Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 30 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 30 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260323 WA00092
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज सोमवार के दिन चंद्रमा सिंह राशि में स्थित है, जिसके कारण आज वृषभ, वृश्चिक और कुंभ जैसी राशियों की किस्मत के सितारे बुलंदी पर रहेंगे और इन्हें करियर-कारोबार में सफलता और सुख-संपत्ति की प्राप्ति होगी.  आज चैत्र मास के शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में स्थित है, जिसके कारण आज वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशियों का गुडलक पूरे दिन काम करेगा और इन्हें करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी तो वहीं समाज में इनकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, लेकिन यदि बात करें मेष और सिंह जैसी राशियों की तो आज इन्हें क्रोध से बचते हुए धैर्यपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता रहेगी. सुख-संपत्ति और सेहत आदि को लेकर आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानने के लिए जरूर पढ़ें 30 मार्च 2026, सोमवार का पूरा राशिफल.

    मेष राशि

    30 मार्च, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज आप अपने गुस्से पर संयम रखें. शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. अधिक परिश्रम के अंत में कम सफलता से निराशा पैदा होगी. नौकरीपेशा लोगों को काम ज्यादा होने से थोड़े परेशान हो सकते हैं. संतान के मामले में चिंता पैदा होगी. पेट संबंधी बीमारियों से परेशान होंगे. यात्रा में अवरोध आएगा. सरकारी काम में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद रह सकता है. विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करने की सलाह दी जाती है.

    वृषभ राशि

    30 मार्च, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आप सभी काम दृढ़ आत्मविश्वास और अटल मनोबल के साथ पूरा कर सकेंगे. इस कारण नौकरी और व्यापार में आपकी उन्नति होगी. पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. सरकार अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. खेलकूद और कला के क्षेत्र में कलाकारों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा. संतान के काम के पीछे खर्च होगा. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा.

    मिथुन राशि

    30 मार्च, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज का दिन आपके लिए अच्छा और लाभदायी होगा. मित्र, बंधु-बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. आर्थिक मामलों में आप सजग रहेंगे. कहीं निवेश करने का प्लान कर रहे हैं, तो आज जरा संभलकर ही रहें. आज आपका मन चंचल होने की वजह से विचारों में जल्दी-जल्दी परिवर्तन आएगा. तन-मन में ताजगी का अभाव रहेगा. नए काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है. विरोधियों को आप परास्त कर पाएंगे. आनंद-उल्लास और भाग्यवृद्धि का दिन है.

    यह भी पढ़ें :  Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    कर्क राशि

    30 मार्च, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज का दिन मध्यम फलदायी है. आपके मन में किसी बात की ग्लानि रहेगी. जो भी काम करेंगे, उसमें आपको संतोष नहीं मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा. दांयी आंख में परेशानी होने की आशंका बनी रहेगी. परिजनों से मनमुटाव हो सकता है. आपका मानसिक व्यवहार नकारात्मक रहेगा. कार्यस्थल पर आपका काम अधूरा रह सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ने में सफलता नहीं मिलेगी. किसी भी प्रकार की अनैतिक प्रवृत्ति से आज दूर ही रहें. खर्च पर संयम रखें.

    सिंह राशि

    30 मार्च, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज किसी भी काम के संबंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे. कार्यस्थल पर आपके कार्य करने के तरीकों की प्रशंसा होगी. पिता तथा बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दोपहर के बाद आपके स्वभाव में क्रोध और व्यवहार में उग्रता रहेगी. इस पर अंकुश रखें. सिर दर्द तथा पेट संबंधी शिकायतें रहेंगी. दांपत्यजीवन में मेल-जोल रहेगा. प्रेम जीवन में संतुष्टि के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा.

    कन्या राशि

    30 मार्च, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. शारीरिक और मानसिक चिंता में रहेंगे. इगो के कारण किसी के साथ झगड़ा हो सकता है. आकस्मिक धन खर्च होगा. दांपत्यजीवन में परेशानी आ सकती है. मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा. इस दौरान आपको बाहर जाने या खाने से बचना चाहिए. अधीनस्थ व्यक्ति तथा नौकरवर्ग से परेशानी का अनुभव होगा. कार्यस्थल पर भी आपका काम समय पर पूरा नहीं हो सकेगा. आज ज्यादातर समय मौन रहें और धैर्य के साथ दिन गुजारें.

    यह भी पढ़ें :  Korba: गांधी जयंती पर सतरेंगा पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान, पौधे भी रोपे गए

    तुला राशि

    30 मार्च, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आपका आज का दिन शुभफलदायक और लाभप्रद है. मित्रों के साथ मिलना- जुलना या पर्यटन का आनंद मिलेगा. परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा. पुत्र और पत्नी से सुख संतोष का अनुभव होगा. नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि होगी. व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे. अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है. दांपत्यजीवन में उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त कर सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, लेकिन पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों में भी ध्यान रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

    वृश्चिक राशि

    30 मार्च, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज गृहस्थजीवन की सार्थकता आपको समझ में आएगी. घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा. आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे. व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे. आय में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा. उच्च अधिकारियों तथा बुजुर्गों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. संतान से संतोष मिलेगा. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. प्रेम जीवन में रोमांस छाया रहेगा. जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे.

    धनु राशि

    30 मार्च, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है. किसी भी काम को करने में उमंग- उत्साह का अभाव रहेगा. शारीरिक तथा मानसिक रूप से चिंता में रहेंगे. नौकरी और व्यापार में तकलीफ और अवरोध उत्पन्न होंगे. ऑफिस में अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से हानि होने की आशंका रहेगी. विरोधियों से सावधानी बरतें. आज केवल अपने काम पर ध्यान दें. धैर्य के साथ दिन गुजारें.

    यह भी पढ़ें :  स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    मकर राशि

    30 मार्च, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आपके कार्यालय एवं व्यापार में परिस्थिति आपके अनुकूल होगी. आज समय पर ऑफिस के काम पूरे कर पाएंगे. व्यापार तथा सामाजिक काम के लिए बाहर जाने का अवसर मिल सकता है. खान-पान एवं घूमने-फिरने में ध्यान रखें. आकस्मिक खर्च के योग हैं. भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेगा. स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता जरूर रह सकती है. घुटनों में दर्द हो सकता है. नेगेटिव विचारों को अपने से दूर रखें. नए काम की शुरुआत आज ना करें.

    कुंभ राशि

    30 मार्च, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज आपमें दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास बहुत ज्यादा रहेगा. मैरीड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा. प्रेम जीवन में आप सकारात्मक विचार रखते हुए आगे बढ़ेंगे. दोस्तों के साथ मुलाकात होगी. छोटा प्रवास या आनंददायी पर्यटन का योग बना रहेगा. रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से मन प्रसन्न होगा. समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. वाहन सुख प्राप्त होगा. भागीदारी से लाभ होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे.

    मीन राशि

    30 मार्च, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आज आपका दिन शुभ फलदायी है. आज आप आत्मविश्वासी बने रहेंगे. आरोग्य खूब अच्छा रहेगा. मन में ताजगी के कारण समय पर अपना काम कर पाने की स्थिति में रहेंगे. घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा. दैनिक काम अच्छी तरह से कर पाएंगे. विरोधियों पर विजय मिलेगी. स्वभाव में उत्तेजना रहेगी. आज आप मर्यादा और विनम्रता से ही बातचीत करें. महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिल सकते हैं. सहकर्मियों एवं नौकरों का सहयोग मिलेगा.

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.