Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Prayagraj : ससुराल में बेटी की संदिग्ध मौत, गुस्साए बाप ने खाई बदला लेने की कसम, फिर फिल्मी स्टाइल में उजाड़ दिया दामाद का पूरा घर, पढ़िए पूरी खबर​​​

    September 1, 2026

    कोरबा जिले में साक्षरता पखवाड़ा प्रारंभ, पहले दिन दिलाई गई साक्षरता की शपथ

    September 1, 2026

    कोरबा सराफा एसोसिएशन के राजू अध्यक्ष, राजेश सचिव और कोमल जैन कोषाध्यक्ष मनोनीत

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 23 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 23 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 23 मार्च शनिवार को चंद्रमा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से होते हुए सिंह राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज शनिवार को शनि के साथ चंद्रमा का समसप्तक योग बनेगा। इसके साथ ही आज शनिवार को शनि मंगल योग बना हुआ है और शुक्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। इन ग्रह स्थितियों के बीच आज शनिवार का दिन शनि की दोनों राशियों मकर और कुंभ के साथ तुला राशि के लिए भी लाभकारी रहेगा। देखें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि 

    आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए ख़ुशियों भरा रहने वाला है। रुपये पैसों से जुड़े कुछ मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ नए उपहार और आभूषण ले सकते हैं। आपके रिश्ते आज बेहतर होंगे। आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और भाइयों से मेलजोल बढ़ेगा। आज परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से सभी सदस्य खुश रहेंगे और उत्सव का माहौल भी रहेगा। आपको आज लालच के चक्कर में पैसा लगाने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

    वृषभ राशि 

    आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज काम शुरू हो सकता है। कुछ नए अनुबंधों से आपको लाभ मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि कोई भी निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें नहीं तो परेशानी होगी। आप रचनात्मक कार्यों में पूरी रुचि दिखाएंगे और कला जगत से जुड़े जातकों को आज कुछ बड़ा करने का मौका मिलेगा। आपको महत्वपूर्ण कार्यों में सावधानी बरतनी होगी और परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपका अपनी बहन से किसी बात पर विवाद हो सकता है।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, कानूनी मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे, जिससे आपके परिवार वाले खुश रहेंगे, लेकिन कार्यस्थल पर कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपको बचना होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी से किसी बात को लेकर आपका मतभेद हो सकता। आपको आपसी रिश्तों में सामंजस्य बनाकर रखना होगा। विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  Rewa: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नर्सों पर फोड़ा ठीकरा, असली जिम्मेदार डॉ. सोनल अग्रवाल को क्यों बचा रहा प्रशासन ?

    ​कर्क राशि

    आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल और सुखद रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाना चाहते हैं तो अपने पिता और घर के बड़ो से परामर्श जरूर कर लें नहीं तो पारिवारिक जीवन में इसका प्रतिकूल असर हो सकता है। आज सिंह राशि में बैठे चंद्रमा के कारण आपका प्रभाव और महत्व आज बढेगा। आपका तेज और प्रभाव देखकर विरोधी आज आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थी आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आपको अपनी आय और व्यय के बीच समन्वय बनाए रखना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है। संतान के करियर को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।

    ​सिंह राशि

    आज सिंह राशि के जातकों को जोखिम भरा काम करने से बचना होगा। लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आप अपनी सोच और ज्ञान से आज लाभ पा सकेंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में आज भाग ले सकते हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र के लिए आज कुछ नई योजनाएं बनाएंगे जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं लें, अन्यथा दिक्कत हो सकती है। शासन सत्ता का भी पूरा लाभ आपको मिलता दिख रहा है।

    ​कन्या राशि

    आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपकी कई परेशानियां खत्म होंगी। व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा, जिससे वे भविष्य के लिए कुछ पैसा भी बचा पाएंगे। आध्यात्मिक विषयों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा धर्मार्थ कार्यों में भी निवेश करेंगे। अगर आपने कुछ योजनाएं बनाई हैं तो उन पर अमल करें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 29 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​तुला राशि

