Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»20 बॉडीगार्ड, लग्जरी गाड़ियां; 500 करोड़ के ठेके का झांसा, गोरखपुर का फर्जी IAS निकला महाठग, रोज खुल रहे नए कारनामें
    Featured

    20 बॉडीगार्ड, लग्जरी गाड़ियां; 500 करोड़ के ठेके का झांसा, गोरखपुर का फर्जी IAS निकला महाठग, रोज खुल रहे नए कारनामें

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69298370717657125901116785da30303e2ccbd588fcb78f293f399a59cddcbff7251ac90fe625ffee090c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गोरखपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले ललित किशोर उर्फ गौरव सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसके चौंकाने वाले कारनामों की परतें एक-एक कर खुल रही हैं।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि वह ठगी से जुटाए गए पैसों को अपनी शान-शौकत और अय्याशी पर खुले हाथों से खर्च करता था, ताकि उसका फर्जी अफसर वाला रुतबा बना रहे।

    20 बॉडीगार्ड, लग्जरी गाड़ियां और आलीशान

    लाइफस्टाइल पुलिस के मुताबिक, गौरव सिंह खुद को बड़ा अफसर दिखाने के लिए करीब 20 बॉडीगार्ड के साथ घूमता था। वह महंगे ब्रांडेड कपड़े पहनता, आईफोन इस्तेमाल करता और दो लग्जरी गाड़ियों में चलता था। लोगों से मुलाकात के लिए वह बड़े-बड़े होटलों में रुकता था, ताकि कोई उसके आईएएस होने पर शक न कर सके।

    करोड़ों की संपत्तियों का भी खुलासा

    प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि गौरव के नाम पर लखनऊ में करीब 50 लाख रुपये का फ्लैट, बिहार में दो संपत्तियां और लखनऊ, गोरखपुर व बिहार में कई बैंक खाते हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर लेन-देन हुआ है। पुलिस इन सभी की जांच कर रही है।

    ठेकेदार से 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी

    इस मामले में बिहार के ठेकेदार माधव मुकुंद ने फर्जी आईएएस की पोल खोलते हुए बताया कि उसकी मुलाकात गौरव से एक होटल में हुई थी। उस वक्त गौरव फोन पर खुद को बड़े अधिकारी की तरह पेश करते हुए छापेमारी और अफसरों को सस्पेंड करने की बातें कर रहा था। उसका रौब देखकर ठेकेदार को यकीन हो गया कि वह सच में कोई बड़ा आईएएस अधिकारी है। धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और अप्रैल 2025 में पटना में दोबारा मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान गौरव ने ठेकेदार से कहा कि वह छोटे-मोटे काम छोड़कर 500 करोड़ रुपए का केंद्र सरकार का बड़ा ठेका दिलवा सकता है। इसी झांसे में आकर ठेकेदार उसके जाल में फंस गया।

    यह भी पढ़ें :  खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु टीम रवाना, जिले के सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के 5 खिलाड़ियों का हुआ है चयन, चेन्नई में शिरकत कर दिखाएंगे किक्स पंच के दांवपेंच

    फर्जी टेंडर और अखबार की कटिंग दिखाकर बनाया शिकार

    गौरव ने ठेकेदार को 450 करोड़ रुपए के ठेके का झांसा दिया और व्हाट्सएप पर फर्जी कागजात व अखबार की कटिंग भी भेजी। अगले तीन-चार महीनों में ठेकेदार ने करीब 5 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए। लग्जरी गाड़ियां तक उसे उपलब्ध कराईं।

    धीरे-धीरे खुलने लगा फर्जीवाड़ा

    समय के साथ गौरव की गतिविधियों पर ठेकेदार को शक होने लगा। जांच-पड़ताल में साफ हो गया कि वह सिर्फ एक जालसाज है, जो खुद को आईएएस बताकर लोगों से पैसे ऐंठता है। इसके बाद ठेकेदार ने उससे अपनी गाड़ियां वापस ले लीं।

    तीन गर्लफ्रेंड और अय्याशी की भी चर्चा

    इस बीच यह भी सामने आया है कि फर्जी आईएएस की तीन गर्लफ्रेंड थीं। ठेकेदार के अनुसार, एक होटल में मुलाकात के दौरान देर रात एक युवती वहां पहुंची, जिसे गौरव ने रिश्तेदार बताया, लेकिन पूरी रात वह उसी के कमरे में रहा। सुबह गार्डों की बातचीत से ठेकेदार को शक हुआ, लेकिन तब तक वह गौरव के जाल में फंसा हुआ था।

    जेल में बंद, जांच जारी

    फिलहाल फर्जी आईएएस ललित किशोर उर्फ गौरव सिंह जेल में बंद है। पुलिस लगातार उसके ठगी के नेटवर्क, संपत्तियों और बैंक लेन-देन की जांच कर रही है। हर दिन उसके नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं, जो सुर्खियां बन रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: दंतैल हाथियों ने उत्पात मचाते हुए ढहाया मकान, ग्रामीणों में भारी दहशत

    यह भी पढ़ें: मुस्लिम पिता ने बेटी की शादी में हिंदुओं को दी दावत, गुस्साए मौलाना और इमाम ने कर दिया फतवा जारी, फिर जो हुआ…

    यह भी पढ़ें :  नवरात्रि पर्व को देखते हुए भारी वाहनों को रतनपुर के चारों दिशाओं से प्रवेश की गई प्रतिबंधित

    यह भी पढ़ें: जापान में शव दफनाने की मनाही… ब्रिटेन तो सीधे भगा देगा ? छीनी जा सकती है लाखों मुस्लिमों की नागरिकता

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026785 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026641 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026635 Views
    Don't Miss

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    आज का राशिफल: आज 04 अप्रैल का यह विशेष दिन वैशाख कृष्ण पक्ष द्वितीया के…

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.