Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 17 फरवरी 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 17 फरवरी 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 17 फरवरी शनिवार को चंद्रमा दिन रात कृतिका उपरांत रोहिणी नक्षत्र से संचार करते हुए अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करेंगे। चंद्रमा का यह गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से इसलिए महत्वपूर्ण है कि इस गोचर के दौरान अपनी उच्च राशि में होंगे और साथ में उनका प्रिय नक्षत्र रोहिणी भी प्रभाव में रहेग। साथ ही आज सूर्य और शनि चंद्रमा के केंद्र भाव में होकर चतुर्थ दशम योग का निर्माण करते हुए संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज शनिवार का दिन कन्या, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। जानिए सभी राशियों के जातकों का आज का राशिफल..

    मेष राशि 

    आज का दिन मेष राशि के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप धैर्य और बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। परिवार में आपकी संबंध बेहतर होगा। आज आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रयास कर रहे हैं तो आपको नई नौकरी भी मिल सकती है। छात्र किसी प्रतियोगिता की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। आपके कुछ नये शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

    ​वृषभ राशि 

    आज वृषभ राशि वालों को किसी से वाहन या धन उधार नहीं लेना चाहिए नुकसान हो सकता है। आपको किसी से ऐसी कोई बात नहीं करनी चाहिए जिससे उन्हें बुरा लगे, बेहतर होगा कि आप अपनी वाणी को संयमित रखें। लव लाइफ में आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। किसी भी काम को पूरा करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, भाग्य का साथ कम मिलेगा। यदि परिवार में संपत्ति संबंधी किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा है तो वह परिवार के किसी सदस्य की मदद से सुलझता नजर आ रहा है।

    ​मिथुन राशि 

    आज का दिन मिथुन राशि लिए उलझन वाला रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आप पर हावी रह सकता है। आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आप कुछ समय अपने बच्चों से बातचीत में बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। मन में चल रही उथल-पुथल के कारण आपको अपने कार्य पूरे करने में परेशानी होगी। आज अधिकारी वर्ग का अहयोगपूर्ण व्यवहार भी आपको निराश करेगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी से पैसा उधार लेने से बचें।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    ​कर्क राशि 

    आज का दिन कर्क राशि के लिए अच्छा है। साझेदारी में कोई काम शुरू करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जो लोग सामाजिक अथवा राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन पर कोई गलत आरोप लग सकता है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। सेहत के मामले में भी आपको आपको अपना ध्यान रखना होगा। आपको किसी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको फोन के ज़रिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर होगा कि धैर्य के काम लें, नौकरी में बदलाव का विचार टाल दें।

    ​सिंह राशि 

    धन और कारोबार के मामलों में आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। कारोबार में आज आपको बेहतर मुनाफा मिलेगा। लेकिन सलाह है कि आज शेयर के कारोबार में रिस्क लेने की गलती न करें। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से आज आपको बचना चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा को लेकर कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने पड़ सकते हैं, पढ़ाई लिखाई के तरीके में भी बदलाव लाने की जरूरत होगी। आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आज चिंता हो सकती है। आपको किसी भी मुद्दे पर वरिष्ठ सदस्यों से उलझने से बचना होगा, आशंका है कि आपके वरिष्ठजन आपसे नाराज हो सकते हैं।

    ​कन्या राशि 

    आज का दिन कन्या राशि के लिए नए संपर्कों से लाभ लेकर आया है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा और प्रोजेक्ट में भाग ले सकते हैं। सलाह है कि आज आपको अपने व्यवहार और कार्यशैली में बदलाव लाते रहना चाहिए इससे आप लाभ और उन्नति का अवसर पाएंगे। आपको किसी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। लेन-देन से जुड़े मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा न करें और किसी को पैसा उधार न दें।

    यह भी पढ़ें :  सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    ​तुला राशि 

    आज का दिन तुला राशि के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे माहौल खुशनुमा बनेगा। पार्टी उत्सव में आप शामिल हो सकते हैं। आप आज छोटे बच्चे आपके साथ मौज-मस्ती करते नजर आएंगे। लंबे समय से रुका हुआ कोई व्यावसायिक कार्य आज पूरा हो सकता है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आपकी प्रगति में कोई बाधा आ रही थी तो वह भी दूर हो जाएगी। आप अपनी किसी समस्या के बारे में अपने भाई-बहनों से बात कर सकते हैं।

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आज का दिन कुछ कठिनाइयों से भरा रहेगा। बिजनस में आपको आज कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी में मौज-मस्ती कर सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जब आपको अपना रुका हुआ पैसा मिलेगा तो आपकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप खूब खर्च करेंगे, लेकिन सिर्फ जरूरी चीजों पर ही खर्च करें, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और पद लाभ से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपके घर किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है।

    ​धनु राशि 

    आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आपके परिवार में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आसानी से मिलता नजर आ रहा है। किसी व्यावसायिक योजना को पूरा करने के लिए आप यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपनी किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर पूरा ध्यान देना होगा। पिता को नेत्र संबंधी कोई समस्या हो सकती है, सलाह है कि जिन लोगों के पिता की तबीयत ठीक नहीं है वह पिता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इनकी परेशानी बढ़ सकती है

    यह भी पढ़ें :  जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    ​मकर राशि 

    सेहत के मामले में आज का दिन मकर राशि के लिए कमजोर रहने वाला है। काम की अधिकता के कारण मानसिक और शारीरिक परेशानी होगी। अगर आप कहीं बाहर जाते हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें, अन्यथा उनके खोने या चोरी होने की आशंका बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य को नई नौकरी या उन्नति मिल सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा हो जाएगा। कोई भी काम भाग्य पर न छोड़ें, अन्यथा उसे पूरा करने में परेशानी होगी। बेहतर होगा कि आप अपनी मेहनत और बुद्धि से काम लें। मां से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है।

    कुंभ राशि 

    आज का दिन कुंभ राशि के लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने परिवार वालों के साथ कुछ पुरानी यादें ताज़ा करेंगे और आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। अविवाहित लोगों की पार्टनर की तलाश ख़त्म हो हो सकती है, क्योंकि उनकी मुलाकात अपने प्रेमी से हो सकती है। किसी पुराने निवेश से आज आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा, लेकिन पारिवारिक कलह आपके लिए सिरदर्द बन सकती है। अगर आप किसी व्यावसायिक योजना को लेकर चिंतित हैं तो उनमें पैसा लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है।

    ​मीन राशि 

    आज का दिन मीन राशि के लिए ख़ुशी भरा रहने वाला है। लव लाइफ में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय से कोई उपहार मिल सकता है और आप अपने साथी के प्रति समर्पित दिखाई देंगे। व्यापार में आपको किसी के साथ पार्टनरशिप नहीं करनी चाहिए, अन्यथा आप उनसे बेवजह झगड़े में पड़ सकते हैं और ऑनलाइन पैसा कमाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा उनके साथ कोई धोखाधड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, सफलता पाएंगे। माता के पैरों में दर्द समस्या हो सकती है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.