Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»10 वीं पास लड़के ने गार्ड की नौकरी करते-करते बना दिया ऐप, मेहनत लाई रंग, बन गया Tech Officer
    Featured

    10 वीं पास लड़के ने गार्ड की नौकरी करते-करते बना दिया ऐप, मेहनत लाई रंग, बन गया Tech Officer

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n646955909173647548344691ad29812a1bfb444e9933116d251fd64d0e8bc97e053a2b88b7c69a9dc13856
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    चेन्नई/स्वराज टुडे: ऐसा सच कहा जाता है कि यदि इंसान कोशिश करें तो हर मुश्किल को भी आसानी से पार कर सकता है। दुनिया भर में ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो अपने जीवन में सफलता पाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं परंतु मेहनत से ही कुछ नहीं होता, सफलता पाने के लिए मजबूत हौसला और जज्बा होना बहुत ही जरूरी है। बुलंद हौसलों से ही इंसान अपने जीवन में कामयाब हो सकता है।

    आप सभी लोगों ने सफलता की ऐसी बहुत सी कहानियां सुनी होंगी जिसको जानने के बाद आप बेहद प्रभावित भी हुए होंगे। इस प्रकार की कहानियां लाखों-करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही कहानी अब्दुल अलीम की बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि अब्दुल अलीम चेन्नई स्थित जोहो स्टार्टअप में बतौर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी किया करते थे। उन्होंने सिर्फ दसवीं तक की पढ़ाई की है।

    अब्दुल अलीम की कहानी सभी लोगों के लिए एक मिसाल है। आपको बता दें कि फिलहाल अब्दुल अलीम जोहो कंपनी में एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर हैं परंतु इससे पहले वह इसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी किया करते थे। अब्दुल अलीम ने बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते हुए एक ऐसा ऐप बनाया जिसने उनकी कंपनी के लोगों को काफी प्रभावित किया।

    आपको बता दें कि एक समय ऐसा था जब अब्दुल अलीम जोहो स्टार्टअप में बतौर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे और आज उसी कंपनी में एक टेक ऑफिसर हैं। अब्दुल अलीम ने 8 साल पहले टेक्निकल टीम को जॉइन किया था। अब्दुल ने अपनी कड़ी मेहनत से यह कामयाबी हासिल की है। भले ही आज अब्दुल टेक ऑफिसर हैं परंतु उनको पुराने दिन आज भी अच्छी तरह से याद हैं। सोशल मीडिया पर एक शेयर पोस्ट करते हुए अब्दुल ने अपने बीते दिनों को याद किया है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: शिवाय हॉस्पिटल में किडनी-पेशाब की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया दे रहे अपनी सेवाएं

    अब्दुल अलीम ने यह लिखा है कि ‘साल 2013 में महज 1000 रूपए के साथ मैंने अपना घर छोड़ दिया 800 रूपए की ट्रेन की टिकट लेकर में शहर पहुंचा। यहां 2 महीने तक सड़कों पर घूमने के बाद मुझे एक सिक्योरिटी डेक्स पर नौकरी मिल गई। काम के दौरान 1 दिन कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारियों में से एक ने मेरा नाम पूछा और कहा- अलीम मैं तुम्हारी आंखों में बहुत कुछ देख रहा हूं।’ आगे उन्होंने उनसे उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा था और अलीम के कंप्यूटर ज्ञान के बारे में भी पूछा।

    अब्दुल अलीम ने आगे यह लिखा है कि ‘जब मैंने उन्हें बताया कि स्कूल में मैंने थोड़ा बहुत HTML के बारे में पढ़ा था, तब उन्होंने कहा कि क्या तुम इसे और अधिक सीखना चाहोगे। मैंने हां कर दी और मेरी पढ़ाई शुरू हो गई।’ अब्दुल ने आगे बताया कि ‘हर दिन अपनी 12 घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद मैंने सीनियर को वक्त देना शुरू कर दिया। लगभग 8 महीने बाद में अंततः एक छोटा सा ऐप बनाने में सफल हुआ। यह एक ऐसा ऐप था जो यूजर इनपुट लेता है और उसी विजुअलाइज करता है। आगे मेरे सीनियर ने उसे कंपनी के मैनेजमेंट को दिखाया। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद मेरा इंटरव्यू हुआ और इसमें में सफल भी हुआ।

    आपको बता दें कि अब्दुल अलीम ने जोहो में पूरे 8 साल पूरे कर लिए हैं। वह अपनी इस कामयाबी से बेहद खुश हैं। अब्दुल 8 साल पहले उनके हुनर को पहचानने वाले जोहो के उस सीनियर का शुक्रिया अदा करते हैं। अब्दुल की यह कहानी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

    यह भी पढ़ें :  क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    यह भी पढ़ें: कोरबा के पर्यटन स्थल : दूर से देखने पर और दर्शनीय हुआ देवपहरी, मनमोह लेती है जलप्रपात की बहती धारा

    यह भी पढ़ें: केंद्रीय विद्यालय में हजारो पदों पर नई भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    यह भी पढ़ें: प्रेमी के लगातार संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हुई छात्रा, छात्रावास में दिया था बच्ची को जन्म, आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026

    Korba: मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    October 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,984 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,402 Views
    Don't Miss

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  सामाजिक सरोकारों और जनसेवा में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था लायंस क्लब…

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.