Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में बेतहाशा एवं अनाधिकृत नामांकन शुल्क वृद्धि का विरोध

    March 30, 2026

    Korba: खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के लोकीता चौहान ने रजत एवं नाफिया ने जीता कांस्य पदक

    March 30, 2026

    LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, जानें सरकार की पूरी कार्य योजना

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सरकार ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को दिए आदेश- ब्लॉक करें ‘अंतर्राष्ट्रीय फर्जी कॉल’, लोगों से कहा- ‘चक्षु’ पर करें शिकायत
    Featured

    सरकार ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को दिए आदेश- ब्लॉक करें ‘अंतर्राष्ट्रीय फर्जी कॉल’, लोगों से कहा- ‘चक्षु’ पर करें शिकायत

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: इंटरनेशनल फर्जी कॉल (International Spoofed Calls) से ठगी के मामले देश में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इन नंबरों से आए कॉल्स भारतीय नंबरों के दिखाई देते हैं लेकिन असल में यह अंतरराष्ट्रीय होते हैं।

    इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने एक सख्त कदम उठाया है। भारत सरकार ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को इनकमिंग इंटरनेशनल फर्जी कॉल ((International Spoofed Calls)) को ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि टेलीकॉम डिपार्टमेंट के साथ मिलकर टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ने किसी भी भारतीय टेलीकॉम ग्राहक तक पहुंचने वाली इंटरनेशनल फर्जी कॉल की पहचान करने और उन्हें ब्लॉक करने में मदद करने के लिए एक सिस्टम तैयार किया है।

    अंतर्राष्ट्रीय फर्जी कॉल्स ब्लॉक करें

    मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन ने एक बयान में बताया कि “धोखेबाज भारतीय नागरिकों को भारतीय मोबाइल नंबर दिखाकर अंतर्राष्ट्रीय फर्जी कॉल कर रहे हैं और साइबर अपराध तथा वित्तीय धोखाधड़ी कर रहे हैं।” मंत्रालय ने कहा, “ऐसा लगता है कि ये कॉल भारत में ही की जा रही हैं, लेकिन ये कॉल विदेश में बैठे साइबर अपराधियों द्वारा कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी (सीएलआई) में हेरफेर करके की जा रही हैं।”

    मंत्रालय ने कहा कि इन कॉल्स का उपयोग “फेक डिजिटल अरेस्ट, फेडएक्स स्कैम, कूरियर में ड्रग्स/मादक पदार्थ मिलने, खुद को सरकारी और पुलिस अधिकारियों बताना, टेलीकॉम डिपार्टमेंट/ट्राई अधिकारी होने का दिखावा करके मोबाइल नंबर्स को डिस्कनेक्ट की धमकी देने समेत अन्य संदिग्ध कामों को करने के लिए किया जाता है।

    टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने पहले टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स से भारतीय लैंडलाइन नंबर्स पर आने वाली इंटरनेशनल फर्जी कॉल को ब्लॉक करने के लिए कहा था। मंत्रालय ने कहा, “अब टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को ऐसी इनकमिंग इंटरनेशनल फर्जी कॉल को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए गए हैं।”

    यह भी पढ़ें :  एक्शन मोड में मुख्यमंत्री मोहन यादव, हटाए गए सीधी कलेक्टर और गुना एसपी

    यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बनाए रखने के लिए, टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने टेलीकॉम यूजर्स की सुरक्षा के लिए संचार साथी (Sanchar Saathi) पोर्टल सहित कई पहल की हैं। “हालांकि इन प्रयासों के बावजूद, अभी भी कुछ धोखेबाज ऐसे हो सकते हैं जो अन्य तरीकों से ठगी करने में सफल हो जाएं।

    सरकार ने कहा- लोग ‘चक्षु’ पर करें शिकायत

    मंत्रालय ने कहा, “ऐसी कॉल के लिए आप संचार साथी पर चक्षु (Chakshu) सुविधा पर इस तरह के संदिग्ध फ्रॉड कम्युनिकेशन की रिपोर्ट करके सभी की मदद कर सकते हैं।”

    आप ‘चक्षु’ पर फ्रॉड कम्युनिकेशन की रिपोर्ट कर सकते हैं। बता दें कि, यह लोगों को संदिग्ध कॉल, एसएमएस और वॉट्सऐप मैसेजों की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है जो साइबर अपराध, इम्पर्सोनेटिंग स्कैम, फेक जॉब/लॉटरी ऑफर या मोबाइल टावर इंस्टॉलेशन, केवाईसी अपडेशन, लोन एप्लिकेशन आदि जैसे कामों से आ सकते हैं।

    फ्रॉड कम्युनिकेशन की शिकायत करने के लिए, आप संचार साथी पोर्टल (www.sancharsaathi.gov.in) पर जा सकते हैं और सिटिजन सेंट्रिक सर्विसेस (Citizen-Centric Services) देख सकते हैं। यहां से, आप चक्षु सिलेक्ट कर सकते हैं और मीडियम, कैटेगरी, डेट और टाइम, अपना नाम और अन्य डिटेल भर सकते हैं। आप अपनी रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट (यदि कोई हो) भी अपलोड कर सकते हैं। सारी जरूरी फील्ड भरने के बाद, एक OTP के साथ अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।

    ब्लॉक किए 18 लाख मोबाइल नंबर

    हाल ही में टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने टेलीकॉम कंपनियों को 18 लाख मोबाइल नंबर ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। करीब 18 लाख मोबाइल नंबर ऐसे थे जिन्हें भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों द्वारा ब्लॉक किया जाएगा। इस कदम को साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर सरकार द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने साइबर अपराध के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 28 हजार से अधिक मोबाइल फोन को डिस्कनेक्ट करने का आदेश जारी किया है। अब सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को ब्लॉक किए गए फोन में इस्तेमाल किए गए कई मोबाइल नंबर को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है।

    यह भी पढ़ें :  सरस संगीतमय श्रीमद देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन

    यह भी पढ़ें: महिलाओं में दिख रहे ये 7 लक्षण हो सकते हैं बांझपन का कारण

    यह भी पढ़ें: ‘हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा कराना चाहते हैं…’, फिल्म ‘हम दो हमारे 12’ के विरोध में उतरे मुसलमान

    यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के नेतृत्व में बदल गई भारतीय रेलवे की तस्वीर, लेकिन आम यात्रियों का हाल बेहाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में बेतहाशा एवं अनाधिकृत नामांकन शुल्क वृद्धि का विरोध

    March 30, 2026

    Korba: खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के लोकीता चौहान ने रजत एवं नाफिया ने जीता कांस्य पदक

    March 30, 2026

    LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, जानें सरकार की पूरी कार्य योजना

    March 30, 2026

    दिव्य श्री हनुमंत कथा स्थल में चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय, अब तक आधा दर्जन महिलाएं हुईं चेन स्नैचिंग की शिकार, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

    March 30, 2026

    राशिफल 30 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 30, 2026

    IDBI बैंक में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स की भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2026

    March 30, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026755 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026628 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026551 Views
    Don't Miss

    जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में बेतहाशा एवं अनाधिकृत नामांकन शुल्क वृद्धि का विरोध

    March 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा में चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों से लिए…

    Korba: खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के लोकीता चौहान ने रजत एवं नाफिया ने जीता कांस्य पदक

    March 30, 2026

    LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, जानें सरकार की पूरी कार्य योजना

    March 30, 2026

    दिव्य श्री हनुमंत कथा स्थल में चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय, अब तक आधा दर्जन महिलाएं हुईं चेन स्नैचिंग की शिकार, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.