Sachin Gupta (@Sachingupta) May 27, 2024

    वीडियो में एक युवक कुछ दिगंबर संतो के साथ अभद्रता करता दिख रहा था। लेकिन वीडियो किसने और कहाँ बनाई इसकी जानकारी नहीं थी। डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि एसटीएफ की जांच करने में सामने आया कि यह वीडियो सूरज सिंह नाम के व्यक्ति ने थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र अंतर्गत तोता घाटी के पास में बनाया था। इस मामले में उस युवक के खिलाफ थाना देवप्रयाग में धारा 153A, 295A आईपीसी और 67A आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

    यह भी पढ़ें :  अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    इस मामले पर उत्तराखंड पुलिस ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। खुद डीजीपी अभिनव कुमार इस मामले पर सख्त रवैय्या अपनाए हुए हैं। इस मामले को लेकर डीजीपी ने साफ कहा की ऐसी किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ये भी कहा कि सभी संप्रदायों के हितों की रक्षा के लिए पुलिस तत्पर है। देवभूमि में इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    जैन अनुयायियों में नाराजगी

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस पर जैन समुदाय के लोगों ने प्रतिक्रिया भी देनी शुरू कर दी। उन्होंने युवक द्वारा की गई इस अभद्रता की खूब आलोचना की। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग कर आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उत्तराखंड प्रशासन अब ऐक्शन मोड में है।

    यह भी पढ़ें: चीन की आखिरी मस्जिद पर भी चला जिनपिंग का बुलडोजर, विरोध पर उतरे मुस्लिमों पर जमकर बरसी लाठी, भारत में ऐसी कार्रवाई होती तो मच जाता बवाल..

    यह भी पढ़ें: ठंडी बियर पीते ही दो कॉन्स्टेबल की बिगड़ी तबियत, खून की उल्टियां होने के बाद दोनों की मौत, विभाग में मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी में महिलाओं के सामने अंडरवियर में बैठे दारोगा का वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026

    Korba: जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता, आयोजन समिति द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

    March 26, 2026

    जलते दीपक की रोशनी में उभरती नेतृत्व की नई पहचान – सुश्री लीला मानिक; समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ चुनावी मैदान में

    March 26, 2026

    राशिफल 26 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 26, 2026

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया, उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

    March 26, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026723 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026613 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026502 Views
    Don't Miss

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा अंचल के श्री गुजराती समाज एवं श्री जलाराम सेवा समिति के…

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026

    Korba: जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता, आयोजन समिति द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

    March 26, 2026

    जलते दीपक की रोशनी में उभरती नेतृत्व की नई पहचान – सुश्री लीला मानिक; समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ चुनावी मैदान में

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.