Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास

    May 25, 2026

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी, अस्पताल की सेवा से भावुक हुआ परिवार, बेटे का नाम रखा “शिवाय”
    Featured

    शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी, अस्पताल की सेवा से भावुक हुआ परिवार, बेटे का नाम रखा “शिवाय”

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260410 WA00222
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:अस्पताल सिर्फ इलाज की जगह नहीं होता, कई बार यही जगह किसी परिवार के लिए उम्मीद, भरोसे और नई जिंदगी की शुरुआत बन जाती है। कोरबा से आई एक ऐसी ही कहानी हर किसी का दिल छू रही है।

    नया बस स्टैंड क्षेत्र में संचालित शहर के प्रतिष्ठित शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी का सुखद समाचार सामने आया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर जन्मे नवजात शिशु का नाम “शिवाय” रखा गया है, जो अस्पताल के नाम से प्रेरित है।

    यह खुशखबरी बालगी निवासी श्रीमती नीलम पटवार एवं उनके पति श्री रोशन पटवार के घर आई है। डिलीवरी का पूरा केस स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा सुरभि द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

    अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस पहली डिलीवरी के साथ ही शिवाय हॉस्पिटल ने क्षेत्र में मातृत्व सेवाओं की एक मजबूत शुरुआत की है।

    परिजनों ने अस्पताल की सुविधाओं और डॉक्टरों की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि को एक नई शुरुआत बताते हुए भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया।

    नया बस स्टैंड क्षेत्र में संचालित शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर अपनी सेवा भावना के लिए चर्चा में है। बलगी निवासी नीलम पड़वार को प्रसव के लिए यहां भर्ती कराया गया था। परिवार के लिए यह समय चिंता और उम्मीद दोनों से भरा हुआ था।
    23 मार्च को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा सुरभि के कुशल मार्गदर्शन में नीलम पड़वार ने नॉर्मल डिलीवरी से एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। इस पल ने पूरे परिवार की चिंताओं को खुशी में बदल दिया। लेकिन इस कहानी को खास बनाता है परिवार का वह फैसला, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ की सेवा, देखभाल और अपनापन देखकर पड़वार परिवार इतना प्रभावित हुआ कि उन्होंने अपने नवजात बेटे का नाम ही “शिवाय” रख दिया ठीक उसी अस्पताल के नाम पर, जिसने उन्हें यह खुशियां दीं। परिवार का कहना है कि यहां सिर्फ इलाज नहीं हुआ, बल्कि हर पल हिम्मत, भरोसा और अपनापन मिला। मुश्किल समय में जिस तरह डॉक्टरों और स्टाफ ने साथ निभाया, वह उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। यह नाम अब सिर्फ एक पहचान नहीं, बल्कि उस भरोसे और कृतज्ञता की कहानी है, जिसे यह परिवार जिंदगी भर संजोकर रखेगा। ऐसी कहानियां हमें याद दिलाती हैं कि चिकित्सा केवल इलाज नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और इंसानियत का सबसे खूबसूरत रूप है।

    यह भी पढ़ें :  बंगाल में अब 'नो कोर्ट, सीधा डिपोर्ट': CM शुभेंदु अधिकारी ने अवैध बांग्लादेशियों को BSF को सौंपने का दिया आदेश

    यह भी पढ़ें: Gwalior: सरकारी नौकरी लगते ही पति को छोड़ मायके चली गयी पत्नी, ससुराल बुलाने गया पति तो कर दिया चाकू से हमला, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: Bihar: जरा सी बात पर पहले सिर धड़ से किया अलग, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

    यह भी पढ़ें: Aligarh: AMU में पुलिस की बड़ी रेड; हथियार-कारतूस, नकली नोट सहित संदिग्ध दस्तावेज बरामद

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास

    May 25, 2026

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026

    Korba: घर में फाँसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    May 25, 2026

    यूपी पुलिस ने कुख्यात अपराधी रवि यादव को एनकाउंटर में किया ढेर, दूल्हे की हत्या कर हो गया था फरार

    May 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,553 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,002 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026886 Views
    Don't Miss

    लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास

    May 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: माननीय मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सोमवार को शांतिनगर क्षेत्र में…

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026

    Korba: घर में फाँसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.