Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रत्येक ग्राम पंचायत में 25 लाख रुपए देने की घोषणा हर हाल में पूरी होगी – सरोज पांडेय
    Featured

    प्रत्येक ग्राम पंचायत में 25 लाख रुपए देने की घोषणा हर हाल में पूरी होगी – सरोज पांडेय

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में कई विकास के सोपनो को प्राप्त किया है – सरोज पांडेय

    कोरबा/स्वराज टुडे: देश में विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं जिससे आज हमारा देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र में 2047 तक के लिए एक विजन तैयार किया गया है । ये बात कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुश्री सरोज पांडेय ने कोरबा में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया के मित्रों को संबोधित करते हुए कही ।

    उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्षों में जो कार्य हुए हैं वह ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय है । उनकी दूरगामी सोच निर्णय से देश में हर वर्ग का जीवन स्तर सुधरा एवं आत्मनिर्भर बना है ।

    Compress 20240502 191234 4294

    अगर हम कोरबा की बात करें तो वर्ष 2019 में जल जीवन मिशन योजना के तहत 22092 हितग्राही थे जो वर्तमान में बढ़कर 305387 हो गए हैं । वहीं वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाने वाले 3106 हितग्राही दर्ज थे जो वर्तमान में बढ़कर 115013 हितग्राही हो गए हैं।

    इसी तरह प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत कोरबा लोक सभा के 196890 अन्नदाता भाइयों के खाते में राशि हस्तांतरित की गई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 2016 में 234182 हितग्राहियों ने योजना का लाभ उठाया था, जो वर्तमान में हितग्राहियों की संख्या बढ़कर 26,84,564 हो गई है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत दिशा-निर्देश जारी, इच्छुक नागरिक 25 अगस्त तक करें आवेदन

    Compress 20240502 191234 4932

    कोरबा में वर्ष 2014 में 2573 किलोमीटर तक की सड़क का निर्माण हुआ था वर्तमान में 4346 किलोमीटर की सड़कों का निर्माण हो गया है। वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत 18 लाख 77 हजार 385 कार्डधारक वर्तमान में है। इसी तरह मोदी सरकार की अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं जिनके माध्यम से लोगों का जीवन स्तर काफी सुधार और बदला है।

    सुश्री पांडेय ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का भी मंदिर बन पाएगा पर मोदी जी ने यह भी पूर्ण कर दिखाया और इसके साक्षी हम सभी बने हैं ।

    सुश्री सरोज पांडेय ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में कोरबा एक विकसित लोकसभा के क्षेत्र में जाना जाएगा । आयुष एम्स ,मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना, चतुरगढ़ में धार्मिक सांस्कृतिक पर्यटन को उद्योगों के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही घोषणा के मुताबिक ग्राम पंचायतो को प्रतिवर्ष 25 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

    प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों के विभिन्न सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा लगातार मेरे बाहरी होने का मुद्दा उठाया जा रहा है । मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि वह स्वयं क्या इस लोकसभा क्षेत्र में वोट डालते हैं । मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या उनके राष्ट्रीय नेता जहां पर हैं वहां वोट डालते हैं, क्या वहां से चुनाव लड़ते हैं । राहुल गांधी कभी अमेठी से चुनाव लड़ते हैं और कभी वायनाड से चुनाव लड़ते हैं । स्वयं छत्तीसगढ़ की बात करें तो पाटन निवासी कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं और दुर्ग निवासी पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद से चुनाव लड़ रहे हैं । वहीं देवेंद्र यादव जो भिलाई के विधायक हैं वे बिलासपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी क्या यही सवाल उनसे कर सकती है ?

    यह भी पढ़ें :  40 मासूमों की 200 अश्लील वीडियो, 4 साल से हो रही थी हैवानियत, महाराष्ट्र में चेतन कोली का खौफनाक कांड, मोबाइल देखते ही उड़े पुलिस के होश

    सीधे तौर पर कहूं तो मतदान की तिथि जैसे जैसे करीब आ रही उनकी हार की झुंझलाहट उनके चेहरे और उनके बयान पर स्पष्ट झलक रही है।

    मैं कोरबा लोकसभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से अपील करती हूं कि मतदान अवश्य करें और राष्ट्र हित में किया गया आपका वोट देश को एक नई दिशा की ओर लेकर जाएगा। भाजपा को दिया गया हर एक वोट सीधे-सीधे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाएगा और उन्हें यकीन है कि मोदी पुनः केंद्र की सत्ता संभालेंगे।

    कोरबा में आयोजित इस प्रेसवार्ता में कोरबा लोकसभा सह प्रभारी जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा व पवन सिन्हा मंचस्थ रहे।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,274 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में 22 वां वर्ष…

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.