Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शोक संदेश : मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दनजी शर्मा जी का निधन, आज मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    March 31, 2026

    New Delhi: 1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?

    March 31, 2026

    राशिफल 31 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 28 अक्टूबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 28 अक्टूबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 28 अक्टूबर दिन सोमवार को चंद्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करने वाले हैं, जिससे चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से नौवें व पांचवें भाग में मौजूद रहेंगे, जिससे नवम पंचम योग बन रहा है। नवम पंचम योग के साथ आज ब्रह्म योग और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा और सिंह राशि वालों की परिवार व कारोबार में चल रहीं परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। वहीं वृषभ राशि वालों को मेहनत करने के बाद भी आशाजनक परिणाम नहीं मिलेंगे। ग्रहों की स्थितियों के बीच सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं…

    मेष राशि

    मेष राशि वालों में सोमवार के दिन धार्मिक भावनाएं जागृत होंगी। आज आप दैनिक कार्य, पूजा पाठ से समय निकालकर धार्मिक यात्रा पर उपस्थित रहेंगे और दान की भावना भी रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा कारोबार नहीं होगा इसलिए लाभ कमाने की नीति अपनाएंगे। नौकरी करने वालों का आज ऑफिस में प्रभाव बढ़ेगा और किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। घर के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा और दिवाली को लेकर काफी धूम भी रहेगी। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से आपके कई काम बनेगे। शाम के समय दिवाली की सजावट के कार्य करेंगे।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य एवं अन्य घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत को छोड़कर बाकी समय में कामकाज की वजह से मानसिक उलझन रहेगी। नौकरी या व्यवसाय में सफलता आती-जाती रहेगी। आज जिस काम को करने से आप भागेंगे, वह काम आपको करना पड़ेगा। धन प्राप्ति के लिए किसी की चापलूसी करनी पड़ेगी, इसके बाद भी परिणाम आशाजनक नहीं रहेंगे। शाम से उलझन कम होने लगेंगी। परिवार में एक-दूसरे की मदद करके ही सामंजस्य बनाया जा सकता है।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। जिस काम से आप लाभ की उम्मीद कर रहे हैं, उसे छोड़कर कोई अन्य काम आपको लाभ देगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा लाभ से वंचित रह जाएंगे। कुछ समय के लिए व्यापारी वर्ग को निराशा हो सकती है, लेकिन शाम को स्थिति बदली तो अधिक लाभ मिल सकता है। महिलाओं के विचार पल-पल बदलते रहेंगे, जिससे कार्य की सफलता संदिग्ध रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का फल किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। स्वास्थ्य कुछ समय के लिए गड़बड़ हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Noida International Airport ने बदल दी किसान की किस्मत, खुद की हेलीकॉप्टर से थाईलैंड जाने की तैयारी !

    कर्क राशि

    कर्क राशि वाले आज अधिकांश समय लापरवाही करेंगे लेकिन धीरे धीरे सभी कार्यों को पूरा करते जाएंगे। सुबह यात्रा का प्लान बनेगा, लेकिन अचानक यात्रा रद्द भी हो सकती है। आज आपको अपनी इच्छाओं को त्याग कर परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकांश कार्य बिना बौद्धिक परिश्रम के ही पूरे हो जाएंगे। आज भूलकर भी उधार ना दें, अन्यथा आप निश्चित रूप से डूबेंगे। सेहत में ताजगी रहेगी। शाम के समय घर पर दीपावली की साज-सजावट का कार्य कर सकते हैं।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा। मकान व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है और किसी से अटका धन प्राप्त होगा। दिनचर्या को सामान्य बनाए रखने के लिए विवेकपूर्ण व्यवहार की अधिक आवश्यकता है। परिवार व कारोबार में चल रहीं परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और भाइयों व मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और कई खास लोगों से जान पहचान बढ़ाने का मौका मिलेगा। दिवाली के मौके पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा और परिवार का कोई सदस्य जो दूर रहता है, वह दिवाली के मौके पर घर आ सकता है।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। आज आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे होते जाएंगे और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे। नौकरी करने वालों को ऑफिस गिफ्ट या बोनस मिलने की संभावना बन रही है। आपके जीवन में कई नई चीजों का आगमन होगा और आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। व्यापार करने वालों को आज दिवाली की वजह से अच्छा मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर करेंगे और घर की साज सजावट को लेकर परिजनों से चर्चा भी कर सकते हैं। शाम का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Mathura: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में फूटा लोगों का गुस्सा, दिल्ली-आगरा हाईवे किया जाम, एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के आज कई सरकारी काम पूरे होंगे और परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी भी लग सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी प्रॉपर्टी व जमीन में निवेश करने का मौका मिलेगा और अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अगर कुछ समय से परिवार का माहौल खराब चल रहा है तो वह आज खत्म हो जाएगा और घर के छोटे बच्चे दिवाली की मौज मस्ती करते नजर आएंगे। व्यापार व कारोबार करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा और आपके कोष व सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों को आज मेहनत का फल ना मिलने से गुस्सा आएगा। दिन का पहला भाग शांतिपूर्वक बीतेगा लेकिन उसके बाद दिन व्यर्थ की भागदौड़ भरा रहेगा। अवांछित गतिविधियों में समय बर्बाद होगा। अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। आज उधार देने के व्यवहार को सीमित रखें, नहीं तो पैसों से जुड़ी उलझनों में फंस जाएंगे। आर्थिक कारणों से परिवार में किसी से अनबन संभव है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी।

