स्टेप डांस अकादमी योगा एंड फिटनेस क्लब द्वारा सावन उत्सव का किया गया भव्य आयोजन

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: हर साल की तरह इस बार भी स्टेप डांस अकादमी योगा एंड फिटनेस क्लब द्वारा  महाराजा होटल में बहुत ही धूमधाम से सावन महोत्सव मनाया गया। भारतीय संस्कृति की पहचान, साड़ी हमारा परिधान इस थीम के साथ महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मनोरंजक खेल एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं द्वारा बेहतरीन गीत और नृत्य की प्रस्तुती दी गई।

 

IMG 20240813 12055183

खेल के माध्यम से तीन सावन क्वीन चुनी गई। सावन क्वीन का ताज ऋचा सिंह, मीता और प्रिया को मिला। पंक्चुएलिटी क्वीन स्मिता और परफोरमेन्स क्वीन भावना बनी। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था की संचालिका पुष्पा कहरा और आयोजिका राखी मंडल द्वारा किया गया।

 

यह भी पढ़ें :  आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा कोरबा ने संगोष्ठी व प्रदर्शनी आयोजित कर लोकतंत्र के रक्षकों को किया सम्मानित

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -