हादसे में कट गए दोनों पैर, फिर भी नहीं टूटे हौसले, अमरनाथ यात्रा पर निकल पड़े 12 वीं बार, पढ़िए दिल छू लेने वाली कहानी

- Advertisement -

राजस्थान
जयपुर/स्वराज टुडे: हर किसी का सपना होता है कि वह जीवन में एक बार अमरनाथ की यात्रा पर जरूर जाए। हालांकि इसके बाद भी वह नहीं जा पाते हैं। लेकिन राजस्थान के जयपुर का रहने वाला एक शख्स भगवान शिव का इतना बड़ा भक्त है कि वो अब तक पवित्र अमरनाथ गुफा की 12वीं यात्रा पर निकला है।

हैरानी की बात यह है कि वह एक दुर्घटना में अपने दोनों पैर खो चुका है, इसके बाद भी यात्रा पर जाना बंद नहीं किया।

12वीं बार अमरनाथ जाने वाले आनंद सिंह शिव के परम भक्त

दरअसल, यह जिंदादिल इंसान आनंद सिंह हैं जो कि जयपुर के निवासी हैं। जो भगवान शिव के परम भक्त हैं। जो कि इस बार 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा की 12वीं बार यात्रा पर निकले हैं। आनंद सिंह 6,000 तीर्थयात्रियों के तीसरे जत्थे में शामिल हैं। उनका यह जत्था वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा में भाग लेने के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ है।

सिर्फ तीन बार इस वजह से अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा सके आनंद सिंह

बता दें कि आनंद सिंह पहली बार 2010 में बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद हर साल यात्रा पर जाने लगे और यह उनका नियम बन गया। आनंद का कहना है कि वह दोनों पैर खोने के बाद से सिर्फ तीन बार ही यात्रा पर नहीं जा सके। पहली बार जब 2013 में केदारनाथ में आई बाढ़ के कारण नहीं जा सके। जबकि दूसरी और तीसरी बार वह कोविड महामारी के कारण यात्रा कैंसिल करनी पड़ी। उनकी भक्ति में इतनी पवित्र है कि अब उनके कमजोर दोनों पैर अब उनकी ताकत बन गए हैं। इतना ही नहीं यात्रा के दौरान उन्हें दोनों पैर नहीं होने का कभी अहसास भी नहीं होता है। बता दें कि आनंद सिंह ने अपने दोनों पैर 2002 में हुए एक एक्सीडेंट में गंवाए थे।

यह भी पढ़ें :  Bilaspur: महिला मित्र के साथ सम्बन्ध बनाते युवक की बनाई अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रु, पीड़ित युवक की शिकायत पर गिरफ्तार हुई आरोपिया

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का एक और मामला आया सामने, 76 साल से बंद पड़े गुरुद्वारे को फिर से खोलने के विरोध में उतरा पूरा मुस्लिम समुदाय, कह दी ये बड़ी बात..

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले में कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: दिनभर चलाते थे WhatsApp, कमा डाले 6.5 करोड़, कमाई का राज जान दंग रह गई पुलिस

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -