Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भारत बंद का कहर: बिहार-राजस्थान में दिखा जबरदस्त असर, पॉइंटर से जानें बड़ी बातें
    Featured

    भारत बंद का कहर: बिहार-राजस्थान में दिखा जबरदस्त असर, पॉइंटर से जानें बड़ी बातें

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 22, 2024Updated:August 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  भारत बंद का देश के अलग-अलग हिस्सों में व्यापक असर देखने को मिला। बिहार और राजस्थान की बात करें तो इन दो राज्यों में ग़दर मच गया। जहां आरक्षण में बंटवारे वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जमकर बवाल काटा गया।

    विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठीचार्ज भी किया गया। बिहार में हद तब हो गया, जब राजधानी पटना के डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने गलती से SDM पर ही लाठी बरसा दी। हालांकि, बाद में सुरक्षाकर्मी ने माफी भी मांग ली।

    • राजस्थान भारत बंद का असर सुबह से ही देखने को मिला। आज के दिन सड़कों पर चहल-पहल देखने को नहीं मिली। स्थानीय प्रशासन ने किसी तरह के अफवाह को फैलने से रोकने के लिए राज्य के 16 जिलों में शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद कर दिए। इसके अलावा भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली और डीग-कुम्हेर में इंटरनेट सर्विस पर पाबंदी लगा दी गई।

    बिहार में भारत बंद का असर

    • बिहार की राजधानी पटना के डाक बंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान लाठियां चलाईं गई। कई सारे चोटिल भी हुए।
    • राजधानी पटना के डिप्टी एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया-” शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं था। प्रदर्शनकारियों ने शहर की कानून व्यवस्था को हाथों में लिया।
    • पटना के पास मौजूद फुलवारीशरीफ के पास भी भारत बंद के समर्थन में लोग सड़क पर उतरे। टायर जलाकर ट्रैफिक को ठप करने की कोशिश की गई। इस दौरान CPI (ML)(L) विधायक गोपाल रविदास ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बिहटा सरमेरा मार्ग को घंटों रोक कर रखा।
    • प्रदर्शनकारियों द्वारा बिहार के आरा में 10 मिनट तक ट्रेन को रोके रखा। इसके अलावा कई पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और लोगों ने अंबेडकर चौक को पूरी तरह से बंद कर दिया।
    • दरभंगा में चंद्रशेखर के भीम आर्मी ने म्यूज़ियम गुमटी के पास बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन को एक घंटे तक रोक कर रखा।
    • बिहार के अन्य जिले जैसे जहानाबाद, नवादा, पूर्णिया, सहरसा, बक्सर समेत औरंगाबाद में भी प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह रेल यातायात और रास्तों को जाम रखा।
    • बिहार में दो राजनीतिक दल जनशक्ति पार्टी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर बंद को लेकर आमने-सामने हो गए।
    यह भी पढ़ें :  श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, भगवान नरसिंह एवं भक्त प्रहलाद के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

    राजस्थान में भारत बंद का असर

    • राजस्थान में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए। लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने की मांग की।
    • राज्य में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ाई से नजरें जमाई रखी।
    • कई ज़िलों में बाजार भी बंद रहे, जो इस प्रकार है-सीकर, बाड़मेर, जयपुर, जोधपुर। कुछ जगह जबरदस्ती दुकानें बंद कराई गई।
    • भारत बंद को लेकर राजस्थान में आदिवासी पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और कांग्रेस के कई सांसदों और विधायकों ने समर्थन दिया।
    • राजस्थान में SC-ST संगठन ने भारत बंद को सफल बताया। वहीं बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने बंद को बेतुका बताया।

    यह भी पढ़ें: देश में मंडरा रहा मंकी पॉक्स का खतरा, AIIMS की गाइडलाइंस जारी, मरीज में दिखे ऐसे लक्षण तो तुरंत करें आइसोलेट

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: 1 गिलास दूध में 1 चम्मच घी डालकर पीना शुरू करें, 7 दिन में इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

    यह भी पढ़ें: प्रेमिका से शादी कराने के लिए सीएम को करनी पड़ी थी पहल, जानें कौन हैं देवेन्द्र यादव जिनके नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड, अब पहुंच गए जेल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,967 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,527 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे:  भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में सुरक्षा केवल नियमों और प्रक्रियाओं तक…

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.