छत्तीसगढ़
मुंगेली/स्वराज टुडे: जिला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम पार्टी द्वारा निर्धारित किया गया है जिसके तहत प्रथम दिवस मुंगेली जिला मुख्यालय में नगर मण्डल की ओर से दाऊपारा स्थित मुक्तिधाम में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी तरह जिले के सभी 11 मण्डलों में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में साफ सफाई की गई।

इस अवसर पर जन सामान्य से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई तथा उन्हें स्वच्छता के महत्व की भी समझाईश दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जनहित में रक्तदान शिविर का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल सभा भवन में किया गया। जिले में 80 लोगों ने रक्तदान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर 75 यूनिट ब्लड डोनेशन की योजना बनाकर युवामोर्चा की अगवाई में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा भारत माता,पं दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

जनहित में रक्तदान करने वालों को कलेक्टर कुन्दन कुमार, एसपी भोजराम पटेल,सीईओ जिला पंचायत प्रभाकर पाण्डेय ने भी अपनी उपस्थिति से प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर को सफल बनाने में युवामोर्चा जिला महामंत्री अमितेश आर्य व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
*दिलीप कुमार की रिपोर्ट*
यह भी पढ़ें: स्कूल टीचर की मार से बच्ची की खोपड़ी में फ्रैक्चर, मां भी उसी स्कूल में पढ़ाती है
यह भी पढ़ें: जान देने कुएं में कूद गई बहू, फिर जेठ ने भी लगा दी छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

Editor in Chief







