Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बिजली क्या गुल हुई बदल गईं दुल्हनें, सुहागरात में खुलासा होते ही दूल्हों के पैरों तले खिसक गई जमीन, उसके बाद जो हुआ….

    May 31, 2026

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»5 अप्रैल को रिलीज होगी ‘मेरी मां कर्मा’, 25 साल की सिनेमैटोग्राफर ने शूट की फिल्म
    Featured

    5 अप्रैल को रिलीज होगी ‘मेरी मां कर्मा’, 25 साल की सिनेमैटोग्राफर ने शूट की फिल्म

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 30, 2024Updated:March 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भक्त माता कर्मा के जीवन पर हिंदी में बनी है महिला केंद्रित फिल्म, छत्तीसगढ़ में देख सकेंगे दर्शक

    कोरबा/स्वराज टुडे:  भारत देश में जितना पॉपुलर बॉलीवुड सिनेमा का कल्चर है, उतना ही पॉपुलर रीजनल (क्षेत्रीय) सिनेमा भी हो गया है। इन दिनों रीजनल सिनेमा एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बना रहा है। ऐसे में इसी को आगे बढ़ाने के लिए पॉपकॉर्न फिल्म्स 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में फिल्म मेरी मां कर्मा लेकर आ रहे हैं। यह एक पूर्ण पारिवारिक-एंटरटेनर फिल्म है। इस फिल्म को देखते हुए आपको जितना मजा आएगा, उतना ही रोना भी आएगा। इसके साथ ही मेरी मां (माता) कर्मा की कहानी से आपको मोटिवेशन मिलेगा।

    IMG 20240330 WA0083

    उक्त बात आज कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में प्रेस वार्ता के दौरान फिल्म के डायरेक्टर कौस्टेन साहू, नायक शील वर्मा व नायिका कुकी स्वाइन ने संयुक्त रूप से कही। उन्होंने बताया कि फिल्म में मोटिवेशन भी ऐसा की आप अपने जीवन में कुछ कर गुजरने की हिम्मत करेंगे। यह फिल्म दो भाषाओं में रिलीज हो रही है। पहला हिंदी और दूसरा छत्तीसगढ़ी। हालांकि मेकर्स सबसे पहले इस फिल्म को हिंदी पट्टी के दर्शकों के लिए रिलीज करेंगे और फिर इसे छत्तीसगढ़ी में रिलीज किया जाएगा। यह पॉपकॉर्न की पहली फिल्म नहीं है, इसके पहले ले चलहुं अपनी दुआरी का भी निर्माण कर चुके हैं। आदि काल से ही महिलाएं पुरुषों का साथ देती आ रही हैं। दोनों एक ही गाड़ी के पहिए हैं। अगर एक हट जाए तो गाड़ी आगे बढ़ना मुश्किल होगा। ऐसे में अब दौर ऐसा है कि महिलाओं पर केंद्रित फिल्में भी आनी चाहिए। इस फिल्म में ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही जगहों पर महिलाओं ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म को 25 साल की सिनेमैटोग्राफर आरुषि ने शूट किया है। मेरी मां कर्मा के बारे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि यह एक महिला केंद्रित फिल्म है।

    यह भी पढ़ें :  Rashifal 23 May 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Compress 20240330 182345 5570

    भक्त माता कर्मा का मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कुकी स्वाइन के साथ स्वराज टुडे न्यूज़ के चीफ एडिटर दीपक साहू

    मेरी मां कर्मा में हैं मंझे हुए कलाकार

    मेरी मां कर्मा फिल्म में रीजनल से लेकर बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों के अभिनय को देखने को मिलेगा। फिल्म में कर्मा का किरदार छत्तीसगढ़ में अपनी अच्छी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री कुकी स्वाएन ने निभाया है। वहीं फिल्म में ओंकार दास मानिकपुरी, सानंद वर्मा अल्का आमिन, इश्तियाक खान, भगवान तिवारी और सुनीता राजवर जैसी एक्टर्स भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

    फिल्म के गाने मोह लेंगे दर्शकों का मन

    फिल्म मेरी मां कर्मा का संगीत भी बेहद अहम है। इसके हिंदी गानों को जावेद अली, अनुराधा पौडवाल, शाहिद माल्या और साधना सरगम ने गाया है। वहीं, फिल्म के गाने असतंम में राहु बैठा है गाने को लिखा है राहत इन्दोरी जी के बेटे सतलज इन्दोरी जी ने। फिल्म के छत्तीसगढ़ी गाने को विवेक शर्मा, सुनील सोनी, अलका चंद्राकर, अनुपमा मिश्रा जैसे बेहतरीन गायको ने गाया हैं। 5 अप्रैल को रिलीज होने उक्त फिल्म के गाने दर्शकों का मन मोह लेंगे। फिल्म की सबसे अहम बात है की इसमें एक छत्तीसगढ़ी गाना भी है जो हमे उम्मीद है की पूरे भारत में छत्तीसगढ़ी बोली को एक नया मुकाम देगी जो आज की तारिख में पहले से एक नयी पहचान बना रही है।

    बड़े वेब सीरीज बना चुके हैं डायरेक्टर

    फिल्म को डायरेक्ट मृत्युंजय सिंह ने किया है। जिनके डायरेक्शन का काम आपको कई बड़े वेब सीरीज जैसे की “Chacha Vidhayak hai hamare और छत्रसाल जैसे बड़े सीरीज में देखने को मिलेगा। मृत्युंजय सिंह कई बड़े वेब सीरिज बना चुके हैं।

    यह भी पढ़ें :  ईद मनाने और कुर्बानी दिखाने के बहाने बेटे को ले गया फिर पेट में चाकू घोंपकर हत्या, माँ ने सीएम योगी से की आरोपी के एनकाउन्टर की मांग

    द कपिल शर्मा शो लिख चुके हैं राइटर

    मेरी मां कर्मा फिल्म की कहानी को कौस्टेन साहू ने लिखा है जिन्होंने इससे पहले “The kapil sharma show” जैसे टीवी शोज लिख चुके है। उन्होंने रोहित शेट्टी के लिए भी कई प्रोजेक्ट जैसे की सिंघम अगेन में काम किया है। इस तरह बालीवुड के अनुभवी राइटर ने माता कर्मा के जीवन पर हिंदी में फिल्म की कहानी तैयार की।

    अमिताभ बच्चन के साथ सिनमैटोग्राफर ने किया है काम

    फिल्म की सिनेमैटोग्राफी 25 साल की सिनमैटोग्राफर आरुषी बागेश्वर ने की है। आरुषी ने इससे पहले अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी जैसे बड़े कलाकार के साथ चेहरे मूवी में काम किया है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बिजली क्या गुल हुई बदल गईं दुल्हनें, सुहागरात में खुलासा होते ही दूल्हों के पैरों तले खिसक गई जमीन, उसके बाद जो हुआ….

    May 31, 2026

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026

    Delhi: आधी रात एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया कुख्यात बदमाश आशीष बक्करवाला

    May 31, 2026

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,579 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,012 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026894 Views
    Don't Miss

    बिजली क्या गुल हुई बदल गईं दुल्हनें, सुहागरात में खुलासा होते ही दूल्हों के पैरों तले खिसक गई जमीन, उसके बाद जो हुआ….

    May 31, 2026

    मध्यप्रदेश उज्जैन/स्वराज टुडे: गांव में बिजली गुल होना बड़ी आम बात है। लेकिन मध्य प्रदेश…

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026

    Delhi: आधी रात एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया कुख्यात बदमाश आशीष बक्करवाला

    May 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.