Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: एक और महिला पंच ग्राम से लापता, जाँच करने ग्राम करूमहुआ पहुंची पुलिस

    March 25, 2026

    राशिफल 25 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 25, 2026

    कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 2 सितंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 2 सितंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 2, 2024No Comments7 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: 2 सितंबर दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात सिंह राशि में होगा। जबकि इस गोचर के दौरान चंद्रमा मघा नक्षत्र उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से संचार करने वाले हैं। ग्रह-नक्षत्र के इस परिवर्तन से सोमवती अमावस्या का दिन मिथुन, कन्या, मकर समेत कई राशियों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में अच्छे फायदा मिलेंगे। वहीं मेष, कुंभ, मीन समेत कुछ राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि 

    मेष राशि वाले सोमवार के दिन अपने लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिससे आप बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे और वे आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहना होगा क्योंकि कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है। अगर आज आप कहीं पैसा लगाते हैं तो आने वाले समय में आपको दोगुना लाभ होगा। व्यापार में लाभ हो सकता है, नई योजनाएं बनेंगी। यात्रा सफल रहेगी। आपको अपने प्रयासों से लोकप्रियता और सम्मान मिलेगा। रुके हुए कार्यों को समय पर पूरा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, जो लोग आजीविका के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें अवश्य सफलता मिलेगी। आज आप कुछ नए लोगों से संबंध बना सकते हैं। आज अचानक आपको कोई बड़ी रकम मिल सकती है, जिससे आप परिवार की जिम्मेदारी को पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज अधिकारी किसी ऐसे फायदे के सौदे के बारे में बता सकते हैं, जिससे वे प्रसन्न रहेंगे। वृष राशि के जातक अगर कोई गलती करते हैं तो उनके शत्रु बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विकास व विस्तार हो सकता है। आज आपको परिजनों से उपहार मिल सकते हैं। आज दूसरे के झगड़े में न पड़ें। आज चीजों को संभाल कर रखें।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वाले सोमवार के दिन अटका धन प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से मान सम्मान के साथ धन की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज सूझबूझ से लिए गए फैसले में सफलता जरूर मिलेगी और कारोबार में अप्रत्याशित लाभ भी होगा। मिथुन राशि के जातक यात्रा कर सकते हैं, व्यापार या निजी कार्य से सुखद यात्रा हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरी करने वालों को वरिष्ठ लोगों की मदद मिलेगी। शाम का समय परिजनों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों का रचनात्मक कार्यों में आज का दिन सफल रहेगा। विद्यार्थियों को आज किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सोचने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन यह देखकर करें कि लोग इसे आपका स्वार्थ न समझें। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से आपका मन प्रसन्न हो सकता है। दूसरों के भरोसे नुकसान होगा और कार्यों में रुकावट आ सकती है। जीवनसाथी से आश्वासन मिलेगा। खुद के फैसले फायदेमंद रहेंगे। मानसिक संतोष और प्रसन्नता रहेगी। नए विचारों और योजनाओं पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल मत करो। चोट व रोग से बचें। कार्यों में जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों को सोमवार के दिन शिवजी के आशीर्वाद से अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन कोई बेहतरीन अवसर लेकर आएगा। नौकरी करने वाले अगर कोई छोटा-मोटा व्यापार करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए समय निकालने में सफल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी पर आज विश्वास गहराएगा लेकिन आज आपके पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे। घर-बाहर सुख-समृद्धि रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य में विलंब चिंता का विषय रहेगा। किसी काम को लेकर मानसिक बेचैनी हो सकती है। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों को सोमवार के दिन परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और पुरुषार्थ के निमित्त किया गया कार्य सार्थक हो सकता है। लव लाइफ वालों में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। छात्रों को आज शिक्षकों के साथ अधिक सहयोग की आवश्यकता होगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कन्या राशि वालों के लिए रोजगार में तरक्की और लाभ की संभावना है। सामाजिक और राजनीतिक ख्याति में वृद्धि हो सकती है। व्यापार अच्छा चल सकता है। किसी निवेश से अच्छा धन लाभ होगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 24 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के सोमवार के दिन सोचे हुए सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे। वाहन व प्रॉपर्टी सुख मिलेगा और सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग और साथ भरपूर मात्रा में मिल सकता है। व्यापार में किसी नई डील को अंतिम रूप देने के लिए आज विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं। वरिष्ठ लोगों की मदद मिलेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सरकारी योजना का लाभ भी मिलेगा। संतान का विकास देखकर मन प्रसन्न होगा। शाम का समय धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों का सोमवार के दिन रुका हुआ धन मिलने से धन का संचय हो सकता है। अगर आप किसी शेयर बाजार या लॉटरी में अपना पैसा लगाते हैं तो यह आपको लाभ जरूर देगा। लव लाइफ में अगर कोई बाधा आ रही थी तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। संतान पक्ष से आज आपको हर्षवर्धन की कोई खबर सुनने को मिल सकती है। पुराने मित्रों व संबंधियों से मुलाकात होगी। पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यप्रणाली में विश्वसनीयता बनाए रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। वृश्चिक राशि वालों को सरकारी नीतियों का लाभ मिलेगा। कारोबार में नई योजनाएं शुरू होंगी।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी, इसलिए आज वही काम करने की कोशिश करें। सामाजिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास में सफल होंगे। आय में वृद्धि होगी और रोचक यात्रा होगी। आपकी सुख सुविधाओं और प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगी मदद नहीं करेंगे। खर्चों में कटौती करने का प्रयास करें। धनु राशि के परिवार में खुशी का माहौल हो सकता है। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। शाम को परिजनों से आपको कोई उपहार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ....

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही फलदायी रहेगा। नौकरी में आपको किसी महिला अधिकारी का सहयोग देखने को मिल रहा है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन अगर आप किसी से कर्ज मांगते हैं तो वह आसानी से मिल जाएगा लेकिन आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी मदद से काम बनेंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज में अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। आपसी संबंधों को महत्व देते हुए रोमांस में सफलता मिलेगी। शाम के समय माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। कई काम एक साथ आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है लेकिन आप एक एक करके सभी कार्यों को पूरा कर लेंगे। माताजी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, जिसकी वजह से भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे और इसका लाभ जरूर उठाएंगे। जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे और प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी के बड़े सौदे बड़ा मुनाफा दे सकते हैं। कुंभ राशि वालों को बिजनस में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। शाम का समय मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। जो लोग आजीविका के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उन्हें अवश्य ही सफलता मिलेगी। आज पिताजी के सहयोग से अपनी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। आपको किसी ऐसी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा जहां आप दिल खोलकर निवेश करेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। संतान के व्यवहार के कारण परेशानी हो सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। शाम को आपका किसी मित्र या पड़ोसी से कुछ तनाव हो सकता है, जिससे मन परेशान हो सकता है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 25 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 25, 2026

    कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    March 25, 2026

    नवरात्रि पर्व को देखते हुए भारी वाहनों को रतनपुर के चारों दिशाओं से प्रवेश की गई प्रतिबंधित

    March 25, 2026

    चेक बाउंस प्रकरण में दोषसिद्धि, एक वर्ष कारावास एवं ₹3.50 लाख अर्थदंड

    March 25, 2026

    जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन

    March 25, 2026

    अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    March 24, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026700 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026600 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026494 Views
    Don't Miss

    Korba: एक और महिला पंच ग्राम से लापता, जाँच करने ग्राम करूमहुआ पहुंची पुलिस

    March 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले का ग्राम करू महुआ इन दिनों सुर्खियों में है। आज…

    राशिफल 25 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 25, 2026

    कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    March 25, 2026

    नवरात्रि पर्व को देखते हुए भारी वाहनों को रतनपुर के चारों दिशाओं से प्रवेश की गई प्रतिबंधित

    March 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.