Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: एक और महिला पंच ग्राम से लापता, जाँच करने ग्राम करूमहुआ पहुंची पुलिस

    March 25, 2026

    राशिफल 25 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 25, 2026

    कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बनी ब्रेल लिपि में बीमा पॉलिसी लॉन्च करने वाली भारत की पहली कंपनी, जानें इसके फायदे
    Featured

    स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बनी ब्रेल लिपि में बीमा पॉलिसी लॉन्च करने वाली भारत की पहली कंपनी, जानें इसके फायदे

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 10, 2024No Comments4 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे : भारत की सबसे बड़ी खुदरा स्वास्थ्य बीमा कंपनी, स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (स्टार हेल्थ इंश्योरेंस) ने आज उद्योग में पहली बार ब्रेल लिपि में एक बीमा पॉलिसी लॉन्च करने की घोषणा की। यह पॉलिसी समावेश और सुलभता के प्रति स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की प्रतिबद्धता बढ़ाते हुए, यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है कि दृष्टिबाधित और नेत्रहीन लोगों तक जानकारी की पहुंच हो और अपने स्वास्थ्य तथा वित्त संबंधी मामलों पर स्वतंत्र निर्णय ले सकें।

    image004

    स्टार हेल्थ ने भारत में मौजूद 34 मिलियन दृष्टिबाधित/दृष्टिहीन लोगों को आय सृजन के अवसरों के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विविधता और वित्तीय समावेश अभियान भी शुरू किया है। यह समाज के इस वंचित, हाशिए पर पड़े वर्ग को प्रशिक्षण और कौशल प्रदान कर उन्हें कंपनी के साथ स्वास्थ्य बीमा एजेंट बनने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रक्रिया की खूबसूरती यह है कि यह उन्हें अपनी गति से, अपने परिचित परिवेश में काम करने और अपने जीवन की ज़िम्मेदारी खुद संभालने में मदद करता है।

    image007

    स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ, श्री आनंद रॉय ने कहा, “हमें ब्रेल लिपि में ‘स्पेशल केयर गोल्ड’ पॉलिसी लॉन्च करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह समाज के सभी वर्गों में स्वास्थ्य बीमा तक समान पहुंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पॉलिसी पारंपरिक बीमा से आगे बढ़कर यह सुनिश्चित करने प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि विकलांग व्यक्तियों को उनकी ज़रूरत के अनुसार व्यापक सहायता और कवरेज मिले। हम अपेक्षाकृत अधिक समावेशी बीमा क्षेत्र बनाना चाहते हैं, विशेष रूप से भारत में 34 मिलियन दृष्टिबाधित लोगों के लिए। हम आईआरडीएआई के ‘सभी के लिए बीमा’ दृष्टिकोण के अनुरूप न केवल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य बीमा का लोकतांत्रिकरण सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं, बल्कि समाज के इस वंचित और हाशिए पर पड़े वर्ग के लिए वहनीय आय सृजन के अवसर पैदा कर वित्तीय समावेश में मदद करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। इस आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिहाज़ से लोकोद्धार के लिए समर्पित, श्रीकांत बोल्ला से बेहतर और कौन हो सकता है।”

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिले में डिजिटल पारदर्शिता की नई शुरुआत, निर्माण कोरबा पोर्टल शीघ्र होगा सार्वजनिक, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी विभागों को दिए निर्देश

    बोलांट इंडस्ट्रीज के सीईओ, श्री श्रीकांत बोल्ला ने कहा, “मैंने विकलांग व्यक्तियों के सामने आने वाली चुनौतियों का अनुभव किया है और ऐसे व्यक्ति के रूप में मैं उद्योग में पहली बार पेश इस समावेशी पहल के लिए स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की सराहना करता हूं। स्पेशल केयर गोल्ड सिर्फ ब्रेल लिपि में पेश बीमा पॉलिसी ही नहीं है; यह सशक्तिकरण और समान अवसर का संदेश है। यह स्वीकार करता है कि विकलांग व्यक्तियों को भी किसी अन्य व्यक्ति की तरह स्वास्थ्य सुरक्षा का समान अधिकार है, और यह हमारे समाज में सही मायने में समावेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मेरा परिवार और मैं स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के ग्राहक हैं – और मुझे अब स्टार हेल्थ के साथ एक लाइसेंस प्राप्त स्वास्थ्य बीमा एजेंट बनने और उन लोगों तक पहुंचने के लिए इसे आगे बढ़ाने की खुशी है जिन्हें अपना जीवन बेहतर बनाने में इस महत्वपूर्ण सहायता की ज़रूरत है।”

    मशहूर उद्योगपति, श्री श्रीकांत बोल्ला, दृष्टिबाधित उद्यमी और बोलांट इंडस्ट्रीज के संस्थापक-अध्यक्ष इस लॉन्च कार्यक्रम में स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ, श्री आनंद रॉय के साथ में शामिल हुए।

    यह भी पढ़ें: देश में 21 करोड़ से ज्यादा मुसलमान, 50 लाख भी एकजुट हो गए तो वक़्फ़ बोर्ड बिल नही होगा पास- जाकिर नाइक

    यह भी पढ़ें: सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने आधी रात घर-घर जाकर ताला तोड़कर पत्थरबाजों को किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: समाजसेविका शोभा ठाकुर का महादेव एप के सटोरियों से जुड़े तार, 300 बैंक खाते खुलवाकर तीन माह में कमा लिए 3.5 करोड़

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा "अंत्योदय हमारी विचारधारा"
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 25 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 25, 2026

    कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    March 25, 2026

    नवरात्रि पर्व को देखते हुए भारी वाहनों को रतनपुर के चारों दिशाओं से प्रवेश की गई प्रतिबंधित

    March 25, 2026

    चेक बाउंस प्रकरण में दोषसिद्धि, एक वर्ष कारावास एवं ₹3.50 लाख अर्थदंड

    March 25, 2026

    जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन

    March 25, 2026

    अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    March 24, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026702 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026602 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026494 Views
    Don't Miss

    Korba: एक और महिला पंच ग्राम से लापता, जाँच करने ग्राम करूमहुआ पहुंची पुलिस

    March 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले का ग्राम करू महुआ इन दिनों सुर्खियों में है। आज…

    राशिफल 25 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 25, 2026

    कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    March 25, 2026

    नवरात्रि पर्व को देखते हुए भारी वाहनों को रतनपुर के चारों दिशाओं से प्रवेश की गई प्रतिबंधित

    March 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.