Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026

    Nawada: दो साल पहले पति को छोड़ प्रेमी संग भागी थी, अब दमन में मिला सड़ा गला शव

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 11 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 11 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 11 मई दिन शनिवार को चंद्रमा बुध ग्रह की राशि मिथुन में संचार करने वाले हैं और मेष राशि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह की युति भी बन रही है। साथ ही आज रवि योग, मालव्य राजयोग और मृगशिरा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से सिंह राशि वालों को बिजनस में पैसे कमाने के कई रास्ते मिलेंगे और कन्या राशि वालों को सभी मामलों में समृद्धि का अनुभव होगा। वहीं मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए ग्रहों की स्थितियों के बीच शनिवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

    मेष राशि

    आज का राशिफल मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में जोश और उत्साह से काम करने का मौका मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी संभालने का मौका मिल सकता है और आप उसमें सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं। आज शेयर बाजार में काम करने वाले लोगों को निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा और व्यापार में भी पैसा कमाने के कई रास्ते आपको मिलेंगे। आज का दिन लव बर्ड्स का दिन होगा। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक दिन बिताने का मौका मिलेगा और भविष्य के लिए योजनाएं बनाने का भी मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सायंकाल का समय घर के बड़े बुजुर्गों के साथ व्यतीत करेंगे।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए आज का राशिफल बहुत अच्छा है। आज आपको नए रिश्ते की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा। अगर आपकी शादी की बात चल रही है तो आज आपका रिश्ता तय हो सकता है। आज आप सुख सुविधाओं से संबंधित नई वस्तुएं खरीद सकते हैं और अपना आर्थिक पक्ष मजबूत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज शोध कार्य करने के लिए अधिक समय मिलेगा और आप नई जगहों से ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। नौकरी पेशा और व्यापारियों को सफलता के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन चल रही है, तो वह आज खत्म हो जाएगी। सायंकाल का समय धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    मिथुन राशि

    आज का राशिफल मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों को काम थोड़ा ध्यान से करना होगा और अपनी वर्किंग स्टाइल में सुधार लाने का प्रयास करें। निजी रिश्तों में आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, किसी भी तरह की बहसबाजी से दूर रहें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकता है। आज आपको दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर आज आपको किसी बड़ी चिंता का सामना नहीं करना पड़ेगा। कारोबार में थोड़ा सावधान रहना होगा, जो भी नई योजनाएं हैं, उनका भली-भांति विश्लेषण करें और उसके बाद ही उन्हें क्रियान्वित करें। सायंकाल का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय बैठक संपन्न, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति के जिला दायित्वों की हुई घोषणा

    कर्क राशि

    आज के राशिफल के अनुसार कर्क राशि वाले लोगों के लिए दिन अनुकूल नहीं रहेगा। आज आपको निर्णय लेने और निवेश करने में बहुत सावधान रहना होगा। आपको रिश्तेदारों के साथ वाद-विवाद से बचना चाहिए, अपनी भाषा पर नियंत्रण बनाए रखने से आपको फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहना होगा और आपको अधिकारों की रक्षा करनी होगी। विवाह योग्य लोगों से आपको विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप कोई नया वाहन या घर के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से आपका मूड भी अच्छा हो सकता है। शाम का समय प्रियजनों के साथ बिता सकते हैं और मनोरंजन पर पैसा खर्च कर सकते हैं।

