Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 13 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 13 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 13 जनवरी दिन सोमवार को आज चंद्रमा का संचार दिन रात बुध की राशि मिथुन में हो रहा है। और इस पर शुभ संयोग यह है कि चंद्रमा पर बुध की सीधी दृष्टि बन रही है। ऐसे में आज आर्द्रा उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र से चलते हुए चंद्रमा मिथुन, वृश्चिक एवं मकर सहित कई राशियों को लाभ दे रहे हैं। जानें मेष से लेकर मीन तक आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    आज पौष मास की पूर्णिमा के दिन राशि से तीसरे भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आपको बड़े भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। वैसे आपके सितारे यह भी कह रहे हैं कि आप किसी पर भी बहुत भरोसा करने से बचें क्योंकि लोग मित्र बनकर आपको धोखा दे सकते हैं। जल्दबाजी में या किसी की सलाह पर कोई निवेश न करें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। अगर जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लोगों के लिए सप्ताह का पहला दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपको नौकरी में अधिकारी की मदद से फायदा होगा और आपकी किसी समस्या का समाधान निकलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आप सफल होंगे। आर्थिक मामलों में हाथ थोड़ा समेटकर चलें और अनावश्यक खर्च से बचें। लव लाइफ में आज प्रेमी से तालमेल बनाकर रखें, किसी बात से मतभेद होने की आशंका है।

    ​मिथुन राशि

    आज का दिन मिथुन राशि वालों के पक्ष में दिख रहा है। वैसे काम का दबाव तो रहेगा लेकिन सफलता से मन आनंदित होगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। लेकिन यह भी जरूरी है कि किसी की बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब हो सकती है, जिसके कारण परेशानी हो सकती है। यदि जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझ जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। साझेदारी में किया गया काम और व्यापार आपको लाभ दिला सकता है। आप आज अपनी योग्यता और बुद्धि से नौकरी में सफलता पाएंगे। आर्थिक मामलों में दिन आपका खर्चीला रहेगा, आपको घरेलू जरूरतों को लेकर धन खर्च करना होगा। धर्म कर्म के काम में भी आप धन खर्च करेंगे। आपको अपने बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको अपने कारोबार व्यवसाय में लाभ और सम्मान मिलेगा। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं इसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आप शाम के समय दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी मनोरंजन का आयोजन कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग घर या मकान बदलने के लिए प्रयास कर रहें उनको अपने प्रयास में सफलता मिल सकती है।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। आपमें रचनात्मक भाव की वृद्धि होगी और आप हर स्थिति को कुशलता से संभाल पाएंगे। आज आप अपने घर के लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा कर पाने में सफल होंगे। बिजनेस करने वाले लोग आज अगर किसी भी तरह का जोखिम लेंगे तो इसमें नुकसान होने की आशंका रहेगी इसलिए जोखिम वाले काम से आपको बचना चाहिए। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

    ​तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज आर्थिक मामलों में बेहतर योजना बना सकते हैं। कोई पुरान लेनदेन भी आप चुकता कर सकते हैं। नौकरी और कार्यक्षेत्र में आज आपके सुझावों का स्वागत होगा और अधिकारियों से आपको तारीफ भी मिलेगी। आज आप अपने किसी मित्र के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। जो लोग रोजगार पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों को आज अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। आपकी किसी चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आपको पिता और घर के बड़ों से भी आज सहयोग मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी रिश्तेदार से आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। बच्चों की शिक्षा से संबंधित किसी समस्या का समाधान होगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा। बिजनेस में भी आप आज अच्छी कमाई कर पाएंगे।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लोगों को आज धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। यदि आपके जीवनसाथी के साथ आपका कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। आज किसी नये काम में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको आज मार्गदर्शन मिलेगा जिससे आपको दीर्घकालीन लाभ मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। घरेलू जरूरतों से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज लोहड़ी का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम बना रहेगा और उनसे आपको सहयोग भी मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको वाद विवाद से बचना चाहिए नहीं रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। आज मकर राशि के जातक किसी नए रिश्ते की भी शुरुआत कर सकते हैं। जिन जातकों के विवाह की बात चल रही है उनकी बात तय हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य का संयोग बन सकता है। धर्म कर्म में रुचि बढेगी। आर्थिक पक्ष आपका सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 4 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ का अवसर लेकर आया है। आपको व्यापार में दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिल सकती है। आपको अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जनसमर्थन मिलेगा, जिसका उन्हें लाभ प्राप्त होग। जो लोग किराना और धर्म कर्म के काम से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन सेहत के मामले में लापरवाही से बचें।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लोगों को आज दिखावा करने से बचना चाहिए और लोगों को बढ़ चढ़कर कुछ भी बताने से बचना चाहिए नहीं तो लोग आपकी आलोचना करेंगे और मन ही मन ईर्ष्या भी करेंगे। छात्रों को और शिक्षा से जुड़े जातकों को आज अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी परेशानी बढ सकती है इसलिए सेहत की अनदेखी से बचें। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    October 8, 2026

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    October 8, 2026

    Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    October 8, 2026

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,991 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,536 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,404 Views
    Don't Miss

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  क्या आप रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं? रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड…

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    October 8, 2026

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.