    धनु राशि

    धनु राशि वाले आज सुबह से ही शुभ प्रसंग से उत्साहित रहेंगे। परिवार का जो सदस्य घर से दूर रहता है, वह दिवाली के मौके पर घर आ सकता है। दिवाली की वजह से घर में कई पकवान और मिठाइयां बनाई जाएंगी और साज सजावट का कार्य भी चलता रहेगा। नौकरी करने वालों को सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा और उनकी मदद से नए प्रोजेक्ट पर काम कर पाएंगे। व्यापार में दिवाली की खरीदारी को लेकर अच्छी बिक्री होगी। भाइयों के साथ चल रही अनबन दूर होगी और दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की प्लानिंग भी करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  ढपढप मे प्रारम्भ हुआ पं. धीरेन्द्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा, जबरदस्त भीड़ के साथ दिखा आस्था एवं भक्ति का समन्यवय

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। दिन की शुरुआत बेचैनी से भरी रहेगी, नुकसान के डर से किसी भी काम में जल्दी से मन नहीं लगेगा। घर में कोई न कोई समस्या बनी रहेगी, जिसकी वजह से भागदौड़ की स्थिति लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज जोखिम लेने से बचें, संतुष्ट रवैया अपनाएं। सहकर्मी सामने से मित्रवत रहेंगे लेकिन पीछे से गड़बड़ कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा और एक दूसरे की मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। शाम के समय घर के बच्चों के साथ दिवाली की खरीदारी के मूड में रहेंगे।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देगा, कभी प्रसन्नता तो कभी उत्साह में कमी रहेगी। व्यापारी वर्ग आज सुबह से ही धन को लेकर चिंतित रहेंगे लेकिन धीरे धीरे अच्छी बिक्री भी होती जाएगी। पूर्व नियोजित कार्यों से कम लाभ होगा और किसी अच्छी जगह निवेश करने का मौका भी मिलेगा। नौकरी करने वाले अपने काम से काम रखें और किसी भी विवाद से दूर रहें। परिवार में किसी के रूखे व्यवहार के कारण शांत वातावरण अचानक बिगड़ जाएगा। शाम के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। घर के बुजुर्ग या वरिष्ठ नागरिकों की सलाह को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों पर आज काम का अधिक बोझ रहेगा और ऑफिस से दिवाली गिफ्ट मिलने की संभावना भी बन रही है। व्यापारी आज भाग्य के सहयोग से अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अधिक लाभ के अवसर मिलेंगे। आपकी टालमटोल की नीति से परिवार के लोग नाराज होंगे। बच्चों के किसी काम की वजह से भागदौड़ की स्थिति रहेगी, अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शोक संदेश : मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दनजी शर्मा जी का निधन, आज मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    March 31, 2026

    New Delhi: 1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?

    March 31, 2026

    राशिफल 31 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 31, 2026

    Korba: दो बाइकों की हुई जानलेवा भिड़ंत, सुरक्षाकर्मी की इलाज के दौरान मौत, दो अन्य घायल

    March 31, 2026

    हनुमंत कथा में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सपरिवार टेका मत्था

    March 31, 2026

    ढप-ढप बांकी मोंगरा में आज सजेगा दिव्य दरबार, पं. धीरेंद्र शास्त्री करेंगे लोगों की प्रेत बाधा समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान

    March 31, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026759 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026630 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026609 Views
    Don't Miss

    शोक संदेश : मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दनजी शर्मा जी का निधन, आज मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    March 31, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दनजी शर्मा जी का देवलोक…

    New Delhi: 1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?

    March 31, 2026

    राशिफल 31 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 31, 2026

    Korba: दो बाइकों की हुई जानलेवा भिड़ंत, सुरक्षाकर्मी की इलाज के दौरान मौत, दो अन्य घायल

    March 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.