Featuredधर्म

राशिफल 19 फरवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Spread the love

आज का राशिफल : 19 फरवरी दिन बुधवार को आज वेशी नामक शुभ योग बना हुआ है। सूर्य से आज दूसरे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। जबकि आज चंद्रमा का संचार तुला उपरांत वृश्चिक राशि में होगा। और इस गोचर में चंद्रॅमा आज स्वाति उपरांत विशाखा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज त्रिकोण योग भी बनेगा। ऐसे में आज का दिन वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। जबकि आज अशुभ केमद्रुम योग भी प्रभाव में रहेगा। ऐसे में मेष और मिथुन राशि वालों को सेहत और आर्थिक मामलों में सजग रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

​मेष राशि

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही आपको आज इधर उधर की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर फोकस करने की आवश्यकता है नहीं तो आपका काम प्रभावित हो सकता है। आपके विरोधी और शत्रु आज अधिक सक्रिय रहेंगे, इनसे आपको आज सतर्क रहना होगा। वेस आज जीवनसाथी और बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। कारोबार में आपको साझेदारों से सहयोग मिलेगा जबकि नौकरी में विपरीत लिंगी मित्रों से विशेष रूप से सहयोग पाएंगे।

​वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। दिन भर आपको एक के बाद एक शुभ समाचार प्राप्त होते रहेंगे। मन में आपके सकारात्मक भाव बना रहेगा। बीते दिनों आप किसी बात को लेकर उलझन में चल रहै हैं तो आपकी उलझन भी आज सुलझ सकती है। व्यापार में भी आपको आज लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। नौकरी में आज आपको किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचना चाहिए। लोग हितैषी बनकर आपको धोखा दे सकते हैं।

​मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज अपने काम से काम रखना चाहिए दूसरों के मामलों में आपको आज हस्तक्षेप करने से बचना होगा। आपको आज अपने पेंडिंग काम को निपटाने का प्रयास करना चाहिए। आज आपको किसी शुभ एवं मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं अथवा शुभ काम में शामिल होने के संयोग बनेगा। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से भी होगी। आज शाम के समय आपको कुछ सकारात्मक परिणाम मिलने से खुशी होगी। शिक्षा के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

​कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। जो लोग प्रोपर्टी या वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिलेगी। आपकी लव लाइफ में कोई उलझन और परेशानी चल रही है तो उसका समाधान निकलने से आपको खुशी मिलेगी। आज आप अपनी संतान की जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। किसी की मदद करके आप आज मानसिक सुख शांति की अनुभूति करेंगे।

​सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप लंबे समय से अटके महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शाम के समय आपको आज अप्रत्याशित लाभ मिल सकता और कोई प्रसन्नतादायक खबर भी आप पा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों और सहयोगियों से मदद की जरूरत होगी। आपके पिता की सेहत नरम चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से अच्छी खबर मिलेगी।

​कन्या राशि

आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। आपको आज जहां परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा वहीं आपका कामकाज भी सुचारू चलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को आज बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। इस राशि की महिलाओं को आज ससुराल पक्ष के संबंधियो से अपेक्षा से बढकर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से भी आप आज पूरा सपोर्ट पा सकेंगे। आपके लिए आज व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनी हुई है। अगर आज आप कोई अचल संपत्ति खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिलेगी। संतान से संबंधित आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है।

​तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लेकिन आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां आपको प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए आपको आज सेहत का ध्यान रखना होगा। बिजनेस करने वाले लोगों की आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता जिससे इनकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आज आपके बच्चे शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। आज आप अपनी किसी प्रिय वस्तु के मिलने से प्रसन्नचित्त होंगे। आपको आज किसी की मदद करके पुण्य लाभ मिल सकता है।

​वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपक आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान सम्मान मिल सकता है। आज आप अपने बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। आज ऑफिस में कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे, जिससे आपका कुछ रुका हुआ काम भी पूरा हो जाएगा। आपके लिए लाभ और उन्नति का भी आज संयोग बनेगा। आज शाम का समय आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। अगर आपने किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनाया है आज आपको यात्रा संबंधी योजना टाल देना चाहिए।

​धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। आज इस राशि के जातक शिक्षा और करियर में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। जीवनसाथी की सेहत नरम चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढेगी और आपके द्वारा किए गए कार्यों की आज सराहना होगी। आपके विरोधी और शत्रु आपकी प्रगति को देखकर आपसे मन ही मन जलेंगे। अगर आप आज कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

​मकर राशि

मकर राशि के लिए आज बुधवार का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में भाग्य का लाभ मिलेगा लेकिन आपको आज विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सतर्क रहने की जरूरत है। सितारे कहते हैं कि आप को आज पड़ोसियों और मित्रों से तालमेल बनाकर रखना होगा इससे आपको अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा। आप आज मित्रों के साथ पार्टी और मनोरंजन का भी आनंद ले सकते हैं। लेकिन बच्चों की सेहत को लेकर आज आपकी चिंता बनी रहेगी। आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

​कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए आज का खट्टा मीठा रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो किसी बात को लेकर आपस में मतभेद हो सकता है। आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक होगा, फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी में आज आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अधिकारियों से आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए आज कुछ अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।

​मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आप आज माता पिता से स्नेह और लाभ पा सकते हैं। आप आज माता पिता की सलाह से जिन भी कार्यों को करेंगे उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। जो जातक बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज अपने प्रयास में कामयाबी मिलेगी। आर्थिक मामलों में आज का दिन लाभदायक रहेगा, आपने पूर्व में कुछ निवेश किया है तो आपको आज इसका भी फायदा मिल सकता है। आप आज मन पसंद भोजन का आनंद लेंगे और संतान पक्ष से भी खुशी पाएंगे।

 

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button