Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नशीली दवाएं सप्लाई करने वालेअंतर्राज्यीय तस्कर नागपुर से गिरफ्तार, प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद
    Featured

    नशीली दवाएं सप्लाई करने वालेअंतर्राज्यीय तस्कर नागपुर से गिरफ्तार, प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 15, 2024Updated:January 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

    * दिनांक 10.01.2024 को थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पंडरी पुराना बस स्टैण्ड पास प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ आरोपी मोहम्मद अहमद एवं डोमार उर्फ पिंटू को पकड़ा गया था रंगे हाथ।

    * आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 11/24 धारा 21(सी) नारकोटिक एक्ट के तहत किया गया था अपराध पंजीबद्ध।

    * दिनांक 11.01.2024 को थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन पास, प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ 04 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार।

    * आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 17/24 धारा 21, 22 नारकोटिक एक्ट के तहत किया गया था अपराध पंजीबद्ध।

    * दिनांक 14.01.24 को प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ 02 आरेापियों को गिरफ्तार कर थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 14/24 धारा 21(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

    * समस्त प्रकरणों में विवेचना व गिरफ्तार आरोपियों से सप्लाई चेन के संबंध में पूछताछ के आधार पर नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी कमलेष उपाध्याय को किया गया गिरफ्तार।

    * आरोपी कमलेष उपाध्याय को नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया है रायपुर।

    * आरोपी कमलेश उपाध्याय द्वारा अवैध नशीली दवाईयों के बिक्री के संबंध में पूर्व में भी नागपुर ड्रग्स विभाग द्वारा उसके लायसेंस को किया गया है निरस्त। 

    * आरोपी कमलेष उपाध्याय के कब्जे से 23 पेटी कुल 2760 नग प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन किया गया है जप्त।

    * जप्त मषरूका की कुल कीमत है लगभग 5,50,000/- रूपये।

    * विगत 05 दिवस में रायपुर पुलिस द्वारा नारकोटिक्स एक्ट के 20 से अधिक प्रकरण एवं 34(2) आबकारी एक्ट के 63 से अधिक प्रकरणों में की गई व्यापक कार्यवाही।

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे:  दिनांक 10.01.2024 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पंडरी पुराना बस स्टैण्ड पास अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली सिरप कोड़िन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाशते आरोपी मोहम्मद अहमद पिता अली मोहम्मद उम्र 22 साल निवासी निजामी चौक संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर एवं डोमार उर्फ पिंटू पिता खेदूराम पाल उम्र 24 साल निवासी हाजी गली संजय नगर बकरा मार्केट थाना टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 120 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन कीमती लगभग 25,000/- रूपये एवं घटना से संबंधित 01 नग एक्टिवा वाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध धारा 11/24 धारा 21(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

    यह भी पढ़ें :  Korba: झोराघाट पिकनिक स्पॉट पहुंची पुलिस की विशेष टीम, 23 बाइक चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही, मचा हड़कंप

    प्रकरण में विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन की सप्लाई चैन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा सिरप को नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी कमलेश उपाध्याय नामक व्यक्ति से क्रय करना तथा उसके द्वारा सिरप को नागपुर से रायपुर भेजना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी कमलेश उपाध्याय की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा तकनीकी विश्लेषण व अन्य माध्यमों से आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी की उपस्थिति नागपुर (महाराष्ट्र) में होना पाये जाने से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के उपनिरीक्षक सतीश पुरिया के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा देवेन्द्र नगर पुलिस की 04 सदस्यीय टीम को नागपुर (महाराष्ट्र) रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा नागपुर (महाराष्ट्र) पहुंचकर आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी कमलेश उपाध्याय के निवास में रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा सिरप को मांग के आधार पर रायपुर सहित अन्य कई राज्यों में सप्लाई करना बताया गया। आरोपी कमलेश उपाध्याय के मकान की तलाशी लेने पर उसके मकान में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन का भण्डारण करना पाया गया।

    IMG 20240115 WA0055 IMG 20240115 WA0049 1

    आरोपी कमलेश उपाध्याय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 23 पेटी कुल 2760 नग प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन कीमती लगभग 5,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी का ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर रायपुर लाकर कार्यवाही किया गया।

    आरोपी कमलेष उपाध्याय के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 17/24 धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट, थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 11/24 धारा 21(सी) नारकोटिक एक्ट 120बी भादवि. तथा 14/24 धारा 21(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    गिरफ्तार आरोपी – कमलेश उपाध्याय पिता रामराज उपाध्याय उम्र 39 साल निवासी श्याम भवन के बाजू ईतवारी मोहल्ला जिला नागपुर (महाराष्ट्र)।

    इस कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

    कार्यवाही में निरीक्षक लखन पटेल थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्रा प्रभारी, उनि. सतीष पुरिया, सउनि. संतोष सिंह, प्र.आर. अनुप मिश्रा, महेन्द्र राजपूत, आर. धनंजय गोस्वामी, संदीप सिंह, अमित घृतलहरे, महिपाल सिंह, संतोष सिन्हा, प्रदीप साहू एवं नितेष सिंह राजपूत तथा थाना देवेन्द्र नगर से सउनि. अरूण कुमार कुर्रे, तुलसी राम भारद्वाज एवं प्र.आर. संजय कुमार मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

    विगत 05 दिवस में रायपुर पुलिस द्वारा व्यापक कार्यवाही करते हुए नारकोटिक्स एक्ट के 20 से अधिक प्रकरणों एवं 34(2) आबकारी एक्ट के 63 से अधिक प्रकरणों पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026966 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026863 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: कोलकाता से सटे हावड़ा शहर के शिवपुर इलाके में चुनाव बाद हिंसा के…

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.