Featuredकोरबा

भाजपा के पार्षद नूतन सिंह ठाकुर बने नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति

Spread the love

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: नगर पालिक निगम कोरबा का सभापति के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में तीन पार्षद के बीच हुए घमासान में भाजपा पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने जीत हासिल की। वे पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल को पछाड़ कर सभापति बने। निगम के आधे से ज्यादा अर्थात 33 पार्षदों ने उन पर अपना भरोसा जताते हुए सभापति बनाया। दूसरी तरफ भाजपा संगठन से घोषित प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को 18 वोट और निर्दलीय पार्षद अब्दुल रहमान को 16 वोट प्राप्त हुए हैं। एक मत निरस्त हुआ है। नगर निगम के प्रशासक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत की देखरेख में चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण कराई गई।

पुरानी बस्ती वार्ड से पहली बार पार्षद बनने के बाद अब निगम के सभापति बने नूतन सिंह ठाकुर अधिवक्ता है और जिला अधिवक्ता संघ के सचिव भी है।

 

यह भी पढ़ें :  बस्ती जेल में बंद अविवाहित युवती 25 दिन में हो गई गर्भवती, मचा हड़कंप

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button
10:44