Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    March 27, 2026

    कथित विवादित चुनाव अधिकारी की पुनर्नियुक्ति को लेकर कड़ा विरोध – राज्य अधिवक्ता परिषद को लिखा गया पत्र

    March 27, 2026

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, March 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको ने मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए चलाया जागरूकता अभियान
    Featured

    बालको ने मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 30, 2024No Comments3 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: बरसात के बाद कई संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। बारिश के बाद घर के आसपास पानी के इकट्ठा होने से मच्छर पैदा हो जाते हैं इससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बालको अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार बरसात के बाद संक्रामक मच्छर के काटने से डेंगू बीमारी की घटनाओं का खतरा सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। डॉक्टर ने बताया इसे लेकर लापरवाही करना जानलेवा हो सकता है।

    IMG 20240830 WA0047

    बालको अपने समुदायिक विकास कार्यक्रमों की मदद से समुदाय के स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। कंपनी की मोबाइल हेल्थ वैन ने मलेरिया, डायरिया और कृमि से बचाव पर 12 जागरूकता सत्र आयोजित किये गए। इस जागरूकता अभियान में लगभग 5500 लोग शामिल हुए। सत्र का आयोजन 12 स्कूल और 18 समुदाय में आयोजित किए गए जिनमें क्रमशः 1485 स्कूली छात्र और 4000 समुदाय के सदस्य शामिल थे। इसके साथ ही 33 नंद घर में आंगनवाड़ी और समुदाय के लगभग 600 सदस्यों को मलेरिया और डायरिया की रोकथाम के बारे में शिक्षित किया गया। कंपनी की मोबाइल हेल्थ वैन टीम ने मरीजों के घर जाकर व्यक्तिगत स्वास्थ्य सेवा सहायता और आगे के चिकित्सा उपचार के लिए बालको अस्पताल की सुविधा से अवगत कराया।

    बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा ने कहा कि डेंगू वेक्टर जनित रोग है जो मच्छरों के काटने से इंसानों में फैलता है। डेंगू का शिकार होने पर व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, मसल्स और जॉइंट्स में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी और स्किन पर रैशेज जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। सही समय पर इलाज ना मिलने से डेंगू घातक साबित हो सकता है। डेंगू होने पर लोगों का प्लेटलेट काउंट तेजी से कम हो जाता है तथा कई गंभीर मामलों में ब्लीडिंग भी हो सकती है। इसमें से किसी भी लक्षण पर डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

    यह भी पढ़ें :  युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया, उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

    डॉ. सिन्हा ने कहा कि 100 आधुनिक बेड से युक्त बालको अस्पताल कंपनी के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजन और विभिन्न जिलों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। हमारी विशेषज्ञ की टीम है जिसमें सामान्य चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट, दंत चिकित्सक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आर्थोपेडिक सर्जन के साथ 09 विजिटिंग कंसल्टेंट शामिल हैं। इसके साथ ही अस्पताल को 14 रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर, 60 नर्स और 113 स्टाफ सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। नियमित जांच शिविर, जागरूकता शिविर आयोजित करने के साथ ही आयुष्मान भारत और सरकार द्वारा निर्धारित समस्त टीकाकरण कार्यक्रमों का अनुसरण बालको अस्पताल में किया जाता है। बालको अस्पताल छत्तीसगढ़ के कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर और जांजगीर चांपा जिलों से हर साल 2 लाख 10 हजार से अधिक रोगियों को सेवा प्रदान करता है।

    यह भी पढ़ें: गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडेन कैमरा, खुलासा होते ही छात्राओं ने किया जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    यह भी पढ़ें: बहन को प्रेमी संग देख बर्दाश्त नहीं कर पाया भाई, दोनों को दे दी खौफनाक मौत

    यह भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी जबरदस्त टक्कर, मौके पर मौत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    March 27, 2026

    कथित विवादित चुनाव अधिकारी की पुनर्नियुक्ति को लेकर कड़ा विरोध – राज्य अधिवक्ता परिषद को लिखा गया पत्र

    March 27, 2026

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    March 27, 2026

    Delhi: दिल्ली सरकार का नया फरमान, स्कूलों में शैक्षणिक घंटों के दौरान वीडियो बनाने पर लगा प्रतिबंध

    March 27, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026739 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026617 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026509 Views
    Don't Miss

    रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    March 27, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री…

    कथित विवादित चुनाव अधिकारी की पुनर्नियुक्ति को लेकर कड़ा विरोध – राज्य अधिवक्ता परिषद को लिखा गया पत्र

    March 27, 2026

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.