Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कश्मीर में मारे गए तीन नागरिकों का ‘आतंकी कनेक्शन’ सामने आया, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी में क्या निकला?
    Featured

    कश्मीर में मारे गए तीन नागरिकों का ‘आतंकी कनेक्शन’ सामने आया, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी में क्या निकला?

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जम्मू कश्मीर/स्वराज टुडे: जम्मू-कश्मीर के पुंछ (Poonch) में सेना पर हुए आतंकी हमले (Terror Attack) के बाद सुरक्षाबलों की पूछताछ के दौरान तीन नागरिकों की मौत का मामला सामने आया था. घरवालों ने सेना पर टॉर्चर और हत्या से जुड़े गंभीर आरोप लगाए थे.

    मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (Court of Enquiry) बैठाई गई. कश्मीर में पिछले दो सालों से हो रहे हमलों के पीछे ‘स्थानीय सपोर्ट’ की बात सामने आई है. मारे गए तीन नागरिकों के कथित आतंकी कनेक्शन को लेकर भी सेना ने सबूत पेश किए हैं.

    टाइम्स ऑफ इंडिया ने मामले पर विस्तार से रिपोर्ट छापी है. ब्रिगेडियर राजेश पिचौरा की अध्यक्षता में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बैठी. इस दौरान 48 राष्ट्रीय राइफल्स के अधिकारियों और सैनिकों ने कुछ सबूत पेश किए जिसमें ‘लोकल आतंकी नेक्सस’ से जुड़ी जानकारी थी.

    इंक्वायरी में शामिल हुए 48 RR के वकील, सु्प्रीम कोर्ट के वकील और रिटायर्ड JAG (Judge Advocate General) कर्नल अमित कुमार. उन्होंने अखबार को बताया कि मीडिया में मारे गए नागरिकों को निर्दोष दिखाया गया, लेकिन इंक्वायरी के दौरान उनके, PAFF-जैश आतंकवादियों के साथ ‘कनेक्शन’ के सबूत पेश किए गए हैं. मृतक नागरिकों में 44 साल के सफीर हुसैन, 22 साल के शौकत अली और 32 साल के शब्बीर हुसैन शामिल थे.

    कोर्ट ऑफ इंक्वायरी में क्या पता लगा?

    सेना ने सबूत के तौर पर टोपा पीर के रहने वाले रियाज अहमद का कन्फेशन वीडियो भी शामिल किया है. उसने वीडियो में कथित तौर पर बताया कि फारूक, जमील और मृतक शब्बीर सीधे तौर पर घात लगाने वालों में शामिल थे. सेना के मुताबिक रियाज ने आतंकियों के छिपने वाले ठिकाने की लोकेशन भी बताई और बताया कि शब्बीर जानबूझकर उसी इलाके में अपने पशुओं को चराता था.

    यह भी पढ़ें :  Korba: मुकुटधर साहित्य समिति कोरबा में हिन्दी दिवस पर केन्द्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन

    कर्नल अमित कुमार ने मामले को लेकर आगे बताया कि सेना के लिखित रिकॉर्ड में तीनों मृत नागरिकों के नाम हमले के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने को लेकर दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि मृतक शौकत को 2022 में आतंकवादियों को खाना पहुंचाने के लिए 48 RR के सैनिकों ने हिरासत में भी लिया था. फिर एक साल बाद शौकत पर आतंकवादियों के साथ कम्युनिकेट करने के आरोप भी लगे. 48 RR ने शौकत को ऑफिशियली TOGW (Terrorist over-ground Worker) के तौर पर भी लिस्ट किया था.

    हमले वाली जगह पर भी कुछ नागरिकों के मौजूद होने के सबूत सामने आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 48 RR पर हमले के बाद PAFF-जैश ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी एक बयान में गोलीबारी का सटीक विवरण लिखा था. इसमें स्थानीय और स्वदेशी कैडर द्वारा हमले की योजना बनाने, उसे अमल में लाने और आतंकियों को रसद मुहैया कराने की बात कही गई थी. इस मामले की जांच अभी जारी है.

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026

    Health care: अगर आप अकेले हो और Heart Attack आ जाए… तो ये गलती बिल्कुल ना करें

    September 22, 2026

    Korba: मुकुटधर साहित्य समिति कोरबा में हिन्दी दिवस पर केन्द्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन

    September 22, 2026

    Korba: मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन संपन्न, श्रीमती अंकिता सोनी बनी जिला संयोजक

    September 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,955 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,519 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,389 Views
    Don't Miss

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की अहम बैठक, अरुण साव ने पदाधिकारियों को दिए…

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026

    Health care: अगर आप अकेले हो और Heart Attack आ जाए… तो ये गलती बिल्कुल ना करें

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.