मंडल सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला जांजगीर-चांपा विधानसभा के जांजगीर ग्रामीण मंडल में संपन्न,सुभाष राठौर हुए शामिल

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पहले जिला बैठक के बाद मंडलों के बैठकों का दौरा प्रारंभ कराया गया आज जांजगीर-चांपा विधानसभा के जांजगीर ग्रामीण मंडल की बैठक ग्राम पंचायत खोकसा के कार्यालय में संपन्न हुआ जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुभाष कुमार राठौर जी जो जांजगीर चांपा विधानसभा के प्रभारी भी है उपस्थित रहे।

IMG 20240107 WA0067

राठौर जी के द्वारा मंडल के इस बैठक में मोदी जी की जनकल्याणों को अपने बूथ स्तर की अंतिम छोर तक पहुंचाने को बोला गया, नव मतदाता का नाम जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया, मंडलों में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए मंडल के सभी पदाधिकारी को बोला गया, मंडल के प्रत्येक बूथो में रविवार को मोदी जी के मन की बातों को सुनने के लिए प्रेरित करने बोला गया और भी अनेक विषयों के बारे में मंडलों के कार्यकर्ताओं का सा चर्चा किया गया।

IMG 20240107 WA0065

इस कार्यक्रम में मंडल से उपस्थित मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर जी ,बिरेन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष जांजगीर ग्रामीण ,अजय राठौर, किशन यादव महामंत्री, विकास श्रीवास महामंत्री, आकाश तिवारी उपाध्यक्ष, आकाश सिंह चौहान, अमन सिंह, वैभव तिवारी, बसंत यादव, त्रिलोक साहू और अनिकेत समेत अनेक मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें :  इंटरनेशनल ग्लोबल मलेशिया मे आयोजित संगीत प्रतियोगिता मे संदीप शर्मा ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान, देश का बढ़ाया मान

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -