Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 19 सितंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 19 सितंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज का राशिफल 19 सितंबर दिन गुरुवार को मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेंगे। साथ ही चंद्रमा इस गोचर में आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र उपरांत रेवती नक्षत्र से संचार करेंगे। ग्रह-नक्षत्र के बीच वृषभ, सिंह, मीन समेत कई राशियों को अच्छा लाभ होगा और वहीं कर्क, वृश्चिक समेत कई राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जानें ग्रह नक्षत्रों की गणना से अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपका स्वभाव घर में अशांति का कारण बन सकता है इसलिए व्यवहार और क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेहत की अनदेखी न करें और अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। दोपहर बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी, कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों को मात देकर अपने पक्ष में लाभदायक सौदे करने में सफल होंगे। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों का साथ मिलने से नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आज खर्च करने में संयम बरतें, अन्यथा बाद में आर्थिक परेशानी हो सकती है। सायंकाल के बाद सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति से मन आनंद से भरपूर रहेगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों को आज के दिन बैठे-बैठे किसी ना किसी रूप में अचानक लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक व घरेलू वातावरण सुखद रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ जीवन का आनंद लेने की कोशिश करेंगे। आज के दिन आपको किसी अन्य प्रकार से भूमि भवन या अचल संपत्ति के रख-रखाव पर खर्च करना पड़ सकता है। कामकाज और व्यापार में आज ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे फिर भी कम समय में ही खर्चों की वसूली कर लेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और रिश्तों में प्रेम व विश्वास बढ़ेगा। सायंकाल के समय उत्तम भोजन, वाहन और सुख की प्राप्ति होगी।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वाले आज का दिन कल की तुलना में कुछ ज्यादा ही संतुष्ट रहेंगे। आपके अधूरे कार्य समय पर पूरे होने से राहत की सांस ले पाएंगे। दोपहर तक घरेलू कार्यों में व्यस्तता के कारण अन्य कार्यों में फेरबदल करना पड़ेगा। कारोबार में अचानक आई तेजी के कारण आप कई दिनों से अटकी हुई अपनी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे। परिवार में अगर किसी सदस्य के साथ मनमुटाव चल रहा है तो वह आज खत्म हो जाएगा और कहीं पर धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों को कल के लिए ना टालें, अन्यथा पूरा होने में संदेह रहेगा। सायंकाल के समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।

    यह भी पढ़ें :  पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की 13वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आज आपका व्यक्तित्व निखरेगा और कई खास लोगों से जान पहचान भी बढ़ेगी। जाने-अनजाने में आप कोई अनैतिक कार्य करेंगे, जिसका खामियाजा बाद में परिजनों को भुगतना पड़ सकता है, जिससे घर का शांतिपूर्ण माहौल भी खराब होगा। कार्य व्यवसाय से लाभ की संभावना कम है, आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य के पक्ष में जा सकता है, सतर्क रहें। कुछ समय को छोड़कर घर में उत्सव का माहौल रहेगा। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों की स्थिति में गुरुवार के दिन बड़ा सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। दोपहर से पहले कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें, अन्यथा वह अधूरे रह सकते हैं। व्यापार करने वालों को आज अच्छा मुनाफा होगा और व्यापारिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आज किसी प्रॉपर्टी व जमीन में निवेश कर सकते हैं। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे और भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन आरामदायक रहने वाला है। हालांकि आज के दिन आपको बेतुके बयान देने से बचना होगा, अन्यथा बैठे-बैठे आपका अपमान हो सकता है। आज भगवान विष्णु की कृपा से आपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी और धन प्राप्ति के कई विशेष योग भी बन रहे हैं। भाई व मित्रों की मदद से आपके कई काम पूरे होंगे और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। नौकरी करने वालों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ समझदारी भी बढ़ेगी। शाम का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    तुला राशि

