Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Indore: अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 74 लाख की अवैध बीयर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 18, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में “हील योर माइंड, हील योर लाइफ” का शुभारंभ

    May 17, 2026

    दिल्ली के बाद अब यूपी में भी वर्क फ्रॉम होम लागू, हफ्ते में दो दिन घर से करना होगा काम, शिफ्ट टाइमिंग में भी बदलाव

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ब्लैककैट कमांडो, बख्तरबंद गाड़ियां. अभेद्य किले में तब्दील हुई अयोध्या
    Featured

    ब्लैककैट कमांडो, बख्तरबंद गाड़ियां. अभेद्य किले में तब्दील हुई अयोध्या

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पूरी तरह से छावनी में तब्दील में हो गई है. अयोध्या में एंट्री प्वाइंट से लेकर मंदिर प्रांगण तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस और एटीएस कमांडो की तैनाती की गई है.

    अत्याधुनिक सुरक्षा यंत्रों का इस्तेमाल किया जा रहा है. अयोध्या पर नजर रखने के लिए ब्लैककैट कमांडो, बख्तरबंद गाड़ियां और ड्रोनों की तैनाती की गई है. एनडीआरएफ की टीम सरयू नदी में मोहड़ा संभाल चुकी है. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी अयोध्या को अभेद्य किया बना दिया है.

    अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ देश की कई जानी-मानी हस्तियां भी शिरकत करेंगी. देश के बड़े उद्योगपति से लेकर कई बॉलीवुड स्टार भी शामिल होंगे. ऐसे में सुरक्षा पूरी तरह से चाक चौबंद की जा रही है. शहर के हर एक चौक-चौराहे पर पुलिस और एटीएस कमांडो के जवान तैनात हो चुके हैं. सुरक्षा को देखते हुए शनिवार से अयोध्या में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक भी लग गई है.

    अयोध्या की चाक चौबंद सुरक्षा का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि वहां होने वाले समारोह के लिए यूपी पुलिस की तरफ से 3 डीआईजी की तैनाती की गई है. इसके अलावा 17 आईपीएस और 100 पीपीएस स्तर के अधिकारी सुरक्षा का मोहड़ा संभाले हुए हैं. इन अधिकारियों के साथ 325 इंस्पेक्टर, 800 सब इंस्पेक्टर और 1000 से अधिक कांस्टेबल भी तैनात हैं.

    रेड और येलो जोन में पीएससी बटालियन तैनात

    पूरी अयोध्या को रेड जोन और येलो जोन में बांटा गया है. रेड जोन में पीएसी की 3 बटालियन की तैनाती की गई है जबकि येलो जोन में 7 बटालियनों हैं. इसके अलावा पीएसी की तीन म्यूजिक बैंड भी बुलाए गए हैं जो समारोह के दौरान अपने बैंड के जरिए रामलला का स्वागत करेंगे.

    यह भी पढ़ें :  NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के समर्थन में आगे आया Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala Korba, 15 मई से शुरू होंगी RE-NEET 2026 के लिए Free Classes एवं Test Series

    पुलिस के साथ-साथ निजी एजेंसियों को भी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा दिया गया है. सिक्योरिटी एजेंसी एसआईएस के डायरेक्टर ऋतुराज सिन्हा ने दावा किया कि उन्होंने कुछ ऐसी तकनीक को विकसित किया है जिससे कि मंदिर परिसर में अगर कोई हिस्ट्रीशीटर आता है तो महज कुछ सेकेंड में ही कैमरे से ही उसकी पहचान हो जाएगी.

    पल भी अपराधियों को पकड़ लेगी पुलिस

    ऋतुराज ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें अपराधियों का एक डेटाबेस तैयार करके दिया है. इस डेटाबेस को हमने अपने टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट किया है. इसी के आधार पर यदि कोई भी हिस्ट्री शीटर या ऐसा अपराधी जो पुलिस की नजरों से भागा हुआ है. वह हमारे कैमरे के रडार पर आता है तो हम कुछ ही सेकंड्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उसकी पहचान कर सकेंगे. उन्होंने दावा किया कि यह डेटाबेस 99.7 फीसदी की सटीकता दर के साथ पंजीकृत अपराधियों के बीच किसी भी संदिग्ध चेहरे की पहचान करने में अयोध्या की सहायता करता है.

    फर्जी नम्बर की होगी पहचान

    इस नवीनतम तकनीक से उन्नत स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) क्षमताओं वाले कैमरे सरकार के वाहन पंजीकरण डेटाबेस तक पहुंचते हैं. जिसमें चोरी हुए वाहन डेटाबेस भी शामिल है. इससे वास्तविक समय में फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों की पहचान की जा सकेगी.

    भूले भटके लोगों की भी होगी पहचान

    फेस डिटेक्शन तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है. इसके लिए निगरानी कैमरों को विशेषता-आधारित खोज करने के लिए इक्विपमेंट लगाया गया है. दावा यह किया जा रहा है कि जरूरी विशेषताओं जैसे कि कपड़े, रंग, सहायक उपकरण, या साथ वाले बच्चों आदि के आधार पर भीड़ से व्यक्तियों की पहचान करता है.

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: मोदी की अपील के बाद सोने के दाम में भारी गिरावट, चांदी की कीमतों ने भी मारी पलटी

    कहां-कहां काम करती है यह कंपनी?

    भारत में आपराधिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में आगे करने के लिए स्टैक, यूपी पुलिस विभाग (विशेष कार्य बल) सहित नौ राज्य विभागों के साथ सहयोग करता है. यह एआई जनरेटेड डाटा की सहायता लेता है. कंपनी का त्रिनेत्र टूल आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चेहरे की पहचान को ऑडियो संकेतों के साथ जोड़ता है.

    पहली बार अयोध्या में प्रयोग

    अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन में एआई-सक्षम सुरक्षा सेवाओं का प्रावधान स्टैक नई टेक्नोलॉजीज को दिखाता है, जो अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता को दिखाता है.

    विज्ञापन :

    IMG 20240118 WA0059

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Indore: अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 74 लाख की अवैध बीयर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 18, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में “हील योर माइंड, हील योर लाइफ” का शुभारंभ

    May 17, 2026

    दिल्ली के बाद अब यूपी में भी वर्क फ्रॉम होम लागू, हफ्ते में दो दिन घर से करना होगा काम, शिफ्ट टाइमिंग में भी बदलाव

    May 17, 2026

    Love jihad: रहीम शेख ने रोहन बनकर महिला वकील को फंसाया, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    May 17, 2026

    कोरबा में आज होगा “Heal Your Mind-Heal Your Life” कार्यक्रम

    May 17, 2026

    Rajkot: पुलिस कांस्टेबल पर हिंदू महिला से रेप का आरोप, धर्म परिवर्तन कराने की भी कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,311 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026984 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026877 Views
    Don't Miss

    Indore: अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 74 लाख की अवैध बीयर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 18, 2026

    मध्यप्रदेश इंदौर/स्वराज टुडे: इंदौर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को बड़ी…

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में “हील योर माइंड, हील योर लाइफ” का शुभारंभ

    May 17, 2026

    दिल्ली के बाद अब यूपी में भी वर्क फ्रॉम होम लागू, हफ्ते में दो दिन घर से करना होगा काम, शिफ्ट टाइमिंग में भी बदलाव

    May 17, 2026

    Love jihad: रहीम शेख ने रोहन बनकर महिला वकील को फंसाया, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    May 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.