ब्रह्माकुमारी संस्थाओं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, अनेक कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/जमनीपाली(स्वराज टुडे):
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोरबा द्वारा विश्व सदभावना भवन टी.पी. नगर में 76वी गणतंत्र दिवस मनाई गयी। इस अवसर में कोरबा सेवाकेंद्र संचालिका बी. के रुक्मणी दीदी जी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश की स्वतंत्रता एवं गणराज्य की स्थापना का प्रतिक है | यह दिवस हमे हमारी आत्म शासन की याद दिलाता है, हमे अपने विचारो, भावनाओ और कार्यों पर नियंत्रण रखना सिखाता है। अंत में सभी ने एक दुसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये दी और ध्वजारोहण कर कार्यक्रम को समाप्त किया ।

IMG 20250126 WA0076

IMG 20250126 WA0075

उधर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोरबा के जमनीपाली सेवाकेंद्र द्वारा डायमंड जुबली भवन में भी 76वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | इस अवसर पर जमनीपाली सेवाकेंद्र की संचालिका बी.के बिंदु दीदी जी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा की आज ही के दिन हमारे भारत का संविधान लागु हुआ था और किसी भी चीज में संविधान होना जरुरी है अगर बिना संविधान के कोई भी चीज करते है तो वो कार्य अच्छा नहीं होता है, आज का यह दिन बहुत ही महत्व दिन है हम सभी भारत के नागरिक है और भारत के सविधान में बंधे हुए है विशेष रूप से हम ध्वजारोहण करेंगे उसमे अशोक चक्र होता है माना अन्दर में कोई शोक ना हो और दूसरा तिरंगे में जो तीन रंग है केसरिया, सफेद और हरा | केसरिया रंग सुख का प्रतिक है सफेद रंग शांति का प्रतिक है और हरा प्रेम का प्रतिक और अगर यह तीनो रंग किसी के जीवन में आ गए तो वह सम्पूर्ण सुखी कहलाता है।

यह भी पढ़ें :  डोमनारा एसईसीएल के जिंदा नाला को फ्लाई एश से पाटने का द्वेष पूर्ण लगाया गया आरोप मिथ्या

IMG 20250126 170331

IMG 20250126 170316

बी. के. मधुबाला बहन ने गणतंत्र दिवस के ऊपर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दिन 26 जनवरी 1950 में हमारा संविधान लागु हुआ उन्होंने कहा कि किंग जोज ने कहा था की जब तक तुम अपना संविधान लागु नही करोगे तब तक हम इस आजादी को नही मानेंगे | यशस्वी भारत के गौरवपूर्ण संविधान की नीव डॉ. भीमराव आंबेडकर जी ने रखा था और हमारा संविधान भारत की आत्मा है और विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। अंत में सभी ने एक दुसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये दी और तिरंगा ध्वज फहराया गया एवं कुमारी दिशी द्वारा देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ |

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -