Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 24 दिसंबर 2024 :
    Featured

    राशिफल 24 दिसंबर 2024 :

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241217 093013 3147
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल:  24 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय दृष्टि से वृषभ, कन्या, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। दरअसल चंद्रमा के इस गोचर के बीच आज गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग बनेगा। ऐसे में आज मंगलवार का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।, जानिए आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज छठे भाव के चंद्रमा कई मामलों में प्रतिकूलता को दर्शा रहे हैं। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा और कुछ नई चुनौतियों का भी सामना करना होगा। सेहत और पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी के कारण आज आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। आपके लिए आज बिजनेस की बात करें तो लोहा और तांबे के कारोबार में फायदा हो सकता है। आपको आज लोन मिलने में भी सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में कहासुनी होने की आशंका है।

    ​वृषभ राशि

    आपकी रुचि आज धर्म कर्म के कार्यों में रहेगी। कारोबार में व्यापारियों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अनुभव और प्रबंधन क्षमता से स्थिति को संभाल पाएंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। आपको अपने परिश्रम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लव लाइफ आपकी रोमांटिक रहेगी।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि पर सूर्य की दृष्टि रहेगी, ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र में मान सम्मान और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं तो वह भी आज आपको लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपको संयमित व्यवहार करना होगा। भावुकता और दिखाने के चक्कर पर आपको आज धन खर्च करने से बचना होगा। वैसे आज आपको संतान के कार्यों से हर्ष प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ आपको मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आप वाहन सुख भी आज प्राप्त कर सकते हैं। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का पूरा ध्यान रखें।

    यह भी पढ़ें :  सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों को आज कन्या राशि से जाते हुए चंद्रमा लाभ का अवसर प्रदान करेंगे। आज आप सामाजिक और राजनीतिक विषयों में भी रुचि लेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में भी आज के दिन कर्क राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा। आपके मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। कारोबार में आज का दिन कर्क राशि के जातकों की कमाई अच्छी होगी। दिन की अपेक्षा शाम का समय अधिक अनुकूल रहेगा। लव लाइफ में आपको आज खुशियां मिलेगी लेकिन पारिवारिक जीवन में माता की सेहत का ध्यान भी रखना होगा।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों की कोई चाहत पूरी होने से इन्हें खुशी मिलेगी। आप आज परिवार ओर दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। सुख साधनों की चीजों पर आज आप धन खर्च करेंगे। लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। वैवाहिक जीवन में आपके आज खुशियां बनी रहेगी। बच्चों के साथ आज आप मनोरंजक पल बिताएंगे। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज अच्छी खबर मिल सकती है और इनसे आपको अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त हो सकता है।

    कन्या राशि

    कन्या राशि से आज चंद्रमा का का गोचर तुला राशि में होगा और यहां से जाते हुए चंद्रमा आज आपको दांपत्य जीवन में सुखद अनुभवों से आनंदित करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पूर्व परिचित अथवा मित्र से हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को आज वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा आप अपनी वाक्पटुता और समझदारी से स्थिति को अनुकूल बनाए रख पाएंगे। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। हृदय रोग से प्रभावित जातकों को विशेष ध्यान रखना होगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    ​तुला राशि

    तुला राशि के जातकों को आज कामकाज और करियर में परिश्रम का पूरा लाभ और प्रतिफल प्राप्त होगा। लेकिन खर्च आपका आज बढा हुए होने से तनाव हो सकता है। आप आज किसी पुरानी पारिवारिक समस्या के फिर से सामने आने की वजह से परेशान हो सकते हैं। वैसे आज आपको मित्रों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ आज आपको तालमेल बनाकर रखना चाहिए इनसे किसी मुद्दे पर आपको उचित परामर्श मिल सकता है। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी को मनाने के लिए उन्हें गिफ्ट देना पड़ सकता है। सेहत की अनदेखी से बचें।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आपका कोई लंबे समय से अटका काम आज पूरा हो सकता है। पिता के सहयोग मिलेगा, ससुराल पक्ष में आपको आज ससुरजी से भी लाभ और सहयोग मिलने के योग है। आपने कहीं निवेश करने का मन बनाया है तो आज छोटी अवधि के निवेश से आपको बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आप आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। शाम का समय आपका आज मनोरंजक बीतेगा।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज प्रॉपर्टी के काम में सतर्कता से डील करने की जरूरत है। नौकरी में आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा। आप मित्रों के साथ आज पार्टी और मनोरंजन कर सकते हैं। व्यवसाय में आप अपने विरोधियों और शत्रुओं को परास्त कर पाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ आज आपके प्रेम बना रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ यादगार शाम को बिताएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए छात्रों को मानसिक भटकाव से बचना होगा।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि, आपका कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है। काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा भी सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन आपका सामान्य रहेगा। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से अच्छी खबर मिलेगी। आपको आज सेहत का ध्यान रखना चाहिए, और मौसम के अनुरूप आहार विहार का ध्यान रखना चाहिए।

    ​कुंभ राशि

    आज कुंभ राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी के साथ आपका सुखद समय बीतेगा। अगर आप साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं तो आज आपको साझेदारों से लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज पद और प्रभाव का फायदा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज महिला सहकर्मी से आपको सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रुचि रहेगी। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज खुशी मिलने वाली है।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको आज नौकरी में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत मिलने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। विरोधी भी आज आपकी प्रतिभा और क्षमता से प्रभावित होंगे और उनका व्यवहार मित्रवत रहेगा। नौकरी में चल रही परेशानी और तनाव से आपको आज राहत मिलेगी और आप दोस्तों के संग पार्टी और मनोरंजन कर सकते हैं।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.