Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा कोसाबाड़ी़ मंडल के द्वारा शक्ति केंद्र के प्रभारी, सह प्रभारी किए गये नियुक्त, वार्ड 37 के प्रभारी बनाए गए सुभाष राठौर

    August 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के कुख्यात लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के ठिकानों पर GST की दबिश

    August 26, 2026

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पत्नी के प्रेमी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने शव को कर दिया आग के हवाले, अब आरोपी पति पहुंचा सलाखों के पीछे
    Featured

    पत्नी के प्रेमी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने शव को कर दिया आग के हवाले, अब आरोपी पति पहुंचा सलाखों के पीछे

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    🔹 *हत्या करने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

    🔷 *पत्नी के चरित्र शंका में पति द्वारा मौका पाकर प्रेमी की लोहे की गडासर (चापट) से वारकर की गई हत्या*

    🔷 *आरोपी द्वारा हत्या कर मृतक के ऊपर डीजल से जलाकर, किया गया साक्ष्य छुपाने का प्रयास*

    🔷 *आरोपी की पतासाजी हेतु घटनास्थल गांव में पुलिस द्वारा लगातार 12 दिनों तक किया गया कैंप*

    🔷 *आरोपी भगेला केंवट पिता स्व. बहोरन केंवट उम्र 59 साल साकिन घोघाडीह थाना कोटा जिला बिलासपुर*

    बिलासपुर/स्वराज टुडे: दिनांक 21.04.2024 को थाना प्रभारी कोटा को सूचना मिली कि दिनांक 20.04.2024 से 21.04.2024 के मध्य घटनास्थल ओंकार फार्म हाउस के अंदर मृतक रामफल यादव पिता स्व. लखन यादव 48 साल साकिन बेलटुकरी मृत अवस्था में चारपाई पलंग के अंदर जला हुआ शव जमीन पर पड़ा हुआ हैं।रिपोर्ट प्राप्त होते ही थाना प्रभारी व राजपत्रित अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध पाए जाने से थाना कोटा में धारा 302 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

    पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इस अंधे कत्ल को सुलझाने हेतु निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा विवेचना कार्यवाही दौरान लगातार घटनास्थल गांव में कैंप किया गया । सैकड़ो लोगों से पूछताछ किया जा रहा था एवं आसपास गांव के संदिग्धों एवं ग्रामीणों से भी पूछताछ किया जा रहा था। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा था एवं घटनास्थल के टावर डंप, संदिग्ध व्यक्तियों/ संदेहीयों के कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही थी। घटनास्थल के आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ दौरान पड़ोसी भगेला केंवट से भी पूछताछ की गई जिसमें वह गोलमोल जवाब देने लगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: भारतीय अग्निवीर में थल सेना भर्ती रैली के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ

    मुखबिर की सूचना के आधार पर भी उसकी एक्टिविट संदिग्ध लगी। जिस पर संदेही भगेला केंवट साकिन घोघाडीह से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपनी पत्नी के चरित्र शंका पर मृतक रामफल यादव की लोहे की गडासर (चापट) से गले में वारकर हत्या करना एवं साक्ष्य छिपाने के लिए डीजल से मृतक को जला देना स्वीकार किया।

    आरोपी से हत्या में प्रयुक्त गडासर (चापट), पहने हुए बनियान, डीजल का डब्बा पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। मामले में *आरोपी भगेला केंवट पिता स्व. बहोरन केंवट उम्र 59 साल साकिन घोघाडीह थाना कोटा जिला बिलासपुर* को गिरफ्तार कर आज दिनांक 05.05.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक g ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय और थाना स्टाफ़ की सराहना की है ।

    उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह, एसीसीयु निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप,आर. तरुण केसरवानी, वीरेंद्र गंधर्व, थाना कोटा से प्र.आर.रविंद्र मिश्रा,आरक्षक भोप साहू, खेंमंत पाल का सराहनीय योगदान है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भाजपा कोसाबाड़ी़ मंडल के द्वारा शक्ति केंद्र के प्रभारी, सह प्रभारी किए गये नियुक्त, वार्ड 37 के प्रभारी बनाए गए सुभाष राठौर

    August 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के कुख्यात लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के ठिकानों पर GST की दबिश

    August 26, 2026

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,882 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,361 Views
    Don't Miss

    भाजपा कोसाबाड़ी़ मंडल के द्वारा शक्ति केंद्र के प्रभारी, सह प्रभारी किए गये नियुक्त, वार्ड 37 के प्रभारी बनाए गए सुभाष राठौर

    August 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के द्वारा जिला के प्रभारी श्री अनिल…

    छत्तीसगढ़ के कुख्यात लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के ठिकानों पर GST की दबिश

    August 26, 2026

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.