Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लिटिल मंचकिन किंडरगार्टन स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
    Featured

    लिटिल मंचकिन किंडरगार्टन स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241221 222619 9142
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बच्चों को वर्चुअल वर्ल्ड नहीं,फिजिकल वर्ल्ड में रखें माता-पिता : निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय

    कोरबा/स्वराज टुडे: “प्रारंभिक बचपन की नींव” इस उद्देश्य के साथ लिटिल मंचकिन किंडरगार्टन स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह वर्ष 2024-25 ‘टुगेदर वी शाइन’ का भव्य आयोजन 20 दिसंबर 2024 को होटल टॉप इन टाउन आईटीआई, में धूमधाम से किया गया।
    समारोह के मुख्य अतिथि श्री आशुतोष पांडेय (आईएएस) आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी, सदस्य, छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद थे।

    IMG 20241221 WA0033 IMG 20241221 WA0029

    स्कूल की डायरेक्टर डॉ. कविता तिवारी ने अतिथि द्वय का स्वागत बैज लगाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व स्वागत की औपचारिकता के पश्चात मंचीय उद्बोधन में अतिथियों ने विद्यालय परिवार को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा कि बच्चों की नई शिक्षा नीति में अभिभावकों की भी उतनी जिम्मेदारी होनी चाहिए जितनी कि छात्रों व शिक्षकों की होती है। उन्होंने कहा कि आज बच्चे अपने माता-पिता, अपने हमजोली के साथ नहीं बल्कि टीवी और मोबाइल के साथ बड़े हो रहे हैं।

    IMG 20241221 WA0028

    वर्चुअल वर्ल्ड बच्चों के बचपन को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को वर्चुअल वर्ल्ड नहीं बल्कि फिजिकल वर्ल्ड में रखें। बच्चों को धूल,मिट्टी, पसीने में बड़ा करने की कोशिश करें क्योंकि इससे ही सिंचकर-पल कर बड़े हुए बच्चे पीपल के पेड़ की तरह मजबूत होंगे ना कि शो-दार पौधे की तरह कमजोर।

     

    आयुक्त ने कहा कि बच्चों को अपने साथ हर एक्टिविटी में माता-पिता शामिल करें। अपने बच्चों में सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर रहने की आदत अभी से डालें। उन्हें पानी-बिजली की बचत करना, साफ- सफाई जैसे प्रेरक गतिविधियों से अवगत कराते हुए उनके उपयोग के महत्व को भी समझाया जाए। बच्चों में खास अवसर पर पौधारोपण करने की भी आदत डालें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरबा में धूल और डस्ट के बीच हम रहते हैं, उसमें पेड़-पौधे ही ऑक्सीजन देकर बचाकर रखे हैं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कभी मरता नहीं, वह री-यूज हो जाता है ,रिसाईकल हो जाता है पर खत्म नहीं होता इसलिए प्लास्टिक का उपयोग करने की आदत में भी बदलाव जरूरी है। आयुक्त ने कहा कि अच्छी आदतों के साथ बढ़ते बच्चे ही देश के संस्कृत नागरिक बनकर स्वयं और अपने देश को तरक्की के राह पर अग्रसर करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    IMG 20241221 WA0032 1

    नगर निगम आयुक्त होने के नाते नगर में साफ-सफाई, बिजली, पानी की बेहतर सुविधा देना मेरी जिम्मेदारी है और इसमें सबका सहयोग जरूरी है। आयुक्त ने आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को अपनी शुभकामनाएं दी।

    इससे पूर्व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी ने कहा कि बच्चे खेल-खेल में सीखते हैं और यह विद्यालय बच्चों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर उनके शारीरिक, मानसिक, शैक्षणिक विकास के लिए कार्य कर रहा है। अपने कर्म का बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर हो, यह शुभकामना है। श्री तिवारी ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अभिभावकों की भावनाओं के साथ जुड़ कर जो शिक्षा देने का प्रयास हो रहा है, वह बच्चों के लिए लाभकारी होगा। उद्बोधन बाद डायरेक्टर डॉ. कविता तिवारी ने दोनों अतिथियों को शॉल-श्रीफल और विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

    इससे पूर्व अपने स्वागत उद्बोधन में स्कूल निदेशिका डॉ. कविता ने कहा कि यह स्कूल कोरबा के पालकगणों के विश्वास पर शत- प्रतिशत खरा उतरा है। विगत तीन वर्ष के इस स्कूल ने आज कोरबावासियों के दिल में जो विश्वास पैदा किया है वह सदैव बना रहेगा। शिक्षा का स्तर आने वाले समय में और बेहतर कर बच्चों की नीव को और मजबूती प्रदान की जाएगी।

    IMG 20241221 WA0026

    इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक और संदेशपरक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में डायरेक्टर डॉ. कविता तिवारी के मार्गदर्शन में विद्यालय के समस्त शिक्षक और स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। इस वार्षिकोत्सव में अभिभावकों के साथ स्कूल की अध्यापिकाएं अंजुषा सिंह, विभा सिंह, रंजीता चौधरी व निकिता शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही।

    यह भी पढ़ें :  पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    October 10, 2026

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ, संतुलित एवं सार्थक जीवन का आधार है। व्यक्ति का…

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.