Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कोरबा ने किया नमन, कार्यकर्ताओ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 16, 2026

    एसएस ग्रीन कॉलोनी एवं नेहरू नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस, बच्चों ने भी दी आकर्षक प्रस्तुतियां

    August 16, 2026

    Korba: मेमन जमात कोरबा ने सामाजिक सुधार, सादगी एवं सेवा के संदेश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सिटी सेंटर मॉल में एक कारोबारी के यहां फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसरों ने मारा छापा, डर दिखाकर हड़प लिए ढाई लाख और हो गए फरार
    Featured

    सिटी सेंटर मॉल में एक कारोबारी के यहां फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसरों ने मारा छापा, डर दिखाकर हड़प लिए ढाई लाख और हो गए फरार

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के सिटी सेंटर मॉल में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब यहां संचालित फ्लोरा मार्केटिंग के ऑफिस में दो वाहनों में पहुंचे सात लोगों ने खुद को इंकम टैक्स (आइटी) अधिकारी बताते हुए छापेमारी की।

    संस्थान के सभी दरवाजों को बंद कर मोबाइल भी ले लिए। तिजौरी में रखी दिन भर की बिक्री रकम करीब 2.50 लाख रुपये को जब्त करने का हवाला देकर समेट लिए। तीन लोगों को हिरासत में लेने की बात कह अपने साथ ले गए और सूने स्थान पर छोड़ कर भाग गए।

    फिल्म ‘स्पेशल 26″ की तर्ज पर वारदात को दिया गया अंजाम 

    ठगों ने फिल्म ‘स्पेशल 26″ की तर्ज पर वारदात को अंजाम दिया, जिसमें अक्षय कुमार फर्जी आइटी अधिकारी बन कर टीम के साथ छापेमारी करते थे। शुक्रवार को सुबह करीब 11:4 बजे ठग स्कार्पियो व स्वीप्ट डिजायर कार में पावर हाउस रोड स्थित सिटी सेंटर माल पहुंचे। सभी सातों लोग यहां फ्लोरा मार्केटिंग संस्थान में घुसे और खुद को आइटी की टीम बताते हुए दरवाजे अंदर से बंद कर दिए। आइटी की टीम जो तरीका अपनाती है, वैसी ही संस्था के कर्मचारियों के मोबाइल स्वीच आफ कर अपने पास रख लिए। सभी के लैपटाप भी बंद करा दिए गए।

    आवक- जावक रजिस्टर का निरीक्षण कर आयकर चोरी का आरोप लगाया। इस बीच ठगों ने तिजौरी में रखी राशि जब्त करने के बहाने समेट लिया। किसी को उन पर शंका न हो, इसलिए संस्थान के तीन कर्मचारी हरीश, उमेश व शिव को हिरासत में लेने की बात कहते हुए अपनी गाड़ी में बैठा लिया। तीनों को अपने साथ ले गए और हरीश को नया बस स्टैंड के पास और उमेश व शिव को गोढी के आगे सूने स्थान पर उतार कर भाग गए।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    चंद घण्टों में सभी सातों ठग चढ़ गए पुलिस के हत्थे

    संदेह होने पर संस्था के संचालक राजीव सिंह ने इसकी सूचना सिटी कोतवाली को दी। इसके बाद पुलिस की टीम हरकत में आई और कुछ ही देर में सभी सातों आरोपितों को हिरासत में लिया। बताया गया कि साइबर सेल की मदद से आरोपितों का लोकेशन मिला और पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपितों को पकड़ लिया।वहीं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है।

    संचालक के छोटे भाई थे मौजूद

    फ्लोरा मार्केटिंग में जब ठग घुसे, संचालक अखिलेश सिंह घर पर थे, उनका छोटा भाई राजू सिंह मॉल के प्रथम तल पर थे। ठगों ने मोबाइल फोन स्वीच आफ कराया इसके पहले कुछ कर्मचारियों ने इसकी सूचना अखिलेश सिंह को दी। इस पर उन्होंने कहा कि आइटी अधिकारी आए हैं, तो उन्हें तसल्ली से जांच करने दो। इस पर राजू सिंह ने भी गंभीरता से नहीं लिया।

    फ्लोरा की चेन मार्केटिंग सिस्टम भी जांच के दायरे में

    फ्लोरा मार्केटिंग से कोरबा की श्रमिक बस्तियों में रहने वाली सैकड़ों महिलाएं जुड़ी हैं। इनको 2700 रुपये वेतन हर माह मिलता है। एक महिला को हर माह कम से कम चार ग्राहक लाना होता है। प्रत्येक ग्राहक के पीछे 300 रुपये अतिरिक्त प्रदान किया जाता है। महिलाओं को कुछ प्रोडक्ट कंपनी उपलब्ध कराती है, जिसे बेचने की जिम्मेदारी उनपर रहती है। फ्लोरा मार्केटिंग तेजी से बढ़ा और देखते ही देखते सिटी सेंटर माल में एक दर्जन दुकानों को किराए पर ले लिया। पुलिस की जांच के दायरे में फ्लोरा की चेन सिस्टम भी है।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi : अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 15 कारतूस के साथ यूपी का खूंखार शूटर अरेस्ट, 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाला था बड़ा कांड ?

    यह भी पढ़ें: फैक्ट्री में बाल मजदूर का कटा हाथ, फैक्ट्री को किया गया सील, FIR भी दर्ज

    यह भी पढ़ें: बकरी चराने निकली किशोरी को उठा ले गया तेंदुआ, अगले दिन जंगल मे मिली लाश

    यह भी पढ़ें: खूबसूरत मासूम चेहरा और दिलकश अदाएं, जिसने भी देखा वो फंसा ! पढ़िए हैरान कर देने वाली शातिर ठग दंपति की कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कोरबा ने किया नमन, कार्यकर्ताओ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 16, 2026

    एसएस ग्रीन कॉलोनी एवं नेहरू नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस, बच्चों ने भी दी आकर्षक प्रस्तुतियां

    August 16, 2026

    Korba: मेमन जमात कोरबा ने सामाजिक सुधार, सादगी एवं सेवा के संदेश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026

    चेक बाउंस मामले में अभियुक्त को एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹2.20 लाख अर्थदण्ड

    August 16, 2026

    डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित KCF ‘बॉलीवुड लेजेंड फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026’ में सुनील पाल, दिलीप सेन, अली खान, केतन कराडे, लेखक दीपक देसाई और रेस्टोरेंट ओनर मोहम्मद भाई सम्मानित

    August 16, 2026

    राशिफल 16 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,846 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,485 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,331 Views
    Don't Miss

    अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कोरबा ने किया नमन, कार्यकर्ताओ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 16, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी…

    एसएस ग्रीन कॉलोनी एवं नेहरू नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस, बच्चों ने भी दी आकर्षक प्रस्तुतियां

    August 16, 2026

    Korba: मेमन जमात कोरबा ने सामाजिक सुधार, सादगी एवं सेवा के संदेश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026

    चेक बाउंस मामले में अभियुक्त को एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹2.20 लाख अर्थदण्ड

    August 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.