Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 25 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 25, 2026

    शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत: नौकरी देने के एवज में 76 वर्षीय कॉलेज प्रबंधक ने महिला से की अश्लील डिमांड

    July 25, 2026

    Korba: विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव
    Featured

    आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बुधवारी स्थित आदिवासी शक्तिपीठ के कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री

    कोरबा/स्वराज टुडे: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव और उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखनलाल देवांगन, आज बुधवारी स्थित आदिवासी समाज के शक्तिपीठ के 14वें स्थापना समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आदिवासी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान परिसर में 45.84 लाख रूपए के डोम का लोकार्पण भी किया गया।

    IMG 20240302 WA0053

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री साव ने कहा कि यह आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है कि आज समाज की महिला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर है। इसी तरह आदिवासी समाज के लिए यह भी गौरव की बात है कि आदिवासी समाज से आने वाले श्री विष्णुदेव साय जो कि बहुत सीधे-सादे, सरल और सज्जन हैं। अपनी काबिलियत और परिश्रम के बल पर गांव के एक पंच से लेकर सांसद और छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। समाज को ऐसे महान विभूतियों से प्रेरणा मिलती है। छत्तीसगढ़ की सरकार आदिवासी समाज सहित सभी समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।

    IMG 20240302 WA0054

    सरकार का ध्येय है कि हर व्यक्ति के हाथ में काम हो, उन्हें रहने के लिए पक्का मकान मिले और योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध बने। सरकार द्वारा आदिवासी समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनका भविष्य गढ़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। सभी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। आदिवासी समाज अपनी मेहनत और परिश्रम से आगे बढ़ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  भगवान ऐसी गरीबी किसी को ना दे: अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे...तो 3 दिनों तक पति के शव के पास बेबस बैठी रही पत्नी, सोशल मीडिया पर खबर के बाद जागा प्रशासन

    IMG 20240302 WA0055

    उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में आने और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। उन्होंने प्रदेश में खुशहाली और सबके जीवन में खुशी तथा तरक्की के लिए कामना भी की है। उपमुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ स्थल पर डोम के लोकार्पण की सबको बधाई देते हुए कहा कि यह डोम समाज को एक साथ जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में कारगर साबित होगा ऐसी उनकी कामना है।

    IMG 20240302 WA0056

    कार्यक्रम में समाज के संरक्षक श्री मोहन प्रधान ने समाज द्वारा युवाओं को नशापान से दूर रहने किए जा रहे प्रयास की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, पूर्व राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व गृहमंत्री श्री ननकीराम कंवर, समाज के श्री शिवनारायण सिंह कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और समाज के लोग उपस्थित थे।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 25 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 25, 2026

    शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत: नौकरी देने के एवज में 76 वर्षीय कॉलेज प्रबंधक ने महिला से की अश्लील डिमांड

    July 25, 2026

    Korba: विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    July 25, 2026

    भगवान ऐसी गरीबी किसी को ना दे: अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे…तो 3 दिनों तक पति के शव के पास बेबस बैठी रही पत्नी, सोशल मीडिया पर खबर के बाद जागा प्रशासन

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता स्व. बिसाहूदास महंत जी को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया

    July 24, 2026

    आधी रात को PM मोदी का संदेश: पेपर लीक मामले में सख्त एक्शन लेगी सरकार, लाएगी नया बिल

    July 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,781 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,452 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,143 Views
    Don't Miss

    राशिफल 25 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 25, 2026

    आज का राशिफल : आज 25 जुलाई 2026 के राशिफल के अनुसार, आज चंद्रदेव अपनी…

    शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत: नौकरी देने के एवज में 76 वर्षीय कॉलेज प्रबंधक ने महिला से की अश्लील डिमांड

    July 25, 2026

    Korba: विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    July 25, 2026

    भगवान ऐसी गरीबी किसी को ना दे: अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे…तो 3 दिनों तक पति के शव के पास बेबस बैठी रही पत्नी, सोशल मीडिया पर खबर के बाद जागा प्रशासन

    July 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.