    तुला राशि वालों को अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज सितारे बताते हैं कि अप्रत्याशित लाभ मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के साथ समझौता न करें, अन्यथा आपको दिक्कत हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करें नहीं तो धोखा मिल सकता है। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज काम की गति तेज रहेगी जिससे आपको फायदा मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में आज प्रेम और खुशी बनी रहेगी। आप अपने परिवार के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे। आज कोई नया अवसर मिलने से आपका मन आनंदित रहेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। यदि आपका कोई मित्र आपको निवेश संबंधी किसी योजना के बारे में बताता है तो आपको उसमें बहुत सोच-समझकर पैसा लगाना होगा। किसी बातों में आकर पैसा लगाना नुकसानदायक हो सकता है। लव लाइफ में आज का दिन आपका खुशियों भरा होगा, प्रेमी के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं।

    ​​धनु राशि

    आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए खर्चीला रह सकता है। आप अगर अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे तो यह आपके लिए बेहतर होगा। अगर आप उधार लेनदेन करने जा रहे हैं तो आज का दिन इस मामले में आपके पक्ष में नहीं दिख रहा है। वैसे आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यस्थल पर अपनी जगह बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपने वरिष्ठों से अनावश्यक वाद-विवाद में नहीं पड़ना चाहिए, अन्यथा प्रगति में बाधा आ सकती है। व्यापार करने वाले लोग आज खुश रहेंगे क्योंकि उन्हें उम्मीद से बढकर मुनाफ़ा मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने का मौका मिलेगा। आपको आज अपनी मेहनता का भी पूरा लाभ मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। पैसों के मामले में सावधानी बरतें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आज आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी और नौकरी कर रहे लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपको संपत्ति लाभ दिला सकता है। जो लोग जमीन या मकान में निवेश करना चाह रहे हैं आज उनको इस मामले में बड़ी सफलता मिलेगी। आपको अपने व्यक्तिगत कार्यों और लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखना होगा। आप अपने प्रियजनों के साथ तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी बात या व्यवहार के कारण किसी से वाद विवाद होने की आशंका है। निजी जीवन में आप सामंजस्य पर पूरा जोर देंगे। आप अपने दोस्तों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपके मन में जो भी चल रहा है उसे किसी से साझा न करें, नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप बिना किसी झिझक के अपने काम में आगे बढ़ेंगे और लोगों को आश्चर्यचकित कर देंगे। आपको आज भाग्य का भी लाभ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी जिसका फायदा आप कार्यक्षेत्र में प्राप्त कर पाएंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आज आप भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफलता दिलाएंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा और आज व्यवसाय में कमाई अच्छी होने से मन प्रसन्न रहेगा।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Prayagraj : ससुराल में बेटी की संदिग्ध मौत, गुस्साए बाप ने खाई बदला लेने की कसम, फिर फिल्मी स्टाइल में उजाड़ दिया दामाद का पूरा घर, पढ़िए पूरी खबर​​​

    September 1, 2026

    कोरबा जिले में साक्षरता पखवाड़ा प्रारंभ, पहले दिन दिलाई गई साक्षरता की शपथ

    September 1, 2026

    कोरबा सराफा एसोसिएशन के राजू अध्यक्ष, राजेश सचिव और कोमल जैन कोषाध्यक्ष मनोनीत

    September 1, 2026

    राशिफल 1 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 1, 2026

    Pune: प्रिंसिपल ऑफिस से PM की फोटो हटाना राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज की FIR

    September 1, 2026

    Korba: कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राजस्व निरीक्षक नीलकांत यादव को किया निलंबित

    September 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,905 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,503 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,368 Views
    Don't Miss

    Prayagraj : ससुराल में बेटी की संदिग्ध मौत, गुस्साए बाप ने खाई बदला लेने की कसम, फिर फिल्मी स्टाइल में उजाड़ दिया दामाद का पूरा घर, पढ़िए पूरी खबर​​​

    September 1, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे:  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कौशांबी के बॉर्डर से अंजाम दिए गए…

    कोरबा जिले में साक्षरता पखवाड़ा प्रारंभ, पहले दिन दिलाई गई साक्षरता की शपथ

    September 1, 2026

    कोरबा सराफा एसोसिएशन के राजू अध्यक्ष, राजेश सचिव और कोमल जैन कोषाध्यक्ष मनोनीत

    September 1, 2026

    राशिफल 1 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.