Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ट्रैक्टर ड्राइवर का बेटा बना एसडीएम, बधाई देने वालों का लगा तांता
    Featured

    ट्रैक्टर ड्राइवर का बेटा बना एसडीएम, बधाई देने वालों का लगा तांता

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    मेरठ /स्वराज टुडे: हौंसला व परवरिश के साथ यदि मेहनत की जाए तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। ऐसा ही मजदूर के बेटे हिमांशु ने कर दिखाया है। यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर हिमांशु एसडीएम बन गए हैं।

    उन्हें 36वीं रैंक मिली है। जिस समय हिमांशु ने पिता सुभाष सिंह को काल कर चयन की खुशखबरी दी थी, उस समय वह मजदूरी पर ट्रैक्टर चला रहे थे। बेटे के अधिकारी बनने के बाद स्वजन में हर्ष का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

    मामा के घर रहकर की पढ़ाई

    मेरठ जिले के गांव नारंगपुर निवासी सुभाष सिंह ट्रैक्टर चालक हैं। गांव के ही किसान का ट्रैक्टर दहाड़ी मजदूरी पर चलाते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा बड़ा बेटा हिमांशु, बेटी ज्योति, कीर्ति व छोटा बेटा दीपांशु हैं। हिमांशु ने कक्षा आठ तक की पढ़ाई गांव मुबारकपुर स्थित उषा देवी इंटर कालेज से की थी। उसके बाद हिमांशु को उनके मामा अपने साथ ले गए।

    दोनों मामा भी एसडीएम हैं तथा एक की तैनाती उन्नाव तो दूसरे की तैनाती मैनपुरी में है। मामा ने हिमांशु का प्रवेश जनपद बुलंदशहर के बुगारसी स्थित जनता इंटर कालेज में करा दिया। 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद मामा ने उन्हें दिल्ली भेज दिया था। जहां से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई के साथ ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। जबकि हिमांशु की दोनों बहन एएनएम का कोर्स कर चुकी हैं तथा छोटा भाई दीपांशु होटल मैनेजमेंट की पढाई कर रहे हैं।

    पिता ने बच्चों की पढ़ाई के साथ नहीं किया समझौता

    मजदूर पिता सुभाष सिंह ने चारों बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दिया है। हिमांशु ने प्रथम प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है तथा उन्हें 36वीं रैंक मिली है। बुधवार को सुभाष सिंह प्रतिदिन की तरह ट्रैक्टर लेकर मुरादाबाद के गांव गोवर्धन में खेत समतल करने गए थे।

    यह भी पढ़ें :  55 बंदियों ने जेल में साक्षर बनने हेतु दी उल्लास महापरीक्षा, पूरे जिले में 17305 लोगो ने दी महापरीक्षा

    वहीं पर उनके पास बेटे हिमांशु का काॅल आया । उसने कहा कि पापा मैं एसडीएम बन गया हूं। इसकी जानकारी मिलते ही सुभाष ने घर की दौड़ लगा दी औरअन्य सदस्यों को दी। जानकारी होने पर बधाई देने के लिए उनके घर रिश्तेदार व गांव के लोगों का तांता लगा है। मिठाई बांटी जा रही है। हिमांशु के दादा भीमसेन का कहना है उनके बेटे ने गांव का ही नही बल्कि जिले का नाम रोशन किया है।

    यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में भी बुलडोजर एक्शन शुरू, हत्या के मुख्य आरोपी अयाज खान के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

    यह भी पढ़ें : श्रद्धालुओं से भरी ऑटो को ट्रक ने रौंदा,12 लोगों की दर्दनाक मौत

    यह भी पढ़ें : वंदे भारत में मिला बासी खाना, आ रही थी टॉयलेट की बदबू, रेलवे ने दिया ये जवाब

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026

    राशिफल 1 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 1, 2026

    भोपाल गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, नशे का आदी बनाकर युवतियों से कराया जाता था देह व्यापार, आरोपिया रेणुका और मोनिका थी मास्टरमाइंड

    April 1, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026771 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026634 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026626 Views
    Don't Miss

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी राहत देते हुए मीना जैन…

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.