Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 28 अगस्त 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 28 अगस्त 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 28 अगस्त दिन बुधवार को चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र उपरांत आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करते हुए मिथुन राशि पर संचार करेंगे। साथ ही आज बुध कर्क राशि में मार्गी भी होने वाले हैं। ग्रह-नक्षत्र के इस परिवर्तन से वृषभ, तुला, मकर समेत कई राशियों को अच्छा लाभ होगा और धनु, मीन समेत कुछ राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपका दिन आज कैसा रहेगा जानने के लिए देखें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि

    मेष राशि वालों को बुधवार का दिन सामान्य रहने वाला है। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा और रिश्ता मजबूत होगी। संतान की मनमानी के कारण आज आप कुछ चिंतित रह सकते हैं। छात्रों को शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी में बिताएंगे। छोटी सी बात पर परिवार का माहौल बिगड़ सकता है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों का बुधवार के दिन भाई-बंधुओं के साथ अच्छा तालमेल रहेगा और किसी मेहमान का आगमन भी हो सकता है। आज विकास के क्षेत्र में आपके अनुभव अन्य लोगों को भाने लगे हैं, कुछ दिनों बाद नए अवसर भी मिल सकते हैं। कड़ी मेहनत के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपकी आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय के लिए की गई यात्राएं लाभकारी रहेंगी। नौकरी करने वालों के अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत और गृहस्थ जीवन दोनों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वाले आज के दिन मानसिक तौर पर सेहतमंद रहेंगे। आप व्यस्तता के बीच अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे आपका लव पार्टनर खुश नजर आएगा। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके अनुसार बेहतर होगा और सहकर्मियों के सहयोग से प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो जाएगा। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आज आप कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा, लेकिन अगर आप समझदारी से पैसा खर्च करेंगे तो आप इसे मजबूत करने में सफल रहेंगे। शाम का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: बहन पर डाली गंदी नजर तो दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    कर्क राशि

    कर्क राशि वाले आज सोचेंगे कुछ और लेकिन होगा कुछ और। व्यापार में आज कोई फैसला लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। दैनिक कारोबारियों को आज कोई नया अनुबंध मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे मौज मस्ती में कार्य पूरा कर पाएंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। लव लाइफ में आज आपको प्यार और सम्मान मिल सकता है। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में पिता व गुरुओं का पूरा साथ मिलेगा। शाम के समय किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी होगी।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बड़ी सफलता वाला रहेगा, लेकिन आपको वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाकर चलना होगा। व्यापार में आज कोई जोखिम उठाना पड़े तो अवश्य लें क्योंकि इससे आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। नौकरी करने वालों के ऑफिस में अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। राजकीय पक्ष से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आज आपको वापस मिलने के योग बन रहे हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और कई खास लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम के समय जीवनसाथी के साथ जरूरी चर्चा करेंगे।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत आज कुछ नरम और गरम रह सकती है। अगर आपका कोई कार्य काफी समय से अटका हुआ है तो आज वह पूरा होने की संभावना बन रही है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और संतान से जुड़ी समस्या भी दूरी होगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। अगर कोई व्यापार साझेदारी में चल रहा है तो उसमें आपको उत्तम लाभ की प्राप्ति होगी। शाम के समय आप माता और जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत, कोरबा में भाजपा का भव्य विजय उत्सव

    तुला राशि

    तुला राशि वालों को आज कई दिनों से चला आ रहा आर्थिक संकट खत्म होगा और अच्छा धन लाभ होगा। बच्चों को अच्छे कर्म करते देखकर प्रसन्न होंगे और बच्चों की शिक्षा पर कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी व व्यापार करने वालों को आज अच्छा फायदा मिलेगा और करियर में अच्छी उन्नति होगी। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत रहेंगे और शाम के समय पूरे परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के सितारे बताते हैं कि आपको आज सेहत का ध्यान रखना होगा। व्यापार में पहले लिए गए निर्णय आज सार्थक होंगे और इससे लाभ की स्थिति बनेगी। अगर कोई बिजनस पार्टनरशिप में चल रहा है तो आज उसमें अच्छा मुनाफा होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और बच्चों के भविष्य को लेकर कोई ठोस निर्णय भी ले सकते हैं। आज कुछ धन और समय परोपकार के कार्यों में खर्च होगा। सामाजिक क्षेत्रों में आपका प्रभाव बढ़ा हुआ नजर आएगा। भाई-बहन आज के दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। शाम के समय जीवनसाथी के साथ देव दर्शन का लाभ लेंगे।

    धनु राशि

    धनु राशि वाले आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कारोबार में नए बदलाव लाएंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात बन सकती है। जीवनसाथी से आज उपहार मिलने की संभावना है। अगर कोई स्वास्थ्य संबंधी बीमारी आपको परेशान कर रही थी तो आज सेहत में सुधार आएगा। नौकरी करने वाले आज किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

    मकर राशि

    मकर राशि के सितारे बताते हैं कि आपके दिन को आज उत्साहवर्धक कहा जा सकता है। अगर किसी मित्र से काफी समय से तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। भाई के सहयोग से पारिवारिक बिजनस में चल रही समस्या समाप्त होगी। आर्थिक पक्ष अच्छा बना हुआ है और पुराने कर्जों से मुक्ति भी मिलेगी। दैनिक व्यापारियों को लाभ होगा और खर्चे भी आसानी से निकल आएंगे। शत्रु पक्ष को आज कमजोर ना समझें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शाम का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत होगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 11 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज विजय दिलाने वाला रहेगा लेकिन इसके लिए आपको समय का सदुपयोग करना होगा। ससुराल पक्ष से आज संबंध मधुर रहेंगे और उनका सहयोग भी मिलेगा। राजनीतिक पक्ष से नए सौदे के अवसर मिलेंगे। पिताजी के मार्गदर्शन से बिजनस में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जनता का अच्छा सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वाले जातक आज अपने काम से सभी को प्रभावित करेंगे, जिससे अधिकारी काफी प्रसन्न होंगे। शाम का समय परिजनों की समस्या सुनने और समाधान करने में व्यतीत होगा।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। किसी कार्य को लेकर उत्साहित हैं तो वह दोपहर के बाद ही पूर्ण होगा। व्यवसाय से जुड़े किसी भी कार्य में आज शीघ्र निर्णय लें अन्यथा लाभ के अवसर का उचित परिणाम आपको नहीं मिल पाएगा। आज पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, इसलिए डॉक्टर से सलाह लेते रहें। अगर आपका कोई काम काफी समय से लंबित था तो वह आज मित्रों के सहयोग से पूरा हो सकता है। शाम को घर मेहमानों का आगमन हो सकता है, इस पर भी कुछ धन खर्च होगा।

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: मछली का सिर खाने वाले 98% लोगों को नहीं पता है ये सच्चाई, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

    यह भी पढ़ें: स्वरोजगार: इस प्रजाति का बकरी पालन आपको बना देगा करोड़पति, जान लें व्यवसाय का ये तरीका

    यह भी पढ़ें: स्वरोजगार: सिर्फ एक कमरे से शुरू कर सकते हैं यह सुपरहिट बिजनेस, 45 दिन बाद कमाई शुरू, जाने मशरूम की खेती करने का शानदार तरीका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026964 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026861 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026823 Views
    Don't Miss

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार रात धार्मिक भावनाएं आहत होने और…

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.