Featuredव्यापार

2 लाख लगाकर शुरू करें कड़कनाथ चिकन का बिज़नेस, होगी 30 लाख की कमाई

Spread the love

जब से दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के कड़कनाथ मुर्गों का पालन शुरू करने की जानकारी सामने आई है, तब से इनका कारोबार बढ़ा है। कड़कनाथ मुर्गों का बिजनेस काफी फल-फूल रहा है।

कड़कनाथ मुर्गों की एक काली प्रजाति है, जिसका मीट और अंडे बहुत स्वस्थ माने जाते हैं क्योंकि इनमें कोलेस्ट्रॉल कम होता है और प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। हृदय रोगी भी हाई कोलेस्ट्रॉल की चिंता के बिना इन्हें खा सकते हैं। मगर ये मुर्गों की एक दुर्लभ प्रजाति है, जिसकी कीमत बहुत अधिक है। आप भी इसका बिजनेस शुरू करके लाखों कमा सकते हैं।

ऐसे करें शुरुआत

कड़कनाथ मुर्गी पालन बिजनेस शुरू करने के लिए, आपको एक सही जगह चुननी होगी। उसके बाद आप इस प्रजाति के मुर्गे-मुर्गियां खरीदें। इसके लिए आपको किसी करीबी कड़कनाथ पोल्ट्री फार्म संपर्क करना होगा। इसकी जानकारी आपको गूगल से मिल जाएगी।

कितने में मिलेंगे चूजे

आपको पोल्ट्री फार्म से कड़कनाथ प्रजाति के चूजे मिल जाएंगे, जिनका रेट 38-40 रु होता है। एक हजार चूजे आपको 40000 रु तक में मिल जाएंगे। 4-6 महीनों में ये चूजे 1.5-2 किलो तक के हो सकते है। इनके शेड और खाने पर खर्च आपको उठाना होगा। शेड पर खर्च तो एक बार ही आएगा। जबकि अनुमान के अनुसार 1000 चूजों के पालन में करीब 20000 रु का खर्च आ सकता है।

शेड पर कितना आएगा खर्च

1000 चूजों के लिए करीब 1000 वर्ग फीट ही एरिया चाहिए। जबकि फार्म बनवाने में प्रति वर्ग फुट 100 रु का खर्च आ सकता है। इस तरह 1000 चूजों के लिए चाहिए 1000 वर्ग फीट एरिया, जिस पर आपका खर्च आएगा 1 लाख रु। अन्य खर्चों को मिलाकर आपको करीब 1.5-2 लाख रु का निवेश शुरू में करना होगा।

यह भी पढ़ें :  हेल्थ टिप्स: मैनफोर्स का इस्तेमाल करने से पहले जान लें 8 बातें

कितनी होगी कमाई

एक कड़कनाथ मुर्गे का रेट करीब 3,000-4,000 रुपये है। इसका मीट 700-1000 रुपये प्रति किलो पर मिलता है। सर्दियों में यही कीमत 1000-1200 रुपये किलो तक पहुंच जाती है। अगर आप अपने मुर्गे 3000 रु के रेट पर भी बेचते हैं तो 1000 मुर्गों से 30 लाख रु की कमाई होगी। हालांकि ये कमाई अनुमानित है और ये प्रॉफिट भी नहीं है। इसमें लागत और पालन-पोषण का खर्च भी शामिल है।

अंडों से भी होगी कमाई

मुर्गों को बेचने से पहले मादा मुर्गियां जो अंडे देंगी वो भी आपकी कमाई का जरिया बनेंगे। इसका एक अंडा 20-22 रु में मिलता है।

यह भी पढ़ें: ‘लव सेक्स और धोखा 2’ देश के सभी सिनेमाघरों में 19 अप्रैल को होगी रिलीज

यह भी पढ़ें: भविष्य देखकर लौटा शख्स, बताया खतरनाक होंगे 2024 के आने वाले महीने

यह भी पढ़ें: 30 दिन पहले ही मिलने लगते हैं हार्ट अटैक के संकेत, देखें ये सात लक्षण, कहीं आप तो नही करते इग्नोर ?

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button