    तुला राशि वालों को गुरुवार के दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। खुद का बिजनस करने वाले लोगों को आज मनमुताबिक लाभ होगा और कारोबार का विस्तार भी कर पाएंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा और समाज में आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आज आपको किसी ना किसी की मदद मिल जाएगी और जोड़-तोड़ से कुछ लाभ अर्जित करेंगे। मित्रों और परिचितों से उपहार और स्नेह का आदान-प्रदान होगा। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत होगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। घर और बाहर साहस का परिचय केवल शब्दों में देंगे लेकिन आवश्यकता के समय संकोच करेंगे। आज अधिक मेहनत वाले काम से बचने का प्रयास करेंगे, फिर भी दोपहर तक किसी न किसी कारण से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कार्य व्यवसाय से मेहनत के बाद ही लाभ प्राप्त होगा और किसी अन्य बिजनस में निवेश भी कर सकते हैं। घरेलू काम अनिच्छा से करने पड़ेंगे और किसी सदस्य अनबन होने की आशंका बन रही है। सायंकाल के समय वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बनी हुई है।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बच्चों के किसी काम की वजह से अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है इसलिए अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। दिन की शुरुआत घरेलू कामों को लेकर किसी से वाद-विवाद से होगी और इसका असर दोपहर तक दिमाग पर रहेगा और उसके बाद ही स्थिति सामान्य होगी। नौकरी व कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा और करियर में अच्छी वृद्धि भी होगी। आवश्यकता के समय सहायता न मिलने पर मन में झुंझलाहट बनी रहेगी, जिससे कुछ समय के लिए घर में अशांति रहेगी।

    मकर राशि

    मकर राशि वालों को गुरुवार का दिन कई बड़े लाभ होने वाले हैं। आज आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा रिर्टन मिलेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। मित्रों की मदद से आज आपके कई कार्य पूरे होंगे और किसी रिश्तेदार के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। धार्मिक भावनाओं में वृद्धि होगी, धार्मिक क्षेत्र की यात्रा करेंगे। परिवार में अगर कोई वाद विवाद चल रहा है तो वह आज खत्म हो जाएगा और माता पिता का आशीर्वाद भी मिलेगा। लव लाइफ वालों को आज लव पार्टनर का साथ मिलेगा और दोनों के बीच आपसी समझ भी बढ़ेगी। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ व्यतीत होगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: स्व.बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आज आप जिस भी काम को करने या करने की सोचेंगे, कोई न कोई बिना पूछे ही अपनी राय दे देगा, जिससे आप कुछ समय के लिए दुविधा में रहेंगे। दोपहर तक आलस्य के कारण कार्य की गति धीमी रहेगी इसके बाद कार्य व्यवसाय में धन की आमद लगी रहेगी। नौकरी करने वालों को आज सहकर्मियों की वजह से कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पिता या किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य पर भी खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन भविष्य के लिए अच्छा मार्गदर्शन भी मिलेगा। घर का माहौल पल-पल बदलता रहेगा और सहयोग की कमी के कारण कलह बढ़ेगी।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और अटका धन भी प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वाले आज रचनात्मकता के साथ कार्यों को करेंगे, जिससे अधिकारी काफी प्रसन्न होंगे और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। निवेश करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा और व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना बन रही है। किसी सराकरी योजना का लाभ मिलेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार में विवाह योग्य जातकों के लिए आज अच्छा रिश्ता आ सकता है, जिससे सदस्य काफी खुश होंगे।

    यह भी पढ़ें: डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाने प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

    यह भी पढ़ें: जानिए दिल्ली की सबसे कम उम्र की नई सीएम आतिशी मार्लेना के लाइफ के बारे में….कितनी है उनकी शिक्षा, संपत्ति और उनका राजनीतिक सफर

    यह भी पढ़ें: दोस्त आफताब पर भरोसा करके हिन्दू लड़की ने गंवाई अस्मत, लोगों ने की आरोपी की जमकर पिटाई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,628 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल…

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.