Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ट्रेन के AC कोच से 2 साल की बच्ची का अपहरण, घटना के वक़्त सो रहे थे माता-पिता, CCTV फुटेज में बच्ची को ले जाती दिखीं बुर्कानशी दो महिलाएं
    Featured

    ट्रेन के AC कोच से 2 साल की बच्ची का अपहरण, घटना के वक़्त सो रहे थे माता-पिता, CCTV फुटेज में बच्ची को ले जाती दिखीं बुर्कानशी दो महिलाएं

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 16, 2025Updated:August 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    jokes 58 sixteen nine 0
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    सहारनपुर/स्वराज टुडे: सहारनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां हावड़ा-अमृतसर मेल ट्रेन के स्लीपर कोच में आधी रात महिला अपने पति और दो साल की बेटी के साथ चढ़ती है.

    देर रात अपहरण की सूचना से ट्रेन में मची सनसनी

    ट्रेन में चढ़ते ही दोनों सो जाते हैं साथ में मासूम भी सो रही होती है. तभी अचानक रात 12:30 बजे पूरी ट्रेन में हड़कंप मचने लगता है. महिला रोते हुए बताती हैं कि कोई ट्रेन से मेरी 2 साल की बच्ची को किडनैप करके ले गया. उन्होंने जीआरपी को जानकारी दी कि ट्रेन के स्लीपर कोच में मेरे पति और मैं सो रही थी, साथ में मेरी 2 साल की बेटी थी जिसका नाम नायरा था. ट्रेन जब सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तभी बुर्का पहने दो महिलाओं ने मेरी मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया. जैसे ही पुलिसवाले सुनते हैं, तो वह भागकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंच पूरी जानकारी देते हैं.

    घटना के वक्त सो रहे थे माता-पिता

    पूरा मामला ट्रेन नंबर 13005 हावड़ा मेल का है. जहां धामपुर से चढ़े दंपत्ति की 2 साल की बच्ची चोरी करके कोई ले जाता है. वारदात देर रात की है जब दंपती धामपुर से हावड़ा मेल ट्रेन में सवार होकर पंजाब जा रहे थे, तभी उनके पास सो रही 2 साल की बच्ची कोई चुरा कर ले जाता है. जब दोनों पति-पत्नी जगाधरी स्टेशन पर सोकर उठे, तो उन्होंने देखा उनकी बच्ची उनके पास नहीं है. तभी तुरंत उन्होंने इसकी सूचना जगाधरी रेलवे पुलिस स्टेशन को दी. जिसके बाद छानबीन और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि उनकी बेटी को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर बुर्कानशी दो महिलाएं उठा कर ले गईं थी. जिसकी पुष्टि पीड़ित महिला ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंच कर सीसीटीवी वीडियो के आधार पर की है.

    यह भी पढ़ें :  18 साल के बेटे ने लगाई पहाड़ से छलांग, पीछे-पीछे पिता और मां भी कूदी, एक झटके में परिवार खत्म, सामने आया खौफनाक वीडियो

    पीड़ित महिला ने बताया कि उसका नाम नेहा है और वह पंजाब की रहने वाली है. वह अपने पति और बेटी के साथ रात 11 बजे धामपुर से ट्रेन में चढ़े. पी‌ड़ित महिला ने बताया कि हम गलती से रिजर्वेशन कोच में चढ़ गए थे. सीट भी मिल गई थी आराम से हम उसी पर लेट गए और बेटी के साथ सो गए. मेरे पति फोन चला रहे थे, अचानक उन्हें भी नींद आ गई वो भी सो गए. रात लगभग 12:30 बजे आंख खुली तब मेरी बेटी नायरा मेरे पास थी. मगर जब अंबाला से पहले मेरी आंख खुली तो मैंने देखा कि मेरी बच्ची सीट पर नहीं थी. जिसके बाद पूरी ट्रेन में हमने अपनी बच्ची ढूढ़ी पर मेरी बच्ची नहीं मिली.

    संदिग्ध बुर्कानशी महिला को लेकर सहयात्री ने दिखाई होती सतर्कता तो नहीं होती घटना

    महिला ने बताया कि फिर दो पुलिसवाले मिले उन्हें मैंने सबकुछ बताया. पूछताछ में मेरी ही सीट के पास बैठे एक शख्स ने बताया कि एक महिला आई थी उसने पहले बच्ची के सर पर हाथ रखा और फिर उसे गोद में लेकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गई. तब पुलिसवालों ने सहारनपुर में फोन कर सारी जानकारी दी. फिर मैं और मेरे पति पुलिसवालों के साथ सहारनपुर स्टेशन पहुंचे वहां हमने सीसीटीवी देखा जिसमें दो महिलाएं बुर्का पहनकर मेरी बेटी को लेकर जा रहीं थी.

    बुर्के की आड़ में महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम

    इस घटना ने रेलयात्रियों के बीच सनसनी फैला दी है. यात्रियों के सोने के दौरान उनके सामान पर हाथ साफ कर देने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है , लेकिन अब बच्चे भी पार हो रहे हैं ये ना केवल हैरान कर देने वाली खबर है बल्कि रेल यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान खड़े होता है. RPF और GRP किस तरह की ड्यूटी करते हैं ये समझ से परे है . अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हों तो आपको बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि अब केवल लगेज ही नहीं बल्कि साथ यात्रा कर रहे नन्हे मुन्ने बच्चों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी आपके ऊपर ही रहेगी.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 20 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ट्रेन में यात्रा के दौरान अगर आप किसी वारदात के शिकार होते हैं, तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 1512 पर कॉल करें। यह हेल्पलाइन 28 राज्यों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों में काम करती है और आपकी शिकायत तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएगी। इसके अलावा, आप स्थानीय पुलिस स्टेशन या राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) से भी संपर्क कर सकते हैं। 

    फिलहाल पुलिस मासूम बच्ची की तलाश में जुट गई है. लेकिन वारदात को अंजाम देने वाली महिलाएं बुर्का पहनी हुई थी लिहाजा उनकी पहचान करना आसान काम नहीं है. पुलिस के लिए मासूम बच्ची को सकुशल  बरामद करना चुनौती पूर्ण कार्य हो गया है.

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: साधारण किसान की बेटी सिमरन जाटवर ने MBBS सीट हासिल कर परिवार व क्षेत्रवासियों का बढ़ाया मान

    यह भी पढ़ें: लाल किले से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का ऐलान, पीएम मोदी ने कहा-नौजवानों को मिलेंगे 15 हजार

    यह भी पढ़ें: 8 महीने की शादी, गर्भवती बहू की संदिग्ध मौत , दहेज और प्रताड़ना के साए में बुझ गया एक जीवन….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, हरकत में आया प्रशासन

    August 24, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,874 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,497 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    कोरबा के रानी धनराज कुंवर देवी अस्पताल (PHC) के बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से…

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.