Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 31 जनवरी 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 31 जनवरी 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 31 जनवरी बुधवार को चंद्रमा बुध की राशि कन्या में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्रमा आज हस्त नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के साथ ही आज सूर्य और बुध के बीच द्विद्वादश योग बना है। इस योग के प्रभाव से आज का दिन कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए लाभप्रद रहेगा लेकिन वृश्चिक राशि के जातकों को खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    आज पंचांग की गणना बताती है कि महीने के अंतिम दिन चंद्रमा हस्त नक्षत्र से होते हुए कन्या राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज बुध के साथ चंद्रमा का चतुर्थ दशम संबंध बना है। जबकि बुध आज सूर्य के द्विद्वादश योग बनाकर संचार कर रहे हैं। ऐसे में आज का दिन कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए शुभ लाभदायक रहने वाला है। जानें मेष से मीन तक का आज का राशिफल।

    मेष राशि 

    मेष राशि वालों को कमाई के कई अवसर मिलेंगे। मेष राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन उलझन वाला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कई अटके कार्यों को पूरा करना होगा। मानसिक तनाव की वजह से चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। वैसे आर्थिक मामलों में आपको आज कमाई के कई मौके मिलेंगे। आपके लिए सलाह है कि आप आज अपनी कार्ययोजना को तब तक किसी से न कहें जब तक आपका काम पूरा नहीं हो जाता है। लव लाइफ के मामले में दिन बहुत पक्ष में नहीं है, पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतांतर हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको आज अच्छी खबर मिलेगी।

    वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जो भी करेंगे उसमें आपको आज पूरी सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में आपको आज जोखिम नहीं लेना चाहिए, निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो सभी पक्षों पर विचार करने के बाद ही कोई भी फैसला लें। संतान का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी की ओर से खुशी मिलेगी। रोमांटिक शाम का आप आनंद ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत...जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन और तनाव भरा रहेगा। किसी बात को लेकर आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। लोग आपसे अनावश्यक आस लगाए रहेंगे और अपनी गलती के लिए भी आपको ही जिम्मेदार बताकर इल्जाम लगाएंगे। आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चलते हुए चंद्रमा आपको पारिवारिक जीवन में सुख साधनों का आनंद दिलाएंगे। आपकी कोई चाहत आज पूरी होगी। बिजनस में आप को हिसाब किताब को ठीक करना होगा, काम के दबाव के बीच कमाई भी ठीक हो जाएगी। सेहत का ध्यान रखें।

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। किसी पारिवारिक कार्य को लेकर आज घर के बड़ों के साथ बातचीत कर सकते हैं। भाई बहनों की की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज सफल रहेगी। आपके लिए सलाह है कि अपनी वाणी को आज संयमित रखें और आवेश में आकर कुछ भी बोलने से बचें नहीं तो परेशानी होगी।

    सिंह राशि 

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज घर के बड़ों से सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक लाभ भी आज आप प्राप्त कर सकते हैं लेकिन लाभ आपकी उम्मीद से काम होने की वजह से संतोष करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप मेलजोल बनाए रख पाएंगे। किसी मित्र या संबंधी की ओर से आपको उपहार मिल सकता है। आपकी मेहनत और समर्पण खुद बोलेगा और आप दूसरों का विश्वास और सहयोग हासिल करेंगे। इस राशि के बुजुर्ग आज खाली समय में अपने पुराने दोस्तों से मिलने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी का साथ सहयोग बना रहेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से संपर्क हो सकता है।

    कन्या राशि 

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आज का दिन आपका उथल पुथल वाला रहेगा। किसी पुरानी समस्या की वजह से मन परेशान हो सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि परिवार के बड़े आपका साथ देंगे और आपको उलझन से निकलने में सहयोग करेंगे। आर्थिक मामलों में आज आपको संभलकर चलना होगा। बढ़ते खर्च की वजह से आपका मन परेशान रह सकता है। किसी से धन उधार भी लेना पड़ सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा है। प्रेमी से आपको सहयोग और किसी विषय में उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें :  विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज उतावलेपन से बचना होगा। किसी नकारात्मक खबर से आप तनाव महसूस करेंगे लेकिन आपको फालतू सोच विचार से बचना चाहिए। अपने कीमती सामान का ध्यान रखें क्योंकि आपकी कोई चीज खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आज छात्रों को बड़ी सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। सितारे कहते हैं कि आज आपको दोस्तों और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। रुचिकर खान पान का आनंद लेंगे।

    ​वृश्चिक राशि

    के जातक आज खर्च पर नियंत्रण रखें
    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा, लेकिन आज खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। लेकिन खर्च के मामले में आपको अपना ध्यान रखना, कुछ गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों भाग ले सकते हैं। घर परिवार के साथ आप मनोरंजक पल बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आज काम पर फोकस बना रहेगा और आप अपने काम को खुशी खुशी पूरा कर पाएंगे। मित्रों और सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। बिजनस में आज आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। किराना कारोबार से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा और कहीं आपका पैसा फंसा है तो आपको वह धन मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए रोमांचक रहेगा। प्रेमी और जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिलेगा जिससे आप आनंदित होंगे। माता पिता की सेहत अगर बीते दिनों से ठीक नहीं चल रही है तो उनकी सेहत में सुधार से संतोष महसूस करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी और शुभ रहेगा। आपका सरकारी क्षेत्र में अटका काम आज पूरा हो सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग मिल सकता है। जो लोग अभी तक सिंगल हैं उनकी आज किसी खास से मुलाकात होने की संभावना है। आज आराम के लिए बहुत कम समय है- क्योंकि आपको कई अटके कार्यों को पूरा करना होगा। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े जातकों पर आज टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। आप साथ में सुखद पलों का आनंद लेंगे।

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत के मामले में आज आप अपना ध्यान रखें, खान पान के मामले में लापरवाही नुकसानदायक हो सकता है। बाहरी खान पान से आपको आज परहेज रखना चाहिए। अनावश्यक तनाव न लें क्योंकि इससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। कोई दूर का रिश्तेदार आज आपसे संपर्क कर सकता है, जिससे आपको खुशी मिलेगी। मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा। करियर में आप आज अपनी रचनात्मक क्षमता से लाभ ले पाएंगे। निवेश के मामले में आज आपको संयम बरतना चाहिए।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज आशावादी बना रहना चाहिए और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढना चाहिए। अपनी सोच को आग अग्रगामी बनाएं और वर्तमान के साथ भविष्य को ध्यान में रखकर फैसला लें तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लव लाइफ आज आपकी रोमांटिक रहेगी। प्रेमी के साथ आप बेहतर समय बिता पाएंगे। आज आप अपने जरूरी काम निपटाकर अपने लिए समय तो निकाल लेंगे, लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पाएंगे। आपकी सोची हुई योजना आज अटक सकती है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.