Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सक्सेस स्टोरी: मां ने बेचे गहने, पिता-बहनों ने मजदूरी कर पढ़ाया, जर्जर झोपड़ी में पढ़ाई करके पवन बने IAS
    Featured

    सक्सेस स्टोरी: मां ने बेचे गहने, पिता-बहनों ने मजदूरी कर पढ़ाया, जर्जर झोपड़ी में पढ़ाई करके पवन बने IAS

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    ऊंचागांव/स्वराज टुडे: बारिश में टपकते छप्पर के घर में पढ़ते समय भी पवन कुमार का हौसला नहीं टूटा। उनकी आंखों में परिवार के हालातों को सुधारने और देश के लिए कुछ कर गुजरने का सपना था। उनके इस सपने को साकार करने के लिए पूरा परिवार जुट गया। मां ने अपने गहने बेच दिए तो पिता और छोटी तीनों बहनें दूसरों के खेतों में मजूदरी करने लगे, जिससे पवन की पढ़ाई में कोई दिक्कत न आए। पवन ने भी कड़े संघर्ष के बाद माता-पिता और बहनों ने के सपने को साकार कर दिया। उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा-2024 में 239वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि को लेकर हर कोई सराहना कर रहा है।

    जर्जर झोपड़ी में रहता है पवन का परिवार

    chhapapara thakhata hae pavana ka pata f22380bd9d4cda6a4cdea64fe447e20b pavana ka pata ja d90a601e75b5c1652c57d475e53cce68
    मुकेश कुमार , पवन के पिता जी

    ऊंचागांव ब्लॉक के गांव रघुनाथपुर निवासी यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा-2024 में 239वीं प्राप्त करने वाले पवन कुमार की कहानी थोड़ी अलग है। पवन के पिता मुकेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके पास केवल चार बीघा जमीन है और रहने के लिए पक्का घर भी नहीं है। वह छप्पर के घर में रहते हैं। ईंटों का एक कमरा है, जिसमें कड़ी लगी हुई है। बरसात के दिनों में छप्पर और कमरा दोनों टपकते हैं। इन्हीं में रहकर पवन ने पढ़ाई की है। वह बताते हैं कि जब-जब बारिश में घर टपकता तो इससे पवन का हौसला टूटा नहीं बल्कि मजबूत हुआ। वह कहता था पापा बस मुझे कुछ समय दे दो, सब कुछ बदल दूंगा।

    बेटे ने जो कहा कर दिखाया- पवन के पिता

    पिता का कहना है कि 2017 में पवन के इंटरमीडिएट पास करने के बाद वह उन्हें नौकरी पर भेजना चाहते थे और सेना की तैयारी करने के लिए कहा। लेकिन पवन ने कुछ और ही सोच रखा था। इंटरमीडिएट पास पिता ने भी बेटे का हौसला बढ़ाया और कहा अब तुम जो चाहते हो करो, पूरा परिवार तुम्हारी मदद करेगा। आंखों में आंसू लिए पिता ने कहा कि बेटे ने जो कहा कर दिखाया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को बेटे के पास का रिजल्ट आया और बुधवार की सुबह भी मेरा पूरा परिवार खेतों में मजदूरी करने के लिए गया। क्योंकि पवन को पढ़ाने के लिए जो पैसा हमने ब्याज पर लिया है, उसे चुकाना है।

    यह भी पढ़ें :  पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    pavana ka mata ja 01494af935817bbefffe2f97de3697e6चूल्हे में खाना पकाती पवन की माता जी 

    मां ने पवन की पढ़ाई के लिए बेच दिए गहने, चार प्रतिशत ब्याज पर लेते थे पैसे

    पवन के परिवार में पिता मुकेश कुमार के अलावा उनकी मां सुमन देवी, बहन गोल्डी, सृष्टि और सोनिका हैं। गोल्डी ने बीए पास किया है और सृष्टि बीए की परीक्षा दे रही है। जबकि तीसरे नंबर की बहन सोनिका इंटरमीडिएट की छात्रा है। पिता ने बताया कि पवन ने इलाहाबाद से बीए की परीक्षा पास करने के बाद कहा कि वह अब सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी करेगा। उसके बाद उनकी मां ने गहने बेच दिए। पवन के पास मोबाइल तक नहीं था। उसे 3200 रुपये का सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदकर दिया। जरुरत पड़ने पर चार प्रतिशत की ब्याज पर रुपये लिए, जिससे पवन की पढ़ाई में दिक्कत न आए। कहा कि इसके लिए परिवार के पांचों सदस्यों ने खेतों में मजदूरी की। ब्याज के काफी रुपये अभी भी उधार हैं।

    छप्पर के घर पर लगाई अपात्र की रिपोर्ट, सिलिंडर भरने के लिए नहीं हैं रुपये

    पवन के पिता ने बताया कि छप्पर के घर में रहते हैं। गांव के कुछ लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत मकान बनवाने के लिए आवेदन कर दो। हिम्मत करके आवेदन कर दिया, लेकिन ग्राम सचिव और गांव के कुछ लोगों ने गड़बड़ी कर दी। छप्पर के घर को अपात्र बता दिया। कहा कि आपका मकान नहीं बन सकता है। आपके घर में एक कमरा बना हुआ है। वह सपना भी टूट गया। माली हालत इतनी खराब है कि घर में गैस सिलिंडर है, लेकिन उसे भरवाने के लिए रुपये नहीं हैं। पवन की मां सुमन चूल्हे पर ही रोटी बनाती हैं। घर में हैंडपंप तक खराब पड़ा हुआ है। उसे ठीक कराने के लिए पैसे नहीं हैं, सरकारी स्कूल के नल से पानी भरकर लाते हैं। भगवान शिव के आशीर्वाद से आज मन बहुत खुश है। उनकी पूजा, पवन और पूरे परिवार के मेहनत सफल हो गई।

    यह भी पढ़ें :  बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    पवन का युवाओं को संदेश…हौसला और मेहनत के दम पर मिलती है कामयाबी

    पवन कुमार का युवाओं के लिए संदेश है कि अगर हौसला, आत्मविश्वास मजबूत हो और कुछ करने की सच्ची लगन हो तो सफलता अवश्य मिलती है। लक्ष्य निर्धारित कर उस पर डटे रहे। अगर कभी असफलता का भी सामना करना पड़े तो निराश नहीं होना है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए डटे रहो। तैयारी करने से पहले यह समझे कि यूपीएससी उनसे क्या चाहती है। उन्होंने जब पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी तो उन्होंने यही देखा। दूसरी बार में उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और लगन के साथ पढ़ाई की। तीसरी बार में सफलता मिली। वह पहले दो प्रयास में असफल रहने के बाद भी निराश नहीं हुए। पहले प्री, फिर मेन्स और फिर इंटरव्यू तीनों परीक्षा पास की। इंटरव्यू को उन्होंने निजी टेस्ट बताते हुए कहा कि इसमें आत्मविश्वास का अहम रोल होता है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं ही आठ से 10 घंटे तक पढ़ाई करते थे। प्री परीक्षा पास करने के बाद, मेन्स एग्जाम के लिए केवल दो महीने दृष्टि आइएएस कोचिंग सेंटर मुखर्जी नगर में पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आइएएस बनने की प्रेरणा पंचगाई जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य मनोज सोलंकी, शिक्षक संजय सोलंकी और मामा सोनू सोलंकी ने दी। इसके बाद माता-पिता, तीनों बहनों का सहयोग रहा।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,942 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अगर आप पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं तो आपको…

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.