Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब सदस्य धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    July 29, 2026

    राजकुमार सिंह जी (राजू भैया) को विश्व हिन्दू परिषद कोरबा जिला गौ सेवा प्रमुख का मिला दायित्व

    July 29, 2026

    गांधीनगर गुजरात में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ो पत्रकार हुए शामिल

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अभिनेत्री ने इंटरटेनमेंट व प्रोडक्शन कंपनी के अध्यक्ष समेत पांच लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    Featured

    अभिनेत्री ने इंटरटेनमेंट व प्रोडक्शन कंपनी के अध्यक्ष समेत पांच लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: लखनऊ की इंटरटेनमेंट व प्रोडक्शन कंपनी के अध्यक्ष समेत पांच लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली शहर की अभिनेत्री ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराया हैं।  बयान दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने पीड़ित अभिनेत्री को सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस जारी किया है।

    इसमें पीड़िता से मामले की जांच के लिए हैदराबाद, मुंबई और गुहावटी स्थित घटनास्थलों पर चलने के समय देने के लिए कहा है। तीन दिन में नोटिस का जवाब दिया जाना है, जिसके बाद पुलिस जांच के लिए अगला कदम उठाएगी।

    एक बड़े कारोबारी की बेटी है पीड़िता

    बता दें, नजीराबाद निवासी कारोबारी की अभिनेत्री बेटी ने लखनऊ की साउथ सिटी गेट नंबर चार स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास रहने वाला हेमंत कुमार राय श्रेया इंटरटेनमेंट और प्रोडेक्शन कंपनी का अध्यक्ष है। हेमंत कुमार पिछले साल उसके घर आए और तीन-चार एलबम में काम करने का प्रस्ताव रखा।

    साथ ही किसी बड़े स्टार के साथ एलबम लांच करने का वादा भी किया। कहा कि इससे होने वाली कमाई दोनों लोग आधी-आधी बांट लेंगे। हेमंत की बातों में फंसकर वह उनके साथ काम करने के लिए राजी हो गई। इसके बाद हेमंत और उसका एक-दूसरे के घर आना-जाना हो गया। आरोप है कि शूटिंग के सिलसिले में कई बार हेमंत व उनकी टीम के साथ मुंबई भी गई।

    कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म फिर…

    9 मई 2023 को होटल ताज पैलेस मुंबई में वह और हेमंत कुमार राय रुके थे। हेमंत ने उसे शराब पीने के लिए कहा। आरोप है कि मना करने पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर उसे बेहोश करने के बाद दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ भी बना लिए। विरोध करने पर फोटो व वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान

    परिवार के साथ हत्या की धमकी दी। आरोपी उसे शूटिंग की बात कहकर मुंबई, हैदराबाद, गुवाहाटी समेत कई शहरों में ले जाकर होटलों में दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद एलबम में काम करने से इंकार करने पर हेमंत व उसके साथियों ने धमकी दी कि अगर हमारी बात नहीं मानोगी तो तस्वीर व वीडियो वायरल कर देंगे।

    पीड़िता ने नजीराबाद थाने में दर्ज कराई एफआईआर

    मामले में नजीराबाद थाने में हेमंत कुमार राय, उसके साथी राजेश सिंह, जमील अहमद, पी महेश, विशाल सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। नजीराबाद थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को पीड़ित अभिनेत्री के कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज कराए गए। इसमें अभिनेत्री ने एफआईआर में लगाए गए आरोपों को दोहराने के साथ ही अपना दर्द बयां किया है।

    तीन दिन पहले पीड़ित अभिनेत्री को सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस जारी कर पूछा गया है कि जिन स्थानों व होटलों में वारदात को अंजाम दिया गया है। वहां चलने का वक्त बताएं, ताकि विवेचना टीम वहां जाकर जांच करने के साथ ही साक्ष्य जुटा सके। हालांकि अभी तक पीड़ित अभिनेत्री ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है।

    यह भी पढ़ें: किराएदार को मिले 6 अधिकार, अब मकान मालिक नहीं कर सकेंगे मनमानी

    यह भी पढ़ें: ट्रेन नहीं तूफान…441 KM की दूरी 4 घंटे में, 8 घंटे में दिल्‍ली से काशी

    यह भी पढ़ें: सगी बहन की हत्या कर घर के आंगन में दफनाया, वजह जान हैरान रह गयी पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब सदस्य धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    July 29, 2026

    राजकुमार सिंह जी (राजू भैया) को विश्व हिन्दू परिषद कोरबा जिला गौ सेवा प्रमुख का मिला दायित्व

    July 29, 2026

    गांधीनगर गुजरात में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ो पत्रकार हुए शामिल

    July 29, 2026

    गोपाल मोदी का बड़ा हमला: कटघोरा नगर पालिका में कथित ₹13.60 लाख घोटाले की निष्पक्ष जांच और सीएमओ की बर्खास्तगी की मांग

    July 29, 2026

    राशिफल 29 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 29, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 7 महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    July 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,794 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,457 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,149 Views
    Don't Miss

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब सदस्य धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    July 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं पत्रकार धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण…

    राजकुमार सिंह जी (राजू भैया) को विश्व हिन्दू परिषद कोरबा जिला गौ सेवा प्रमुख का मिला दायित्व

    July 29, 2026

    गांधीनगर गुजरात में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ो पत्रकार हुए शामिल

    July 29, 2026

    गोपाल मोदी का बड़ा हमला: कटघोरा नगर पालिका में कथित ₹13.60 लाख घोटाले की निष्पक्ष जांच और सीएमओ की बर्खास्तगी की मांग

    July 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.