    सिंह राशि

    आज का राशिफल सिंह राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने का मौका मिल सकता है। आप पूरे जोश और उत्साह के साथ इस प्रोजेक्ट में हिस्सा लेंगे और काम में सफलता हासिल करेंगे। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा। बिजनस में पैसे कमाने के कई रास्ते मिलेंगे और बिजनस को नई ऊंचाइयों पर भी ले जा सकते हैं। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर जा सकते हैं और एक-दूसरे के साथ सुकून भरे पलों का आनंद ले सकते हैं। माता पिता के साथ जरूरी चर्चा करेंगे और जीवनसाथी के साथ किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए आज का राशिफल बेहतरीन रहेगा। यह दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी और सभी मामलों में समृद्धि का अनुभव होगा। आपके मन में नए व्यवहार और विचार आ सकते हैं, जो आपको जीवन में नई दिशा देंगे। परिवार के साथ कुछ मुद्दों पर चर्चा करनी पड़ सकती है लेकिन मजबूरी से बचें। नौकरीपेशा लोग काम के प्रति काफी समर्पित रहेंगे और सफल होंगे। आय बचाने से आप खुश और संतुष्ट महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे और धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा लेंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपको अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है और इसलिए निर्णयों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आपको स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको निवेश को लेकर सावधान रहने की सलाह दी जा सकती है। पारिवारिक जीवन में आपको कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों के साथ संवाद में रहने और उनसे समर्थन की उम्मीद करने की आवश्यकता हो सकती है। सायंकाल के समय किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको कामकाज में धैर्य रखने की जरूरत पड़ सकती है। विचारों को स्पष्ट करने और काम सावधानी से करने की आवश्यकता हो सकती है। निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आपको परिवार के सदस्यों का समर्थन करने की आवश्यकता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और घर के लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे। धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको नए रिश्तों की शुरुआत मिलेगी, जिससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आज आप कुछ नई चीजें खरीद सकते हैं, जिससे आपके जीवन में और भी खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आपका अधिकांश समय शोध कार्यों में व्यतीत होगा, जिससे आपके ज्ञान में और वृद्धि होगी। नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ भी होगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और ऊर्जावान महसूस करेंग। माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। सायंकाल का समय प्रियजनों के साथ हंसी मजाक करते हुए व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब सदस्य धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    मकर राशि: 

    आज का दिन मकर राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं रहेगा, दिन भर आपको कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको काम में लगातार मेहनत करने की जरूरत होगी और सावधानी भी रखनी होगी। आपको अपने विचारों पर अच्छे से नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी क्योंकि अनजाने में आपके विचार आपको गलत दिशा में ले जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और अपने आहार में स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को शामिल करें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी होगी। व्यापारियों को आज प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिलेगी, जिससे मुनाफा कम होने की आशंका बन रही है। सायंकाल का समय प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता होगी, जिससे आपको आराम मिलेगा।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने विचार और राय स्पष्ट रूप से बताएं ताकि आपको गलत न समझा जाए। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज योजनाओं से अच्छा लाभ होगा और अच्छी व्यापारिक साख बढ़ेगी। अगर किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आज आपकी सेहत में अच्छी सुधार आएगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे घर का माहौल कुछ समय के लिए खराब हो सकता है। लव लाइफ वाले आज सावधानी से रहें, किसी भी तरह की गलतफहमी से रिश्तों में दरार आ सकता है। सायंकाल के समय दोस्तों से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

    मीन राशि

    आज का दिन मीन राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आपको अपनी सोच और काम करने के तरीके पर ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है और अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए किसी की मदद की आवश्यकता हो सकती है। आपको अधिकारों को लेकर कुछ अस्पष्टता का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा और व्यापारियों को कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसका डटकर सामना करेंगे और सफल भी होंगे। छात्रों को आज पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा अन्यथा शिक्षा में परेशानी हो सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। सायंकाल के समय माता पिता की सलाह काम आएगी और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026

    Nawada: दो साल पहले पति को छोड़ प्रेमी संग भागी थी, अब दमन में मिला सड़ा गला शव

    August 6, 2026

    J&K: आर्टिकल 370 हटाने की बरसी से पहले एहतियात के तौर पर अमरनाथ यात्रा के काफिलों की आवाजाही रोकी गई

    August 6, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत दिशा-निर्देश जारी, इच्छुक नागरिक 25 अगस्त तक करें आवेदन

    August 6, 2026

    21 साल की शादी, 5 बच्चे. फिर भी प्रेमी संग चली गई पत्नी! पति ने उठाया ऐसा कदम कि दंग रह गया पूरा गांव

    August 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,815 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,469 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,165 Views
    Don't Miss

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    आज का राशिफल : आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है, जिससे सभी…

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026

    Nawada: दो साल पहले पति को छोड़ प्रेमी संग भागी थी, अब दमन में मिला सड़ा गला शव

    August 6, 2026

    J&K: आर्टिकल 370 हटाने की बरसी से पहले एहतियात के तौर पर अमरनाथ यात्रा के काफिलों की आवाजाही रोकी गई

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.